रीवा में कॉलेज प्रशासन पर फूटा छात्रों का गुस्सा, जलाईं अपनी मार्कशीट!
Sourabh Bhatnagar | Sept 09, 2024, 17:44 IST
सौंपा ज्ञापन
रीवा के एक नामी कॉलेज के प्रशासन पर छात्रों का गुस्सा देखने को मिला है। छात्रों ने कॉलेज के प्रशासन पर रिजल्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा में स्थित टीआरएस कॉलेज (TRS College) के छात्रों का गुस्सा कॉलेज प्रशासन पर देखने को मिला है। छात्रों ने एमएससी मैथ फाइनल के 90% विद्यार्थियों को एक सब्जेक्ट में फेल करने का आरोप लगाया है। इसका विरोध करते हुए छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जमा होकर सांकेतिक रूप से अपनी मार्कशीट को जलाकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे छात्रों ने कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मामले में उचित एक्शन लेने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन मामले में कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
भोपाल के बाद रीवा में करते बैंक में बड़ी चोरी...पुलिस पूछताछ में आरोपी अग्निवीर ने बताया प्लान
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रीवा का ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय (TRS College) प्रदेश के बड़े कॉलेजों में से एक है। इस कॉलेज में लगभग 15000 छात्र पढ़ते हैं। कॉलेज प्रशासन और छात्रों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है, जिसको लेकर छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आए दिन विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं।
ये भी पढ़ें...ग्वालियर के यात्रियों के लिए सुविधा, इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगे 5 अतिरिक्त जनरल कोच
छात्रों ने इस मामले में कार्रवाई न होने पर भविष्य में कॉलेज के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। मामले में छात्र संगठन एनएसयूआई ने भी कॉलेज प्रबंधन पर रिजल्ट में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन सभी प्रश्नों के उत्तर देकर आने वाले छात्रों को भी परीक्षा में फेल कर रहा है।
कार्यवाहक प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
भोपाल के बाद रीवा में करते बैंक में बड़ी चोरी...पुलिस पूछताछ में आरोपी अग्निवीर ने बताया प्लान
बड़े कॉलेजों में से एक है TRS College
ये भी पढ़ें...ग्वालियर के यात्रियों के लिए सुविधा, इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगे 5 अतिरिक्त जनरल कोच
छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari