इंदौर की सोनम रघुवंशी के अफेयर पर बोले पिता- बेटी ऐसा नहीं कर सकती, पुलिस झूठ बोल रही

Vishwanath Singh | Jun 09, 2025, 10:13 IST
Share
sonam-raghuwanshi-affair-murder-case-meghalaya-police-father-statements
sonam-raghuwanshi-affair-murder-case-meghalaya-police-father-statements

इंदौर की सोनम रघुवंशी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मेघालय पुलिस ने दावा किया था कि सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के लिए सुपारी दी थी।

इंदौर की सोनम रघुवंशी बेवफा निकली या फिर इस मामले में कुछ और हुआ है। इसको लेकर अभी तक पूरा खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि मेघालय पुलिस इस पूरे मामले में अपनी पीठ यह कहकर जरूर थपथपा रही है कि सोनम ही हत्यारी है और उसने सरेंडर किया है। वहीं, सोनम के पिता का इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भी बयान आया है। उनके मुताबिक यह सब बातें झूठ हैं और मेघालय पुलिस खुद को बचाने के लिए ऐसा कह रही है। इधर, सोनम का इंदौर के ही एक युवक से अफेयर की बात भी सामने आई है।

23b522ac-97d
23b522ac-97d


ce4a152f-1ae
ce4a152f-1ae


139ea81f-d65
139ea81f-d65


2538db04-af9
2538db04-af9


झूठ बोल रही है शिलांग पुलिस

Indore Couple: Sonam's Father Devi Singh Raised Questions On The Police  Investigation - Amar Ujala Hindi News Live - Raja Sonam Case:आखिरकार किसको  बचाना चाहती है पुलिस? सोनम के पिता की थ्योरी
Indore Couple: Sonam's Father Devi Singh Raised Questions On The Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live - Raja Sonam Case:आखिरकार किसको बचाना चाहती है पुलिस? सोनम के पिता की थ्योरी


सोनम द्वारा ही सुपारी देकर पति की हत्या करवाने के मामले में उसके पिता गोविंद का कहना है कि शिलांग पुलिस झूठ बोल रही है। सारी बातें निराधार हैं, क्योंकि पुलिस इसमें खुद फंसने वाली है। इस मामले को मीडिया ने इतना उछाल दिया है कि वह जवाब नहीं दे पा रही है। इसके कारण वह उल्टे–सीधे आरोप लगा रही है। मेरी सोनम से अभी तक कोई बात नहीं हुई है।

मेरी बेटी ऐसा कर ही नहीं सकती

उन्होंने स्पष्ट किया कि सोनम ने प्रेस प्रसंग को लेकर मुझसे कभी कोई बात नहीं की। साथ ही शादी को लेकर भी उसने कोई इनकार नहीं किया था। हमारे बच्चे इस तरह से नहीं कर सकते हैं। हमने अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा नहीं दी। मेरी बच्ची कोई छोटी नहीं है, वह 25 साल की है। जिन लोगों के सोनम के साथ मिलने की बात आ रही है वह कौन लोग हैं यह हमें पता नहीं है। इसके बारे में या तो सोनम बता सकती है या फिर वहां की पुलिस बता सकती है।

बेटी के मिलने की खुशी से ज्यादा बेटे के चले जाने का दुख

शिलांग हादसा: खाई में मिला राजा रघुवंशी का शव, सोनम की तलाश जारी
शिलांग हादसा: खाई में मिला राजा रघुवंशी का शव, सोनम की तलाश जारी


सोनम के पिता देवीसिंह का कहना है कि सोनम मिल गई है इसकी खुशी भी है और बेटा चला गया उसका दुख भी है। जितनी खुशी है उससे ज्यादा दुख है हमारे लिए। क्योंकि हमारा लड़का चला गया। हमारे बेटे का मर्डर हो गया। उसी दिन से हम लोग बोल रहे हैं कि वहां की पुलिस ने बिल्कुल सहयोग नहीं किया। सोनम पता नहीं किस तरह से और कैसे व किन हालात में इस ढाबे पर आई। ढाबे वाले से उसने मोबाइल लिया। मोबाइल से उसने अपने भाई को फोन लगाया। उसके बाद हमें सोनम के बारे में जानकारी मिली। भाई ने गाजीपुर थाने पर फोन किया। उसके बाद गाजीपुर पुलिस ढाबे पर पहुंची और सोनम को थाने पर लेकर आई।

सोनम रघुवंशी ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर, मेघालय सीएम ने किया खुलासा

सोनम खुश थी, आरोप झूठे हैं, अरेंज मैरिज थी- मां

सोनम की मां ने कहा जब तक बेटी से बात नहीं होगी मैं कुछ नहीं कह सकती हूं। फोन आया था कि लड़की मिल गई है। शिलांग पुलिस जो आरोप लगा रही है वह नहीं हो सकता है, जो बोल रहे हैं कि सुपारी दी यह किया, वह सब गलत है। सब झूठ इल्जाम है, जांच की जाए, मेरे कहने से तो मेरी छोरी अच्छी या बुरी नहीं हो जाएगी, जो जांच होगी उसमें सब मालूम पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी शादी से खुश थी, अरेंज मैरिज थी और पूरे रीति-रिवाज से हुई थी। जब साबित होगा तब पता चलेगा।

