स्मार्ट सिटी इंजीनियर प्रदीप जैन की बढ़ीं मुश्किलें, 75 लाख की मिली एफडी
Amresh Kushwaha | Aug 21, 2024, 09:47 IST
आय से अधिक संपत्ति
भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने स्मार्ट सिटी के संविदा सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर प्रदीप कुमार जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच की है। इसमें अब 75 लाख रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट का पता चला है।
स्मार्ट सिटी के संविदा सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर ( Smart City Superintending Engineer ) प्रदीप कुमार जैन ( Pradeep Jain ) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोकायुक्त पुलिस ( Lokayukta Police ) ने जैन परिवार के सदस्यों के नाम पर 25 से अधिक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का पता लगाया है। इसकी कुल कीमत लगभग 75 लाख रुपए ( Fixed deposit Rs 75 lakh ) है। 11 दिन बीत जाने के बावजूद नेहरू नगर स्थित बैंक का लॉकर अभी तक नहीं खुल पाया है। क्योंकि परिवार के सदस्य की तबीयत खराब हो गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, लाखों का माल बरामद
भोपाल लोकायुक्त पुलिस ( Bhopal Lokayukta Police ) के एसपी मनु व्यास ( SP Manu Vyas ) ने कहा कि प्रदीप जैन को लॉकर खोलने के लिए एक और नोटिस जारी किया जा रहा है। लॉकर में सोने-चांदी के जेवर मिलने की संभावना है। जैन परिवार के सदस्यों के नाम की सभी एफडी ( Fixed Deposits ) को पुलिस की अनुमति के बिना तोड़ने से रोकने के लिए संबंधित बैंकों को पत्र जारी किए गए हैं। लॉकर की चाबी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। इसके साथ ही बैंक को निर्देश दिया गया है कि पुलिस की अनुमति के बिना लॉकर न खोला जाए।
ये खबर भी पढ़िए...लोकायुक्त छापा : रिटायर्ड इंजीनियर के घर से करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, कमाई से 300 गुना अधिक संपत्ति मिली
भोपाल लोकायुक्त टीम ने 9 अगस्त को प्रदीप जैन के लालघाटी स्थित बंगले ( Lalghati Bungalow ) पर आय से अधिक संपत्ति ( Disproportionate assets ) के आरोप में छापा मारा था। प्रारंभिक जांच में उनकी सात करोड़ रुपए की संपत्ति के सबूत मिले थे। टीम को अभी इस बंगले का मूल्यांकन करना बाकी है। इसके बाद इसकी कीमत का अनुमान लगाया जाएगा और इसे कुल संपत्ति में जोड़ा जाएगा। यह बताया गया है कि प्रदीप जैन के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में ईओडब्ल्यू में दो बार शिकायत दर्ज की जा चुकी है।
ये खबर भी पढ़िए...स्मार्ट सिटी के एसई प्रदीप जैन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पैन कार्ड से निकालेंगे बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स
लोकायुक्त पुलिस के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ( DSP Virendra Singh ) के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। अब इंस्पेक्टर घनश्याम मर्सकोले ( Ghanshyam Marskole ) को मामले की आगे की जांच सौंपी गई है। मंगलवार को केस डायरी उन्हें सौंप दी गई है। टीम प्रदीप जैन की सरकारी नौकरी के दौरान मिली तनख्वाह के असल दस्तावेज विभाग से ले रही है। रजिस्ट्रार दफ्तर से उनकी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ( Property Registration ) की कॉपी भी मांगी गई है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में नगर निगम के रिटायर्ड इंजीनियर के घर लोकायुक्त का छापा, लाखों का माल बरामद
लॉकर में हो सकते हैं सोने-चांदी के जेवर - एसपी
ये खबर भी पढ़िए...लोकायुक्त छापा : रिटायर्ड इंजीनियर के घर से करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, कमाई से 300 गुना अधिक संपत्ति मिली
अभी बंगले का मूल्यांकन करना बाकी
ये खबर भी पढ़िए...स्मार्ट सिटी के एसई प्रदीप जैन की बढ़ेंगी मुश्किलें, पैन कार्ड से निकालेंगे बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की डिटेल्स
रजिस्ट्रार दफ्तर से मांगी गई प्रॉपर्टी रजिस्ट्री की कॉपी
thesootr links
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग