sugar-price-hike-raw-sugar-import-duty-free
एथेनॉल में गया 25 लाख टन गन्ना, चीनी की कीमत बढ़ी तो 10 लाख टन रॉ शुगर होगी आयात
Aman Vaishnav | Updated:
चीनी की कीमत
देश में बीते 3 महीनों में चीनी और गुड़ के दाम तेजी से बढ़े हैं। चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 10 लाख टन रॉ शुगर के शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरी दी है। साथ ही स्टॉक लिमिट भी लागू की है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- देश में चीनी तीन महीने में 40% महंगी हो गई है।
- भोपाल में यह 70 रुपए किलो तक बिक रही है।
- एथेनॉल बनाने में ज्यादा गन्ना खर्च होने से चीनी का स्टॉक घटा है।
- केंद्र सरकार ने 10 लाख टन रॉ शुगर के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है।
- थोक कारोबारियों पर अब स्टॉक लिमिट भी लागू कर दी गई है।
रसोई का बजट बिगड़ा
सिर्फ चीनी नहीं, गुड़ भी 24% महंगा हुआ है। तीन महीने पहले गुड़ 50 रुपए किलो था, अब 65 रुपए में मिल रहा है। चावल की कनकी 16%, मक्के का आटा 11%, इडली रवा 10% तक महंगा हो चुका है।
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू के अनुसार शहर में शक्कर थोक में 66 से 67 रुपए किलो बिक रही है। दुकानों पर यही चीनी 70 रुपए किलो तक पहुंच गई है।
चीनी क्यों हो रही महंगी
ऑल इंडिया डिस्टलर्स एसोसिएशन के अनुसार पिछले साल देश में 720 करोड़ लीटर एथेनॉल बना। इसे बनाने में करीब 25 लाख टन चीनी बनाने लायक गन्ना और शीरा इस्तेमाल हो गया।
जितनी चीनी एथेनॉल में गई उतनी बाजार में कम पहुंची। इसी वजह से अनाज की उपलब्धता घटने से शराब उद्योग भी 8 से 10% तक प्रभावित हुआ है।
आने वाले महीनों में भी राहत मुश्किल दिख रही है। 1 अक्टूबर से नया सीजन (2026-27) शुरू हो रहा है। अनुमान है कि इस सीजन में भी अतिरिक्त स्टॉक, घरेलू खपत के लिए जरूरी 50 लाख टन से कम रहेगा।
सरकार का फैसला क्या है
इसके साथ ही स्टॉक लिमिट भी लागू कर दी गई है। जो थोक उपभोक्ता हर महीने 10 टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करते हैं, वे अब सिर्फ 15 दिन की खपत जितनी चीनी ही अपने पास रख सकेंगे। इससे जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है।
sugar-price-hike-raw-sugar-import-duty-free
मिलों का स्टॉक कितना घटा
इंडियन शुगर एंड बायो एनर्जी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अनुसार 2026-27 सीजन में गन्ने का कुल उत्पादन (गन्ने की फसल) अनुमान 46.3 करोड़ टन है।
चीनी उत्पादन का अनुमान 3.36 करोड़ टन है, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है। इसके बावजूद स्टॉक में कमी बनी हुई है, क्योंकि 2025-26 सीजन में करीब 25 लाख टन चीनी बनाने लायक गन्ना-शीरा एथेनॉल की भट्टियों में चला गया।
640c2185-6d9
निर्यातक से आयातक तक का सफर
2023-24 में यह घटकर 51.35 लाख टन रह गया। 2024-25 में निर्यात और घटकर 38.43 लाख टन पर सिमट गया।
अब हालात इतने बदल गए हैं कि 2026-27 सीजन में देश को चीनी का आयात करना पड़ रहा है। यानी जो देश कभी बड़ी मात्रा में चीनी बाहर भेजता था, अब उसे बाहर से मंगानी पड़ रही है।
20f4fe29-cf8
आम आदमी पर असर
छोटे दुकानदारों और स्ट्रीट फूड कारोबारियों पर भी दबाव बढ़ेगा, क्योंकि चीनी उनकी रोजमर्रा की खपत का अहम हिस्सा है।
FAQ
- चीनी की कीमत तीन महीने में कितनी बढ़ी है?
चीनी की कीमत तीन महीने में करीब 40% बढ़ी है। यह 48 रुपए किलो से बढ़कर 67 रुपए किलो हो गई है। भोपाल में रिटेल दाम 70 रुपए किलो तक पहुंच गया है। - चीनी महंगी होने की मुख्य वजह क्या है?
मुख्य वजह एथेनॉल के लिए ज्यादा गन्ना और शीरे का इस्तेमाल है। इससे बाजार में चीनी की उपलब्धता कम हो गई है। मिलों का ओपनिंग स्टॉक भी पिछले साल से कम है। - सरकार ने चीनी और गुड़ की कीमतें काबू करने के लिए क्या किया है?
सरकार ने 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन रॉ शुगर के शुल्क-मुक्त आयात को मंजूरी दी है। साथ ही थोक कारोबारियों के लिए स्टॉक लिमिट भी लागू कर दी गई है।
ये खहरें भी पढ़िए...
त्योहारों से पहले महंगी हुई मिठास, 15 दिन में चीनी और गुड़ के बढ़े दाम
राशन की 99% चीजों के बढ़े दाम, दाल,तेल, चीनी और दूध सब महंगा
2027 तक महंगी होंगी खाने-पीने की चीजें, सुपर अल नीनो की दोहरी मार बनेगी वजह
PM मोदी की अपील के बाद बदला सोने की खरीदारी का ट्रेंड? आयात बिल में आई कमी, भारत ने 7 महीने में बचाए 16.46 अरब डॉलर
By Amresh Kushwaha
इंदौर कृष्णबाग में 62 मकान सोमवार सुबह टूटेंगे, कलेक्टर ने 7 SDM सहित 29 अधिकारी उतारे
By Sanjay Gupta
डायबिटीज के हर पांचवें मरीज की आंखों पर खतरा! बिना लक्षण के भी जा सकती है रोशनी, डॉक्टर ने बताया बचाव का तरीका
By Amresh Kushwaha
60 फर्मों के जरिए 42 करोड़ का खेल, राजस्थान में GST घोटाले का बड़ा खुलासा
By Jyoti Mahender Bhardwaj
CG Top News : पटवारियों की हड़ताल खत्म, नवजातों की खरीद-फरोख्त का खुलासा; जेलों के बदले 58 साल पुराने नियम
By Umeshwari Baghel
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
By Jageshwar Prasad
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
By Amresh Kushwaha