राजा हत्याकांड में गिरफ्तारी

इस मामलें में यूपी के ललितपुर से दो और इंदौर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विक्की ठाकुर,आनंद और आकाश की गिरफ्तारी हुई।
राज कुशवाहा नामक युवक अब भी फरार है। राज को ही मास्टरमाइंड बताया जा रहा है और इसी से सोनम के अफेयर की बात सामने आई है।

सोनम के अफेयर की बात भी आई सामने

राजा की मौत, सोनम गायब... मेघालय में हनीमून कपल के साथ क्या हुआ? 3 रहस्यमयी  पुरुषों की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस - Meghalaya Indore couple was accompanied  by three men on day
राजा की मौत, सोनम गायब... मेघालय में हनीमून कपल के साथ क्या हुआ? 3 रहस्यमयी पुरुषों की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस - Meghalaya Indore couple was accompanied by three men on day


सोनम को लेकर एक और बड़ी खबर सामने यह आ रही है कि उसका राज कुशवाहा नाम के युवक से अफेयर था। इस मामले में जो तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से दो इंदौर के ही बताए जा रहे हैं। वहीं, एक अन्य युवक जो फरार चल रहा है वह संभवत: उत्तर प्रदेश का ही है। पुलिस अभी इस मामले में छानबीन कर रही है। सूत्रों के अनुसार, शिलांग पुलिस इसको लेकर दोपहर 12 बजे बड़ा खुलासा कर सकती है।

यह कहना है यूपी एडीजी का

उत्तर प्रदेश के एडीजी (एल एंड ओ) कार्यालय ने बताया कि सोनम रघुवंशी पुत्री देवी सिंह रघुवंशी, निवासी गोविंद नगर, इंदौर, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 24 वर्ष, देर रात वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर स्थित काशी ढाबा पर मिली। उसे पहले प्रारंभिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और अब उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।

गाजीपुर एसपी का बयान – सोनम अभी भी सदमे में, बयान देने की हालत में नहीं

95f3352c-1ba
95f3352c-1ba


गाजीपुर के एसपी डॉ. ईरज राजा ने जानकारी दी है कि शिलांग में पति के साथ लापता हुई सोनम रघुवंशी अभी भी मानसिक रूप से काफी कमजोर स्थिति में हैं और बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सोनम को फिलहाल गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है, जहां महिला पुलिस की निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है।

नींद नहीं लेने से काफी थकी है सोनम

b284da89-b20
b284da89-b20


एसपी ने बताया कि सोनम काफी समय से नींद नहीं ले पाई है और मानसिक रूप से बेहद व्यथित है। पुलिस को वह नंदगंज इलाके के काशी ढाबा के पास अचेत अवस्था में मिली थी। गश्त के दौरान महिला को इस हालत में देखकर पुलिसकर्मियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस पूछताछ और पहचान के बाद पुष्टि हुई कि यह वही सोनम है, जो अपने पति राजा रघुवंशी के साथ मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हो गई थी। डॉ. ईरज राजा ने स्पष्ट किया कि यह मामला मेघालय राज्य से संबंधित है, इसलिए जब तक वहां की पुलिस गाजीपुर नहीं पहुंचती, तब तक स्थानीय पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की जा सकती।

जो भी आरोप सोनम पर लग रहे वे सब गलत

सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने बताया कि वे इस समय शिलांग में एयरपोर्ट पर चेकिंग प्वाइंट पर हैं और दोपहर में साढ़े 12 बजे तक गोरखपुर पहुंच जाउंगा। मुझे रात को डेढ़ बजे सोनम का फोन आया था। उसके बाद मैंने ही गाजीपुर थाने पर फोन करके सोनम के बारे में जानकारी दी है। रात 3 बजे पुलिस उस ढ़ाबे पर पहुंच गई थी। मैंने ही थाने में सोनम को लेकर बयान दिया है। सोनम पर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वे सभी गलत हैं, लेकिन इसका फैसला सरकार करेगी।

ढाबे वाले ने कहा- सोनम रोती हुई आई

राजा रघुवंशी मर्डर केस में गाजीपुर के ढाबा मालिक का चौंकाने वाला बयान सामने आया है। उसने बताया कि रात लगभग 1 बजे सोनम रोती हुई आई। उसने कहा कि घर पर बात करनी है। हमने फोन दिया तो उसने किसी से बात की। फिर हमने पुलिस को बुलाया। वो अकेली थी। ढाबा मालिक के इस बदहवास हालत की वजह पूछने पर सोनम ने बताया कि मेघालय में उसके व पति के साथ लूटपाट हुई थी। लुटेरों ने पति राजा की हत्या की थी। उसे गाजीपुर कुछ लोगों ने छोड़ा, लेकिन वह यहां पर कैसे पहुंची इसके बारे में उसे कुछ भी पता नहीं है।



thesootr links

raja sonam raghuwanshi | indore couple missing | indore couple missing news | indore raja raghuvanshi news | Indore News | MP News | UP News | गाजीपुर न्यूज

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • UP News
  • मध्य प्रदेश
  • hindi news
  • गाजीपुर न्यूज
  • indore couple missing
  • indore couple missing news
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • indore raja raghuvanshi news
  • raja sonam raghuwanshi
  • indore couple
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा