प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का दर्द- मुझे हराया लेकिन फिर भी मैंने उफ तक नहीं की
Sanjay Gupta | Jan 12, 2026, 11:43 IST
jitu patwari pain congress president indore speech
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी इंदौर के भागीरथपुरा कांड को उठाने में लगातार जुटे रहे। इसके लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं को भी एक मंच पर लेकर आए। इंदौर में लंबे समय बाद कांग्रेसियों की भीड़ हुई। इसी दौरान मंच पर भाषण देते हुए उनका दर्द भी बाहर आ गया।
News In Short
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी अभी भी हार को भुला नहीं पा रहे हैं
- राउ विधानसभा के चुनाव में बीजेपी के मधु वर्मा ने उन्हें भारी वोट से हराया था
- इंदौर में सांसद, महापौर से लेकर एक भी विधायक कांग्रेस का नहीं है
- कांग्रेस की इस हालत और खुद की हार की पीड़ा लगातार उनके बयानों में आ जाती है
News In Detail
बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक यात्रा निकली और इसे जीतू पटवारी जन आंदोलन के रूप में खड़ा करने में जुटे रहे। इस दौरान जब वाहन पर खड़े होकर उन्होंने भाषण दिया तो राउ विधानसभा चुनाव में करारी हार का दुख भी झलक गया।
फिर भी मुझे हराया लेकिन मैंने उफ तक नहीं बोली
इसके बाद एक बात और कही थी कि राउ विधानसभा जिताए तो भी मेरा परिवार है और हराए जो भी मेरा परिवार है। मैंने विधानसभा में लाखों किमी साइकिल चलाई, ऐसा एकमात्र विधायक था।
फिर भी आप लोगों ने मुझे हराया, मैंने उफ नहीं बोली। मैंने इसे आशीर्वाद समझा और इंदौर का बेटा होने के नाते विपक्ष की भूमिका निभाई।
विपक्ष को ताकत दो, मदद करो- पटवारी
कोई कसर नहीं छोड़ता हूं रात-दिन, एक विपक्ष का दायित्व निभाता हूं। मैं आग्रह करता हूं, आपके सहयोग, आशीर्वाद की अपेक्षा है। बिना विपक्ष के लोकतंत्र जिंदा नहीं रह सकता। विपक्ष को ताकत दो, मदद करो।
Sootr Knowledge
जीतू पटवारी राउ विधानसभा से 2008, 2013, 2018 और 2023 में लगातार चुनाव लड़े। वह पहला चुनाव 2008 में हारे लेकिन फिर 2013 व 2018 में जीते थे। वहीं, 2023 में 35 हजार भारी वोट अंतर से बीजेपी के मधु वर्मा से हार गए थे। चुनाव हारने के बाद वह विधानसभा से बाहर हैं। साथ ही, अभी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर हैं।
जानें क्या है इंदौर का भागीरथपुरा कांड?
इससे फीकल कोलिफॉर्म और ई-कोलाई जैसे खतरनाक बैक्टीरिया फैल गए। इसके अलावा, इलाके के बोरवेल का गंदा पानी नर्मदा की पाइपलाइन में घुसकर पीने के पानी को जहरीला बना रहा था।
इस वजह से उल्टी और दस्त जैसी बीमारियां फैल गईं, और 3200 से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए। इसे भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के मुख्य कारण के तौर पर बताया जा रहा है।
अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। एक 6 महीने का बच्चा भी इस संकट का शिकार हो गया। 414 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से ज्यादातर को छुट्टी मिल गई है। वहीं, अभी भी 45 लोग इलाज करा रहे हैं। अब तक (जनवरी 2026 तक ) भागीरथपुरा इलाके में नए मरीज निकल रहे हैं।
इस जानकारी को डिटेल्स में जानने के लिए Link पर क्लिक करें
ये खबर भी पढ़िए...
इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, एकजुट हुए बड़े नेता, 1 करोड़ के मुआवजे और आपराधिक केस की मांग
भागीरथपुरा कांड: उल्टी-दस्त से 22वीं मौत, जड़ से खत्म नहीं हुई दूषित पानी की समस्या
भागीरथपुरा से मिला सबक, जल अभियान में सुधारे 1100 से ज्यादा लीकेज
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA