संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एमपी सरकार ने किया ये ऐलान, जानें क्या मिलेगा फायदा?

Sandeep Kumar | Jul 08, 2025, 23:43 IST
Share
Prahlad Singh Patel
Prahlad Singh Patel

राज्य रोजगार गारंटी परिषद के संविदा कर्मियों की आकस्मिक मौत या घायल होने पर सरकार आर्थिक मदद प्रदान करेगी। इसके अलावा, मनरेगा कार्यों की स्थिति में सुधार के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस पर सहमति दी है।

MP में राज्य रोजगार गारंटी परिषद के तहत काम करने वाले संविदा कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब यदि किसी संविदा कर्मी की आकस्मिक मौत होती है या वह दुर्घटना में घायल हो जाता है, तो उसके परिजनों को आर्थिक मदद मिलेगी।

मनरेगा कार्यों की स्थिति का सटीक आंकलन, पारदर्शिता लाने और कार्यों में तेजी लाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। ये फैसले मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, दिग्विजय-जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिए निर्देश

बैठक में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्य रोजगार गारंटी परिषद के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बीमा लाभ, वित्तीय और प्रशासकीय अधिकारों की समीक्षा की। जीआरएस (ग्रामीण रोजगार सहायकों) के रिक्त पदों की पूर्ति पर भी चर्चा की गई।

मंत्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभागीय अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में साधारण बुजुर्ग ने दिखाया असाधारण समर्पण, संघ के सेवा कार्यों से भावुक होकर किया 11 हजार का दान

'मां की बगिया' योजना की शुरुआत

मंत्री पटेल ने घोषणा की कि 15 अगस्त से 'मां की बगिया' योजना लागू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य पौधरोपण और संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करना है।

यह योजना ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चिन्हित शासकीय भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक निजी भूमि पर सघन पौधरोपण होगा।

ये खबर भी पढ़िए...65000 लोगों ने 38 हजार करोड़ का घपला किया, इन्हीं में मोयरा सरिया वाले तोड़ी-सिंघानिया

ये खबर भी पढ़िए...रायपुर में लखपति दीदी को सशक्त बनाने के लिए कार्यशाला, स्थानीय बाजार पर होगा मंथन

जल गंगा संवर्धन अभियान में तकनीकी सुधार

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सिपरी सॉफ्टवेयर जैसे तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के जल स्रोतों की आवश्यकता पूरी करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • मनरेगा
  • संविदा कर्मियों
  • जल गंगा संवर्धन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा