वकील बनकर कोर्ट में बेटे ने लड़ी पिता की लड़ाई, दिलाया इंसाफ, जानें मामला

Sandeep Kumar | Apr 06, 2025, 18:23 IST
Share
son-fights-court-case
son-fights-court-case

बेटा अभिषेक पांडे ने कानून की पढ़ाई पूरी की और 2024 में जबलपुर हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की। अभिषेक ने तय किया कि वह अपने पिता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगा।

मध्य प्रदेश के अनूपपुरजिले के एक बेटे ने वकील बनकर अपने पिता के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ी और उन्हें 11 साल बाद बहाली दिलवायी। यह कहानी एक बेटे की संकल्प, मेहनत और अपने परिवार के लिए संघर्ष की है, जिसने न्याय के रास्ते पर चलते हुए पिता को खोई प्रतिष्ठा दिलाई...

becfb472-004
becfb472-004

पिता की बर्खास्तगी और लंबा संघर्ष

अनूपपुर जिले के जमुना कॉलरी के रहने वाले आरक्षक मिथिलेश पांडे को 2013 में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में पुलिस विभाग ने सेवा से हटा दिया था। वह उस समय उमरिया थाने में कार्यरत थे। जब विभागीय कार्रवाई के बाद उनका निलंबन हुआ, तो उन्होंने अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस पर उन्होंने 2013 के दिसंबर महीने में जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हालांकि, मामला वर्षों तक अदालत में लटका रहा और कोई ठोस निर्णय नहीं आया।

ये खबर भी पढ़िए... कलयुग के 'श्रवण' ने बनवाया माता-पिता का मंदिर, साथ में स्थापित की बड़ी मां की प्रतिमा

ये खबर भी पढ़िए... अफसरों से ऑफिसर्स मेस में CBI कर रही पूछताछ... महादेव सट्टा एप केस

बेटे ने वकील बन लड़ा पिता का केस

वहीं, इस बीच उनका बेटा अभिषेक पांडे ने कानून की पढ़ाई पूरी की और 2024 में जबलपुर हाईकोर्ट में वकालत की शुरुआत की। अभिषेक ने तय किया कि वह अपने पिता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगा। सबसे पहले उसने अपने पिता का ही केस लिया और हाईकोर्ट में पूरी तैयारी के साथ बहस की। न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी की बेंच के सामने अभिषेक ने ठोस पैरवी की, जिसके बाद हाईकोर्ट ने आदेश दिया कि मिथिलेश पांडे को पुनः सेवा में बहाल किया जाए।

ये खबर भी पढ़िए... विदेशी डिग्री को मान्यता मिलना अब होगा आसान, UGC ने नए नियम किए लागू

पिता की नौकरी वापस मिली, परिवार में खुशी

हाईकोर्ट के आदेश के पालन में अनूपपुर के पुलिस अधीक्षक ने मिथिलेश पांडे को दोबारा सेवा में बहाल कर दिया। 5 अप्रैल को पांडे ने अनूपपुर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 11 साल बाद पिता की बहाली और न्याय की इस जीत ने पांडे परिवार को खुशी से भर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी स्कॉलरशिप के साथ दे रही मास्टर्स का मौका, ऐसे करें आवेदन

Tags:
  • MP News
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • अनूपपुर न्यूज
  • पिता
  • पुत्र
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा