बीजेपी-कांग्रेस में टकराव: भोपाल से ग्वालियर तक मचा घमासान

भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। भाजपा ने पलटवार कर शिकायत दर्ज कराने की बात की। पत्थरबाजी में नेता और पत्रकार घायल हुए।

author-image
Ramanand Tiwari
New Update
bjp-congress

BHOPAL. भोपाल में भाजपा और कांग्रेस के बीच टकराव अब थाने तक पहुंच गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हबीबगंज थाने में पहुंचकर FIR दर्ज करवाई। भाजपा ने कहा है कि वह चुप नहीं बैठेगी। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने जाएगा। आरोप-प्रत्यारोप के बीच पत्थर चले, सिर फूटे और पत्रकार भी घायल हुए।

कैसे भड़का विवाद?

भोपाल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई और देखते ही देखते मामला पत्थरबाजी में बदल गया। घटना ने भोपाल के साथ-साथ ग्वालियर की सियासत को भी गरमा दिया। दोनों शहरों में विरोध-प्रदर्शन और बयानबाजी तेज हो गई।

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा के गुंडों ने हमला किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हबीबगंज थाने पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया और पत्थरबाजी की। उनका कहना है कि यह लोकतांत्रिक विरोध नहीं, बल्कि "संगठित हमला" था। 

bhopal gwalior bjp congress aceoff

एमपी में बढ़ सकती हैं अमिताभ बच्चन की मुश्किलें, KBC में नागदा को बताया था छोटा सा गांव

भाजपा का पलटवार: पत्थर कांग्रेस ने चलाए

भाजपा की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल ने जानकारी दी कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल जल्द ही हबीबगंज थाने पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पत्थरबाजी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की। उनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उकसाया गया और उन पर हमला हुआ।

एमपी फ्लाइंग क्लब को 12 साल पुराने प्लेन क्रैश में झटका, एक पायलट की हुई थी मौत

तीन शहरों में गरमाई सियासत

भोपाल: कांग्रेस कार्यालय के बाहर टकराव और थाने में धरना। 
इंदौर: घटना के विरोध में प्रदर्शन और राजनीतिक बयानबाजी तेज। 
ग्वालियर: धुआंधार प्रदर्शन, स्थानीय नेताओं की आमने-सामने बयानबाजी। 
तीनों शहरों में माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस प्रशासन सतर्क है।

एमपी की सरकारी संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैग की रिपोर्ट ने खोल दी पोल!

मुख्य तथ्य एक नजर में

BJYM के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के खिलाफ प्रदर्शन। प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की घटना। भाजपा और कांग्रेस दोनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को चोट। कुछ पत्रकार भी घायल हुए। कांग्रेस हबीबगंज थाने में धरने पर बैठी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल भी शिकायत दर्ज कराने पहुंचेगा। भोपाल के साथ इंदौर और ग्वालियर में भी विरोध-प्रदर्शन।

bjp-congress

आखिर गुंडा कौन?

दोनों दल एक-दूसरे को गुंडा बता रहे हैं। सियासी शब्दों की गर्मी जमीन पर पत्थरों में बदल गई। लेकिन असली सवाल यह है कि सच्चाई क्या है? यह जांच और कानून तय करेगा, बयानबाजी नहीं। राजनीति किस दिशा में जा रही है? लोकतंत्र में विरोध स्वाभाविक है। लेकिन पत्थरबाजी समाधान नहीं है। इससे न तो बेरोजगारी कम होती है, न महंगाई घटती है। न ही आम जनता की रोजमर्रा की समस्याएं हल होती हैं। सवाल यह भी है कि जब नेता सड़क पर भिड़ेंगे, तो जनता किससे उम्मीद रखे?

मध्यप्रदेश की चिट्ठी: बेमकसद हंगामा... इसका फायदा क्या है

सियासत की साख दांव पर

भोपाल से ग्वालियर तक फैली यह घटना केवल एक टकराव नहीं है। यह प्रदेश की राजनीति की दिशा पर बड़ा सवाल है। एफआईआर किस पर दर्ज होगी, यह कानून तय करेगा। लोकतंत्र की साख बचाना नेताओं की जिम्मेदारी है। अब देखना यह है कि थाने की चौखट पर यह लड़ाई खत्म होगी या सियासत की आग और भड़केगी।

मध्यप्रदेश कांग्रेस भाजपा ग्वालियर भारतीय जनता युवा मोर्चा bjym श्याम टेलर
Advertisment