सोनम के बाद प्रेमी राज कुशवाह ने भी मांगी जमानत, राजा रघुवंशी का भाई विपिन बोला- दोनों कर लेंगे शादी

Sanjay Gupta | Apr 29, 2026, 18:09 IST
Share
sonam raj kushwah
sonam raj kushwah

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम की जमानत के बाद अब आरोपी राज कुशवाह ने भी जमानत अर्जी लगाई है। मृतक के भाई ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए और कहा कि दोनों आरोपी बाहर आकर शादी कर सकते हैं, परिवार को खतरा है।

News in short

  • सोनम के बाद राज कुशवाह ने भी मांगी जमानत।
  • राजा रघुवंशी के भाई ने जताई नाराजगी।
  • पुलिस जांच पर उठाए गंभीर सवाल।
  • परिवार ने बताया जान को खतरा।
  • केस की सीबीआई जांच की मांग।

News in detail

शिलांग में हनीमून पर गए इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी जेल से बाहर आ चुकी है। पिता देवी सिंह ने ही शिलांग जाकर जमानत राशि 50 हजार भरी है। हालांकि सोनम जमानत शर्तों के चलते शिलांग छोड़कर नहीं जा सकती है और इंदौर नहीं आ सकेगी। अब उधर सोनम के तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह ने जमानत आवेदन कर दिया है।

हम राजा की फोटो से भी आंख नहीं मिला पा रहे

वहीं, राजा के भाई विपिन ने कहा कि राजा हम शर्मिंदा हैं कि तेरे कातिल जिंदा हैं। हम अब राजा की फोटो से भी आंख नहीं मिला पा रहे हैं। यह सब गलत हुआ है। इस पूरे मामले में पुलिस की जांच में चूक हुई है और ऐसे तो बाकी हत्यारे भी बाहर आ जाएंगे।

राजा के भाई बोला राज और सोनम करेंगे शादी

वहीं इस जमानत के बाद से ही मृत राजा रघुवंशी के परिजन काफी गुस्से में हैं। इसमें उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि अब राज भी जेल से बाहर आ जाएगा। यह सभी सोनम के पिता देवी सिंह और भाई गोविंद का किया धरा है। राज को कोई लड़की नहीं मिलेगी और न सोनम को कोई दूसरा लड़का। ऐसे में सोनम के घरवाले राज से ही सोनम की शादी करा देंगे।

हमारे परिवार को खतरा है

विपिन ने यह भी कहा कि ऐसे तो हत्या करने वालों का हौसला बढ़ जाएगा। विशाल चौहान, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत, राज सभी बाहर आकर और इसी तरह के अपराध करेंगे, क्योंकि उन्हें पता है कि हत्या करने के बाद भी जमानत हो जाती है। इनके बाहर आने पर मेरी और परिजनों की जान को खतरा रहेगा। ऐसे में हम पुलिस और कोर्ट से भी अपील करेंगे कि इन्हें इंदौर आने की मंजूरी न दी जाए।

सीबीआई जांच की जाए

वहीं भाई विपिन ने इस केस की सीबीआई जांच की मांग की है। विपिन ने कहा कि पुलिस ने इसमें कई चूक की है। हमें पहले ही वकीलों ने बताया था, लेकिन अब यह चूक सामने आ चुकी है। इसलिए हमने सुप्रीम कोर्ट के वकील से संपर्क किया है, जो हाईकोर्ट में सोनम की जमानत रद्द करने के लिए आवेदन करेंगे।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा के बड़े भाई विपिन ने की पुष्टि

राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी साजिश अब धार में: पत्नी ने दी पति की सुपारी, लूट के बहाने ले ली जान!

राजा रघुवंशी के हत्याकांड के बाद घर में लौटी खुशियां, बेटा जन्मा तो मां ने कहा-हमारा राजा लौट आया

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इंदौर
  • विपिन
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई