राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी साजिश अब धार में: पत्नी ने दी पति की सुपारी, लूट के बहाने ले ली जान!
Amresh Kushwaha | Published:
dhar murder case wife conspiracy husband killing loot drama
धार जिले के गोंदीखेड़ा में व्यापारी देवकृष्ण की हत्या को लूट की आड़ में छुपाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी प्रियंका पर अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति की सुपारी देने का शक है। पुलिस ने 6 घंटे में केस का भंडाफोड़ किया है।
News In Short
- धार जिले के गोंदीखेड़ा में व्यापारी देवकृष्ण की लूट के बहाने हत्या कर दी गई थी।
- पत्नी प्रियंका ने पुलिस को लूट की झूठी कहानी सुनाई थी।
- पुलिस को शक है कि प्रियंका ने प्रेमी कमलेश संग मिलकर साजिश रची थी।
- पुलिस ने महज छह घंटे में केस की परतें खोल दी हैं।
- दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
News In Detail
लूट की आड़ में छुपाया हत्याकांड
पत्नी प्रियंका ने पुलिस के सामने रोते हुए घटना की पूरी मनगढ़ंत कहानी सुनाई थी। उसने कहा कि रात को अचानक अज्ञात बदमाश घर में घुस आए थे। उन्होंने तीन लाख रुपए का सोना-चांदी और 50 हजार रुपए नकदी लूट ली है। साथ ही पति की हत्या कर दी।
पुलिस को शुरू से ही कुछ खटका
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने अनौपचारिक तौर पर साफ कर दिया कि यह लूट की वारदात नहीं है। यह पारिवारिक षड्यंत्र (Family Conspiracy) के तहत की गई सोची-समझी हत्या है। महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
15 साल की उम्र में शादी, दिल कहीं और था
कमलेश की एंट्री के बाद घर में विवाद और बढ़ता गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसी रंजिश ने हत्या की साजिश का रूप ले लिया। प्रियंका ने मामले को लूट की शक्ल देकर खुद को बचाने की कोशिश की है।
पत्नी ने रो-रोकर सुनाई झूठी कहानी!
प्रियंका ने आगे बताया कि बदमाशों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और कहा कि यदि चिल्लाई तो पति को मार देंगे। बदमाशों के पास धारदार हथियार (Sharp Weapons) थे। उन्होंने पति की हत्या कर दी।
राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी साजिश
एसपी मयंक अवस्थी ने कहा कि यह लूट की वारदात नहीं है। पारिवारिक रंजिश और षड्यंत्र के चलते हत्या की गई है। हमने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मामले का पूरा खुलासा जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया जाएगा।
आधिकारिक पुष्टि आज यानी बुधवार को होनी है। वहीं, पुलिस की तेज कार्रवाई ने यह जरूर साबित कर दिया कि साजिश चाहे जितनी भी चतुराई से बुनी जाए, कानून की नजरों से बचना आसान नहीं होता।
क्या राजा रघुवंशी हत्याकांड
ये खबर भी पढ़िए...
धार न्यूज: लुटेरों ने कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाकर जेवर लूटे, पति की हत्या
MP News: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी
इंदौर में SI पर लगे 50 हजार मांगने का आरोप, वीडियो बनाकर टैक्सी ड्राइवर ने की आत्महत्या
राजा रघुवंशी के हत्याकांड के बाद घर में लौटी खुशियां, बेटा जन्मा तो मां ने कहा-हमारा राजा लौट आया
MP में पुलिस बल की भारी कमी: नेशनल एवरेज से 41 हजार जवान कम, 69 साल में बजट 2 हजार गुना बढ़ा
By Arohi Raj
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav