भोपाल में जलेबी तलते मिला मोस्ट वांटेड, तलाश रही थी 4 राज्यों की पुलिस
Sourabh Bhatnagar | Nov 09, 2024, 06:49 IST
जलेबी ने चढ़ाया पुलिस के हत्थे!
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की पुलिस के लिए सिरदर्द बना एक तस्कर भोपाल में हलवाई बनकर अपनी पहचान छुपाए हुए था। दिन-रात जलेबियां तलते हुए उसने अपने अपराधी चेहरे को ढके रखा था।
कहते हैं कि अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथ से नहीं बच सकता। ऐसा ही कुछ राजस्थान के एक शातिर तस्कर के साथ हुआ, जो पिछले पांच सालों से पुलिस को चकमा देता रहा। वह कई राज्यों की पुलिस को लगातार छका रहा था, लेकिन आखिरकार कानून ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र की पुलिस के लिए सिरदर्द बना यह तस्कर भोपाल में हलवाई बनकर अपनी पहचान छुपाए हुए था। दिन-रात जलेबियां तलते हुए उसने अपने अपराधी चेहरे को ढके रखा था। पांच सालों से वह भोपाल में 'हलवाई' के रूप में पहचान बना चुका था और उसे देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि यह व्यक्ति मादक पदार्थ तस्करी का आरोपी है।
भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, थाली-कटोरे बजाकर उठाई ये मांग
कालूराम उर्फ केडी की शातिराना चालें उसे अब तक पुलिस के हाथों से बचाती आई थीं। वह पूरी तरह से सतर्क था और इसीलिए उसने किसी से संपर्क नहीं रखा। न तो उसके पास कोई फोन था, और न ही वह अपने घरवालों के संपर्क में था। उसकी चुप्पी और गुमनामी ने पुलिस को मुश्किल में डाल रखा था। लेकिन एक गुप्त सूचना के जरिए पुलिस को उसके बारे में जानकारी मिली कि वह भोपाल में हलवाई बनकर रह रहा है और जलेबियां तल रहा है।
आरोपी इतना चालाक था कि पुलिस से बचने के लिए उसने फोन का इस्तेमाल करना भी बंद कर दिया और अपने घरवालों से भी कोई संपर्क नहीं रखा। पुलिस को जानकारी मिली कि वह भोपाल में हलवाई बनकर काम कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
चार राज्यों की पुलिस कर रही थी तलाश
भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन, थाली-कटोरे बजाकर उठाई ये मांग
भोपाल में जलेबी तलते मिला मोस्ट वांटेड
ड्रग तस्कर से हलवाई बनने की कहानी
डांगियावास थाना पुलिस के थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि साल 2019 में कालूराम जाट उर्फ केडी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। राजस्थान के सालवा कला गांव के केरली नाडी का रहने वाला यह आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार रखने और राजकार्य में बाधा डालने जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त था। उस पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप था। पुलिस के डर से केडी ने अपनी पहचान बदल ली और भोपाल में एक हलवाई के रूप में दुकान चलाने लगा।
शातिर अपराधी को ऐसे दबोचा गया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman