मध्यप्रदेश में स्टेट AI मिशन की शुरुआत: अब तकनीक से चलेगा सुशासन का मॉडल

Ramanand Tiwari | Mar 23, 2026, 21:28 IST
Share
state ai mission
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने ‘स्टेट AI मिशन’ की शुरुआत की है। यह मिशन सरकारी कामकाज को स्मार्ट और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का उपयोग करेगा।

News In Short

  • AI मिशन का उद्देश्य सरकारी कामकाज को तेज और पारदर्शी बनाना है।
  • AI के जरिए कृषि, स्वास्थ्य, पोषण और आपदा प्रबंधन में सुधार होगा।
  • सरकार के फैसले अब अनुभव और तकनीकी विश्लेषण पर आधारित होंगे।
  • 2026-27 से मिशन का चरणबद्ध क्रियान्वयन शुरू होगा।
  • इस मिशन से नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलेगा।

News In Detail

मध्यप्रदेश सरकार अब शासन को ज्यादा स्मार्ट और पारदर्शी बनाने के लिए स्टेट AI मिशन शुरू करने जा रही है। जिसका मकसद फैसलों को तेज, सटीक और नागरिकों के लिए ज्यादा उपयोगी बनाना है। सरकार का फोकस क्लियर है- तकनीक के जरिए विकास की रफ्तार बढ़ाना और सेवाओं को जमीन तक प्रभावी बनाना।

क्या है ‘स्टेट AI मिशन’?

यह मिशन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए सरकारी कामकाज को बेहतर बनाने की योजना है। इसका उद्देश्य डेटा आधारित निर्णय लेकर योजनाओं को ज्यादा प्रभावी बनाना है। सरल भाषा में कहें तो, अब सरकारी फैसले अनुभव के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण पर भी आधारित होंगे।

किन क्षेत्रों में दिखेगा सीधा असर...

AI मिशन का फायदा सीधे उन सेक्टर्स में मिलेगा जो आम लोगों की जिंदगी से जुड़े हैं-

  • कृषि: फसल जोखिम और मौसम की सटीक जानकारी
  • स्वास्थ्य: बीमारियों की पहले पहचान और बेहतर इलाज
  • पोषण: कुपोषण की निगरानी और समय पर हस्तक्षेप
  • आपदा प्रबंधन: बाढ़, सूखा जैसी स्थितियों का पहले से अनुमान इससे सरकार समय रहते कदम उठा सकेगी और नुकसान कम होगा।

कैसे बदलेगा सरकारी कामकाज...

  • AI के इस्तेमाल से शासन व्यवस्था ज्यादा पारदर्शी और जवाबदेह बनेगी।
  • फाइलों की गति बढ़ेगी और निर्णय लेने में देरी कम होगी।
  • डेटा आधारित फैसले।
  • सेवाओं की तेज डिलीवरी।
  • योजनाओं की बेहतर मॉनिटरिंग।
  • नागरिकों को समय पर लाभ।

तीन चरणों में लागू होगा मिशन...

सरकार इस मिशन को एकदम से नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से लागू करेगी-

  • 2026-27: आधारभूत तैयारी और सिस्टम सेटअप
  • 2027-28: बड़े स्तर पर क्रियान्वयन
  • 2028 के बाद: AI को स्थायी सरकारी क्षमता के रूप में स्थापित करना इस प्लान से तकनीक को धीरे-धीरे सिस्टम में मजबूती से जोड़ा जाएगा।

सरकार का विजन: स्मार्ट गवर्नेंस

इस पहल का लक्ष्य सिर्फ तकनीक अपनाना नहीं, बल्कि शासन को नागरिक-केंद्रित बनाना है। सरकार चाहती है कि योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक सही समय पर पहुंचे। AI मिशन इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जो आने वाले समय में प्रशासनिक कामकाज की तस्वीर बदल सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी कैबिनेट: कर्मचारियों के लिए DA में 3% बढ़ोतरी, ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना को मंजूरी

आईएएस संजीव श्रीवास्तव होंगे मध्य प्रदेश के जनगणना निदेशक, DOPT से आई स्वीकृति

OBC आरक्षण पर अगले 2 महीने में आ जाएगा फैसला, अंतिम दौर की सुनवाई शुरू, 6 साल का इंतजार होगा खत्म

सोम डिस्टिलरी मामले में कोर्ट सख्त: एक्साइज कमिश्नर अभिजीत अग्रवाल की भूमिका पर उठाए सवाल

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • कृषि
  • स्वास्थ्य
  • पोषण
  • आपदा प्रबंधन
  • स्टेट AI मिशन
  • स्मार्ट गवर्नेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा