पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन और जीतू पटवारी की मुलाकात, महाजन बोली राहुल गांधी आ रहे हैं, ये अच्छी बात है

Sanjay Gupta | Jan 16, 2026, 15:50 IST
Share
sumitra mahajan jeetu patwari meeting water discussion rahul gandhi visit indore
sumitra mahajan jeetu patwari meeting water discussion rahul gandhi visit indore

पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन और जीतू पटवारी की मुलाकात ने राजनीतिक हलचल मचा दी है। भागीरथपुरा कांड को लेकर राहुल गांधी के 17 जनवरी के इंदौर दौरे के पहले यह मुलाकात चर्चा में है। हालांकि, यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण बैठक के रूप में बताई गई।

News In Short

  • जीतू पटवारी शुक्रवार सुबह ताई महाजन के यहां पहुंचे और करीब आधे घंटे तक चर्चा की।
  • पटवारी ने ताई से कहा कि इंदौर में गंदे पानी की हालत से मिलकर निपटना चाहिए।
  • ताई ने राहुल गांधी को प्रजातंत्र के लिए अच्छा बताया और कहा कि विरोधी को ताकत से काम करना चाहिए।
  • पटवारी ने कहा कि प्रशासन ने हमें राहुल गांधी के कई कार्यक्रम की मंजूरी नहीं दी।

News In Detail

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन से शुक्रवार, 16 जनवरी को मुलाकात की। यह मुलाकात सुमित्रा महाजन के निवास पर हुई है। उनके साथ शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे भी थे।

पटवारी ने मुलाकात को लेकर बताया कि हमने पेयजल को लेकर उनसे मुलाकात की है। यह बात इंदौर के भविष्य की है। एनजीटी बता रहा है कि प्रदेश में 70 प्रतिशत पानी दूषित आ रहा है। ऐसे में हम सभी को मिलकर साफ पानी के लिए बात करना चाहिए।

यह बात विरोध की नहीं, बल्कि सभी के सामूहिक तौर से मिलकर काम करने की जरूरत है। पटवारी ने स्पीकर सुमित्रा और राहुल गांधी की मुलाकात की संभावना पर कहा कि हम सभी उनका सम्मान करते हैं। खुद राहुल भी उनका सम्मान करते हैं।

79a5dac8-1a0
79a5dac8-1a0


ताई ने कहा विरोध में ताकत से लड़ना चाहिए

वहीं, ताई सुमित्रा महाजन ने मुलाकात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी कई सालों से मुलाकात के लिए आते रहे हैं, अच्छा काम कर रहे हैं। बात विरोध की नहीं है। हमने कहा कि इंदौर में कई संस्थाएं पेयजल पर काम कर रही हैं, जानकार हैं।

उन सभी से भी मिलकर सामूहिक सुझाव लेना चाहिए। राहुल गांधी से मुलाकात पर कहा कि इस संबंध में किसी ने मुझसे कोई चर्चा नहीं की है। साथ ही, ना ही जीतू पटवारी ने इस पर बात की है।

राहुल का आना अच्छी बात है। विरोधी पक्ष का काम है विरोध करना, प्रजातंत्र में वह करना चाहिए और ताकत से करना चाहिए। अच्छे से करना चाहिए। हम भी विरोध की लड़ाई लड़ते हुए यहां आए हैं। इससे जनता में विश्वास जगता है।

0f7a1aff-6f7
0f7a1aff-6f7


नहीं दी है प्रशासन ने आयोजन की मंजूरी

वहीं पटवारी ने मीडिया को बताया कि राहुल जी के साथ बुद्धिजीवियों, पत्रकारों और जानकारों का भी एक आयोजन था। वहीं, प्रशासन ने मंजूरी नहीं दी है। हमारे कई आयोजनों पर रोक लगाई गई है। प्रशासन से बात जारी है।

Sootr Knowledge

राहुल गांधी के इंदौर आने से पहले पटवारी की यह मुलाकात राजनीतिक हलचल मचाने वाली है। वहीं, ताई और भाई (मंत्री गुट) की दूरियां रही हैं। ऐसे में इसे भी पटवारी ने हवा दे दी है। पटवारी बताना चाहते हैं कि यह विरोध की राजनीति नहीं बल्कि जनहित की राजनीति है।

वह और कांग्रेस आमजन के मुद्दे उठा रही है। इसके लिए बीजेपी को भी साथ ले रहे हैं और सभी के सुझाव ले रहे हैं। साफ पानी घर-घर का मुद्दा है। ऐसे में कांग्रेस इसे फिर से अपनी राजनीतिक धरातल मजबूत करने के मुद्दे के रूप में देख रही है। इसलिए ही राहुल गांधी भी आ रहे हैं।

जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड?

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दिसंबर 2025 के आखिरी दिनों में दूषित पानी की वजह से एक बड़ा स्वास्थ्य संकट सामने आया। दरअसल, नर्मदा जल की पाइपलाइन में सीवेज और ड्रेनेज लाइन का पानी मिल गया था।

इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।

इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3500 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।

भागीरथपुरा में अभी तक 34631 घरों का सर्वे किया है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक 6 महीने का बच्चा भी इस संकट का शिकार हो गया। 441 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इनमें से 423 को छुट्टी मिल गई है।

वहीं, अभी भी 17 लोग इलाज करा रहे हैं। इसमें से 11 वार्ड में और 6 आईसीयू में है। अब तक (जनवरी 2026 तक ) भागीरथपुरा इलाके में नए मरीज निकल रहे हैं।

अब आगे क्या?

राहुल गांधी के दौरे पर सभी की नजरें हैं। हालांकि दौरा बहुत ही संक्षिप्त है, लेकिन इससे यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर फिर से चर्चा में आएगा। कुल मिलाकर कांग्रेस जनहित के मुद्दे को हाथ से नहीं जाने देना चाहती है। इसलिए यह मुद्दा वह लगातार उठाती रहेगी, तय है कि अगले बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस पर सरकार को घेरेंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दर्द- मुझे हराया लेकिन फिर भी मैंने उफ तक नहीं की

राहुल गांधी का 17 जनवरी को इंदौर दौरा केवल तीन घंटे का होगा, सुबह 11.15 से दोपहर ढाई बजे तक

इंदौर का भागीरथपुरा दूषित पानी कांड: दूषित पानी से 24वीं मौत

सीएम मोहन यादव ने किया आईपीएस सर्विस मीट का शुभारंभ, बोले- पुलिस को जल्दी मिलेगा प्रमोशन

Tags:
  • राहुल गांधी
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • सुमित्रा महाजन
  • ताई सुमित्रा महाजन
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं