शिक्षित आदिवासी युवाओं के लिए खुशखबरी, मध्य प्रदेश में PM JANMAN के तहत होगी सीधी भर्ती
Pratibha ranaa | Aug 23, 2024, 15:38 IST
मध्य प्रदेश के आदिवासी शिक्षित युवाओं
मध्य प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजातियों के युवाओं के लिए सीधी भर्ती अभियान चलाया जाएगा। विशेष पिछड़े और जनजातीय बहुल 24 जिलों में विकास कार्य में तेज गति के साथ चल रहे हैं।
मध्य प्रदेश के शिक्षित आदिवासी युवाओं के लिए अच्छी खबर है। शासकीय नौकरी में भर्ती के लिए सरकार स्पेशल अभियान चलाएगी। यह अभियान पिछड़ी जनजातियों (बैगा, भारिया और सहरिया) के पढ़े- लिखे युवाओं को शासकीय सेवाओं में सीधी भर्ती के लिए चलाया जाएगा।
हर जिले में इन जनजातियों के पांच गांवों को विकसित किया जाएगा। इन गांवों में बच्चों के लिए स्पेशल पोषण आहार और देखभाल के लिए मॉडल आंगनबाड़ियों का भी निर्माण किया जाएगा। यह निर्देश जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. विजय शाह ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में लिस्टेड गुंडे ने आदिवासी युवक को पीटा, जूते के लेस बंधवाए, पुलिस ने शाम को निकाला जुलूस
दरअसल विजय शाह ने प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान (पीएम जन-मन) की प्रगति की समीक्षा बैठक ली। बता दें, स्पेशल पिछड़ी जनजातियों की बहुलता वाले 24 जिलों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं। विकास, कौशल उन्नयन और अधोसंरचनात्मक निर्माण कार्य 31 अक्टूबर तक पूरे किया जाएंगे।
बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के स्वास्थ्य उपचार और जांच के लिए प्रदेश में 66 मोबाइल हेल्थ वैन जल्द ही कार्यशील हो जाएंगी। विशेष पिछड़ी जनजातियों के जिलों में पांच-पांच गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इन गांवों में ऐसी चौपालें स्थापित की जाएंगी, जहां राज्य और केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का प्रदर्शन होगा।
आदिवासी विकासखंडों में सीएम राइज स्कूलों की स्थापना के दूसरे चरण में छात्रावास सुविधा की अनुमति भी मिलेगी। जल्द से जल्द सभी परियोजना सलाहकार मंडलों का गठन किया जाएगा। मंत्री शाह ने कहा कि वे खुद हर महीने तीन से चार दिन जिलों के दौरे पर रहकर जनजातीय कार्य विभाग की योजनाओं और अन्य गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।
ये खबर भी पढ़िए...यादव सुन के अखिलेश समझे थे क्या... क्यों हो रहा सीएम मोहन यादव के लिए ट्विटर पर नंबर वन ट्रैंड
वहीं भोपाल गैस त्रासदी में प्रभावित परिवारों में से एक हजार युवाओं को रोजगार से जुड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण मध्य प्रदेश रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद (मैपसेट) के माध्यम से दिया जाएगा। इसके लिए जरूरी धनराशि गैस राहत विभाग उपलब्ध कराएगा। युवाओं को कंप्यूटर के अलावा पैरा मेडिकल सलेब्स भी कराए जाएंगे।
![pratibha rana]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
मॉडल आंगनबाड़ियों का निर्माण
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में लिस्टेड गुंडे ने आदिवासी युवक को पीटा, जूते के लेस बंधवाए, पुलिस ने शाम को निकाला जुलूस
इस महाअभियान में मध्य प्रदेश सबसे आगे
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 66 मोबाइल हेल्थ वैन
छात्रावास सुविधा और अन्य विकास योजनाएं
ये खबर भी पढ़िए...यादव सुन के अखिलेश समझे थे क्या... क्यों हो रहा सीएम मोहन यादव के लिए ट्विटर पर नंबर वन ट्रैंड
गैस पीड़ित युवाओं के लिए रोजगार प्रशिक्षण
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari