सोनम रघवुंशी का काला बैग प्रॉपर्टी कारोबारी शिलाम और गार्ड बलविंदर ने जलाया, इसी में थे सबूत
Sanjay Gupta | Jun 22, 2025, 23:17 IST
Photograph: (The Sootr)
मेघालय पुलिस को शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या में महत्वपूर्ण काले बैग तक पहुंचने में सफलता मिली। हालांकि, यह बैग जला दिया गया था। बैग में सोनम के मोबाइल, डिजिटल डॉक्यूमेंट्स, राजा की चेन और अन्य सामग्री रखी थी।
INDORE. शिलांग में हनीमून पर गए राजा रघुवंशी की हत्या कराने वाली पत्नी सोनम रघुवंशी के काले बैग तक आखिरकार मेघालय पुलिस पहुंच गई। लेकिन यह बैग उन्हें नहीं मिल पाया है क्योंकि इसे जला दिया गया है। इसी बैग में सोनम ने अपने मोबाइल, डिजिटल डॉक्यूमेंट, राजा की चेन व अन्य सामग्री रखी हुई थी।
यह बैग सोनम के लिए हत्या के आरोपी विशाल चौहान को फ्लैट किराए पर देने वाले प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स और उसके साथ ही मल्टी के गार्ड बलविंदर सिंह ने मिलकर जलाया था। शिलोम को पुलिस ने शनिवार रात को गिरफ्तार किया था, वहीं गार्ड को अशोकनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को कोर्ट में पेश कर सात दिन की ट्रांजिट रिमांड ली गई है। अब अब दोनों को शिलांग ले जाया जाएगा।
ये भी पढ़ें...
इंदौर कलेक्टर के निशाने पर अब सहकारी संस्थाओं के भूमाफिया, संस्था सदस्यों के साथ सभी विभागों की ली बैठक
सोनम रघुवंशी का पिस्टल वाला बैग गायब करने वाले ब्रोकर को शिलांग पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज ही लाया था राजा के लिए कफन, सोनम-राज को 13 दिन की जेल
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज की दो दिन की रिमांड बढ़ी, बाकी तीनों जेल भेजे गए
शिलांग पुलिस को जांच में पता चला था कि इंदौर के नंदबाग निवासी ऑटो चालक सुनील उछावने का ऑटो आरोपी विशाल ने 31 मई को ऑनलाइन बुक किया था। उसी ने एक बैग ऑटो में रखवाया और उसे हीराबाग पहुंचाने के लिए कहा।
फिर शिलोम ने बैग ले लिया और फ्लैट में रख दिया। बाद में जब 8-9 जून को हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी पकड़े गए। तब 10 जून को शिलोम फ्लैट पर गया और बैग के साथ ही फ्लैट में रखे सभी सामान को हटा दिया था। इसलिए जब पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, तो बैग वहां नहीं मिला।
वहीं, सीसीटीवी फुटेज में शिलोम बैग के साथ दिख गया। इसके पहले 13 जून को शिलोम मीडिया के सामने आया था और कहा था कि यह फ्लैट विशाल ने तीन माह के लिए किराए पर लिया था, लेकिन मैं विशाल को नहीं जानता हूं। यहां पर ही सोनम 26 मई से 8 जून तक रूकी थी।
शिलॉन्ग पुलिस को इसी फ्लैट के गार्ड बलविंदर अहरिवार पर भी शक है, कि उसने सबूत मिटाने में मदद की है और वह काफी कुछ जानता है। अशोकनगर के रहने वाले बलविंदर ने मदद की थी। पुलिस ने वहां जाकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि वह मीडिया से कहते सुनाई दिया कि मैंने कुछ नहीं किया है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
इन दोनों ने मिलकर जलाया बैग
यह सब था इस काले बैग में
शिलाम जेम्स और गार्ड बलविंदर ने फ्लैट में रखा सोनम का बैग मिलकर जलाया था। बैग में राजा की चेन, सोनम के मोबाइल की सिम, अन्य डॉक्यूमेंट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस थे। शिलॉन्ग पुलिस रविवार को जेम्स को उस जगह लेकर पहुंची जहां उसने बैग को जलाया था। वहां से जली हुई सिम और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इसी बैग में 5 लाख रुपए और राज कुशवाह द्वारा सिकलीगरों से खरीदी गई पिस्टल भी थी।
इंदौर कलेक्टर के निशाने पर अब सहकारी संस्थाओं के भूमाफिया, संस्था सदस्यों के साथ सभी विभागों की ली बैठक
सोनम रघुवंशी का पिस्टल वाला बैग गायब करने वाले ब्रोकर को शिलांग पुलिस ने किया गिरफ्तार
राजा रघुवंशी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज ही लाया था राजा के लिए कफन, सोनम-राज को 13 दिन की जेल
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम-राज की दो दिन की रिमांड बढ़ी, बाकी तीनों जेल भेजे गए
ऑनलाइन ऑटो बुक करके पहले बैग पहुंचाया था
फिर शिलोम ने बैग ले लिया और फ्लैट में रख दिया। बाद में जब 8-9 जून को हत्या का खुलासा हुआ और आरोपी पकड़े गए। तब 10 जून को शिलोम फ्लैट पर गया और बैग के साथ ही फ्लैट में रखे सभी सामान को हटा दिया था। इसलिए जब पुलिस ने फ्लैट की तलाशी ली, तो बैग वहां नहीं मिला।
वहीं, सीसीटीवी फुटेज में शिलोम बैग के साथ दिख गया। इसके पहले 13 जून को शिलोम मीडिया के सामने आया था और कहा था कि यह फ्लैट विशाल ने तीन माह के लिए किराए पर लिया था, लेकिन मैं विशाल को नहीं जानता हूं। यहां पर ही सोनम 26 मई से 8 जून तक रूकी थी।
गार्ड पर मदद करने का आरोप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari