इंदौर में राजा का भाई बोला- राज कुशवाह का सोनम रघुवंशी के घर आना–जाना था, कई बार उसके मुंह से नाम भी सुना
Vishwanath Singh | Jun 09, 2025, 11:05 IST
sonam-raghuwanshi-case-reveals-raj-kushwaha-involvement-indore
इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने सोनम के लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। विपिन ने बताया कि...
इंदौर की सोनम रघुवंशी को लेकर एक और बड़ा खुलासा सामने आया है। यह खुलासा खुद राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने किया है। उनका कहना है कि जिस राज कुशवाह को यूपी पुलिस तलाश कर रही है वह और कोई नहीं बल्कि सोनम के यहां का कर्मचारी है। उसका सोनम के घर में आना–जाना था और कई बार उसके मुंह से राज का नाम भी सुना था। वहीं, राजा की मां ने भी बड़ा खुलासा किया है कि सोनम की ही शिलांग जाने की प्लानिंग थी और टिकट भी करवाई थी। राजा ने तो अभी हनीमून पर जाने के लिए मना कर दिया था।
राजा के भाई ने कहा सच बोल रही
इस केस में राजा की मां ने भी एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि शादी के बाद बहू की बिदाई का मुहूर्त 5 जून का निकला था। इस पर घर में सब तरफ खुशी का माहौल था। हमें तो हनीमून पर जाने को लेकर कोई जानकारी ही नहीं थी। राजा को भी इसके बारे में कुछ नहीं पता था। हम तो यह सोच रहे थे कि जेठ का महीना चल रहा है। 5 जून को अमावस के बाद सोनम की बिदाई है। ऐसे में सभी लोग व्यस्त हैं तो घर से बाहर कैसे जा सकते हैं। हमको तो इसको लेकर गलत ख्याल आया ही नहीं।
![23b522ac-97d]()
![ce4a152f-1ae]()
![139ea81f-d65]()
![2538db04-af9]()
सोनम ने ही राजा से हनीमून पर जाने के लिए कहा था, लेकिन राजा ने उसे टाल दिया था और कहा था कि अभी नहीं जा सकते अपन बाद में चलेंगे। इस पर सोनम ने राजा से कहा था कि मैंने पहले से ही शिलांग की टिकट करवा ली है अब बताओ कैसे नहीं जाओगे। तब राजा ने मुझसे कहा था कि मम्मी अब तो टिकट हो चुकी है, सोनम ने तो पहले से ही टिकट करवा ली है अब मैं क्या करूं। इस पर मैंने भी कह दिया था कि अगर टिकट हो चुकी है तो फिर चले जाओ। मैंने भी सोचा कि कुछ दिन के बाद तो बच्चे अपने काम धंधे में लग जाएंगे। फिर बाद में कहां उन्हें समय मिल पाएगा, लेकिन इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं थी कि उसने टिकट पहले से ही करवा कर रखे हुए थे।
सोनम रघुवंशी ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर, मेघालय सीएम ने किया खुलासा
राजा की मां का कहना है कि हमें तो इस बात पर भरोसा ही नहीं हो रहा है कि सोनम इस हत्या में शामिल नहीं है। अगर सोनम का किसी ने अपहरण किया था तो उसे पकड़ा होगा। उसको मारा–पीटा होगा। उसके शरीर पर घाव होंगे या झूमाझटकी में आई खरोंच के निशान होंगे। सोनम की जो फोटो सामने आई है उसमें तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिल रहा है। ना तो उसके सिर और ना ही चेहरे पर कोई निशान देखने को मिल रहा है। शिलांग जाने की प्लानिंग भी सोनम की ही थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
राजा के भाई ने कहा सच बोल रही मेघालय पुलिस
राजा की हत्या के मामले में उसके भाई विपिन रघुवंशी ने बड़ा खुलासा किया है। राजा ने बताया कि मेघालय पुलिस सही कह रही है। क्योंकि इंदौर के जिस राज कुशवाह का नाम इसमें सामने आ रहा है उसे वे जानते हैं। राज कुशवाह का नाम उन्होंने सोनम और उसके भाई गोविंद के मुंह से कई बार सुना है। उन्होंने यह भी खुलासा किया है कि राज कुशवाह गोविंद के कारखाने में काम करता है। उन्होंने सोनम और गोविंद दोनों को राज कुशवाह से काम के सिलसिले में बात करते हुए सुना था। राज कुशवाह का सोनम के घर में आना–जाना था। राजा के भाई विपिन ने यह भी कहा कि इस मामले में पूरी जांच की जानी चाहिए और अगर सोनम दोषी है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
सोनम ने चुपके से कराई थी टिकट
23b522ac-97d
ce4a152f-1ae
139ea81f-d65
2538db04-af9
राजा नहीं जाना चाहता था, सोनम ने ही करवाई थी टिकट
सोनम रघुवंशी ने ही करवाई पति राजा की हत्या, यूपी में किया सरेंडर, मेघालय सीएम ने किया खुलासा
मुझे बिल्कुल विश्वास नहीं कि सोनम निर्दोष हो
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari