हे #sircar वतन की गाड़ी है, वतन के काम में लीजिए
Jitendra Shrivastava | Jan 26, 2026, 09:20 IST
Photograph: (thesootr)
#sircar; Thesootr Campaign: अफसरों की गाड़ियों का निजी कामों में उपयोग रोकने और नागरिकों को जागरूक करने "द सूत्र" का अभियान। आप भी बन सकते हैं राष्ट्र निर्माण के इस काम में भागीदार...
- भोपाल के बिट्टन मार्केट में “मप्र शासन” सब्जी खरीद रहा था तो...
- “केंद्र सरकार” 6 नंबर पर मोमोज दबाने में व्यस्त दिखी...
- जबलपुर के समदड़िया मॉल में सरकार मूवी के मजे ले रही थी…
बिल्कुल सही सोच रहे हैं आप! 'Thesootr' भी यही कहता है- सोचिए और सवाल कीजिए...
- सवाल- जिम्मेदारी तय करने के...
- सवाल- नियम-कायदों को मानने के…
दरअसल देश- प्रदेश के नौकरशाहों को सरकारी गाड़ियां मिलती हैं, ताकि सरकारी और आम जनता से जुड़े काम जल्दी कर सकें। आपको शायद पता हो कि इन सरकारी गाड़ियों का उपयोग तभी किया जा सकता है, जब काम सरकारी हो और खुद अफसर उस गाड़ी में मौजूद हो…
क्या वास्तव में ऐसा ही हो रहा है?
ध्यान दें - एक नागरिक… जिसने अपनी ड्यूटी निभाई- सवाल उठाकर…
देखिए फोटो...
sircar
sircar (2)
सरकारी गाड़ियों के मामले में “sir Car” जैसा ट्रीटमेंट हो रहा है।
आपके- हमारे टैक्स के पैसे से गाड़ी साहब को मिली है और मजे साहब की फैमली ले रही हैं…
साहबों के बच्चों को स्कूल छोड़ने से लेकर सब्जी-भाजी और वीकेंड पर आउटिंग तक सरकारी खर्चे से की जा रही है।
देखें वीडियो....
कोई जवाबदेही है?
-
कर्ज में डूबी सरकारों को ओर कर्जदार बना रही इस आदत पर कौन लगाम लगाएगा?
-
जवाब है: हम और आप
-
बिल्कुल! ऐसी ही छोटी- छोटी जवाबदारियां तय करने से ही तो हम एक अच्छे राष्ट्र बन सकेंगे
तो आइए जुड़िए thesootr के अभियान #sircar से…
आपको क्या करना है?...
- जहां भी सरकारी गाड़ी को ऑफ ड्यूटी देखें
- ड्यूटी टाइम के बाद देखें
- अफसरों की फैमिली के साथ देखें
- या फिर ऐसी जगह देखें, जहां नहीं होना चाहिए तो
ध्यान रखें...
- ऐसा करते समय आपको
- अफसर, ड्राइवर या उनके परिजनों के साथ लड़ना नहीं है।
- बहस भी नहीं करना है।
- सिर्फ वीडियो या फोटो लेना है।
- हो सके तो ड्राइवर से या किसी दूसरे तरीके से सिर्फ ये पता कर लें कि किस अधिकारी की गाड़ी है और किस काम से आई है।
क्या सच में इससे कुछ बदलेगा...
-
बिल्कुल! बदलाव के लिए छोटी- छोटी कोशिशों की ही जरूरत होती है।
-
धीरे- धीरे जब सरकार और सरकारी नुमाइंदों को पता चलेगा कि उन पर जनता की नजर है तो बदलाव जरूर आएगा।
-
उम्मीद रखिए। यही गणतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है…
-
तो वोटर नहीं, नागरिक बनिए…
-
सवाल पूछिए
जय हिंद...
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari