उज्जैन में सोमयज्ञ: कितने प्रतिशत होगी बारिश? साइंटिस्ट कर रहे अध्ययन

Sandeep Kumar | Apr 26, 2025, 16:45 IST
Share
somyagya-effect
somyagya-effect

उज्जैन में आयोजित हो रहे सोमयज्ञ के प्रभावों का अध्ययन करने के लिए वैज्ञानिकों की एक टीम वहां पहुंची है। उनका मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद बारिश की संभावना में कितना इजाफा होता है।

MP NEWS: उज्जैन ( ujjain ) के महाकाल मंदिर के आंगन में इन दिनों सोमयज्ञ (Somayagya ) चल रहा है। बताया जा रहा है कि अधिक बारिश के लिए ये सोमयज्ञ किया जा रहा है। Somayagya के बाद बारिश की संभावना कितनी बढ़ सकती है, इसे जानने के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IITM),पुणे के वैज्ञानिकों की टीम ने मोर्चा संभाला है। टीम विभिन्न यंत्रों की मदद से हवा का दबाव, आर्द्रता, तापमान और गैसों की स्थिति को रिकॉर्ड कर रही है।

सोमयज्ञ का वैज्ञानिक आधार

बताया जा रहा है कि सोमयज्ञ से वायुमंडल में उपस्थित कणों पर नमी जमा हो जाती है, जो बारिश की बूंदों का निर्माण करते हैं। यह प्रक्रिया वायुमंडल में बारिश के अनुकूल परिवर्तन लाती है। बादलों की प्रकृति भी जांची जा रही है कि वे पानी खींचने वाले कणों से बने हैं या नहीं।

ये खबर भी पढ़िए... घोटाले के पैसों से खरीदा BMW, मर्सिडीज और दूसरे राज्यों में प्रॉपर्टी

बादल की दो प्रकृति होती है

  • पानी को शिथिल करने वाले कण
  • पानी को खींचने वाले कण
ये खबर भी पढ़िए... पहलगाम आतंकी हमले से आहत मुस्लिम टीचर ने छोड़ा इस्लाम, कही ये बातें

विशेष यंत्रों से हो रही निगरानी

हवा में बारिश योग्य कणों की संख्या पता करने के लिए विशेष यंत्र लगाए गए हैं। साथ ही, वायुमंडलीय गैसों जैसे कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) और मीथेन (CH4) की मौजूदा स्थिति भी दर्ज की जा रही है। वैज्ञानिक डॉ. सचिन के. फिलिप और स्टेनी बेनी के नेतृत्व में यह छह दिन का अनुसंधान कार्यक्रम संचालित हो रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... मुख्य सचिव अनुराग जैन की सख्ती, ACS-PS से मांगा मार्च 2026 तक का एक्शन प्लान

क्या है सोमयज्ञ

ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला के अनुसार, सोमयज्ञ एक प्राचीन वैदिक अनुष्ठान है। इसे विशेष रूप से अधिक वर्षा की कामना के लिए किया जाता है। यह अनुष्ठान त्रेतायुग और द्वापरयुग के काल से चला आ रहा है। पहले राजा-महाराजा अपने राज्य में सुखद और पर्याप्त वर्षा के लिए इसका आयोजन करते थे।

यह केवल धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि प्रकृति से संतुलन स्थापित करने का एक गूढ़ वैज्ञानिक तरीका भी माना गया है। इस यज्ञ की सबसे विशिष्ट विशेषता सोमवल्ली नामक विशेष वनस्पति से तैयार होने वाला सोमरस है। इस रस को शुद्ध देसी गाय के घी में मिलाकर अग्नि में आहुति दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह आहुति वातावरण में विशेष प्रकार की ऊर्जा उत्पन्न करती है, जिससे वायुमंडल में नमी और संतुलन का निर्माण होता है, जो वर्षा की संभावना को बढ़ा सकता है।

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में बदला मौसम का मिजाज: 6 जिलों में हुई बारिश, आने वाले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम



FAQ

  1. उज्जैन में सोमयज्ञ क्यों किया जा रहा है?
    उज्जैन में सोमयज्ञ उत्तम बारिश के लिए किया जा रहा है। वैज्ञानिक इसकी प्रक्रिया और प्रभावों का गहन अध्ययन कर रहे हैं।
  2. सोमयज्ञ से बारिश की संभावना कैसे बढ़ती है?
    सोमयज्ञ के दौरान निकली गैसें और वातावरण में बने कण नमी को आकर्षित करते हैं, जिससे बादल वर्षा करने में सहायक होते हैं।
  3. वैज्ञानिक किस प्रकार से सोमयज्ञ के प्रभाव को माप रहे हैं?
    वैज्ञानिक विशेष यंत्रों से हवा का दबाव, आर्द्रता, तापमान और गैसों की मात्रा माप रहे हैं ताकि सोमयज्ञ के बाद वर्षा की संभावना का अनुमान लगाया जा सके।


Tags:
  • MP News
  • महाकाल मंदिर
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
  • ujjain
  • सोमयज्ञ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज