इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, एकजुट हुए बड़े नेता, 1 करोड़ के मुआवजे और आपराधिक केस की मांग

Sanjay Gupta | Published:
Share
Congresss Nyay Yatra in Indore, big leaders united
Photograph: (the sootr)

इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी से हुई मौतों के खिलाफ कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली। जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की।

INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में गंदे पानी के कारण 21 लोगों की जान चली गई। इस मामले में रविवार 11 जनवरी कांग्रेस ने बड़ा गणपति चौराहा से कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस ने इस दौरान पीड़ितों को 1 करोड़ के मुआवजे के साथ ही दोषियों पर आपराधिक केस की मांग की।

पाइंटर

. कांग्रेस ने भागीरथपुरा कांड को लेकर न्याय यात्रा का आयोजन किया
. इस रैली में प्रदेश के सभी प्रमुख बड़े नेता मौजूद रहे
. कांग्रेस ने पीड़ितों के लिए 1 करोड़ के मुआवजे की मांग की
. आपराधिक केस की भी मांग की गई

यह खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड के बाद सरकार ने शुरू किया स्वच्छ जल अभियान, जानें क्या है

भागीरथपुरा में दूषित पानी ने ली एक और जान, 4 मरीज वेंटिलेटर पर कर रहे मौत से संघर्ष

123efaa7-ff2
123efaa7-ff2


News in details

इंदौर के भागीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस मामले को जनहित का मुद्दा बनाने में लगी है। इसके तहत रविवार को बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक न्याया यात्रा का आयोजन किया गया।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने और घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की।

यह सभी बड़े नेता हुए शामिल

कांग्रेस की न्याय यात्रा में महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों की भागीदारी रही। न्याय यात्रा में मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी उषा नायडू, संजय दत्त, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, मीनाक्षी नटराजन, अजय राहुल सिंह, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, फुल सिंह बर्रया, कांतिलाल भूरिया, विधायक हनी बघेल, विधायक मोंटू सोलंकी, विजय लक्ष्मी साधो, प्रताप सिंह ग्रेवाल, विधायक पंकज उपाध्याय, सत्यनारायण पटेल, सचिन यादव, रवि जोशी, सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बोरासी सेतिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घंगोरिया, निलय डागा, प्रतिभा रघुवंशी, राकेश पाटीदार, गजेंद्र सिसोदिया सहित विधायक दल बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने किया, यात्रा का संचालन पार्षद राजू भदौरिया, लोकेश हार्डिया ने किया।

यात्रा में हाथों में तख्तियां थीं

यात्रा के दौरान हाथों में तख्तियां थी। इसमें जिम्मेदारों से इस्तीफा मांगा गया। साथ ही लिखा था कि "नर्मदा के अमृत में मिला दिया मानव मल-मूत्र का ज़हर", "पानी मांगा था-ज़हर पिला दिया", "1 लाख करोड़ का हिसाब दो" , भाजपा सरकार एक गिलास साफ पानी भी नहीं दे सकी"। इस दौरान दीपू यादव,रघु परमार, राधेश्याम पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, मोती सिंह पटेल, अमित पटेल, रजत पटेल, सोनिला मीमरोट, रिटा डांगरे आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें...

भागीरथपुरा कांड: अधूरा इलाज बन रहा नई परेशानी, हालात सामान्य होने के दावों के बीच फिर मिले 12 मरीज

इंदौर भागीरथपुरा पर दो ACS आए, लेकिन मौतों के आंकड़े सब एक-दूसरे पर डाल रहे

यह लंबी लड़ाई है, पूर्व सीएम कार पर चढ़े

इधर, न्याय यात्रा में चल रही गाड़ी की छत पर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चढ़ गए। सिंह ने कहा कि इंदौर में पार्षद से लेकर संसद तक पूरी तरह बीजेपी का कब्जा है। यह लंबी लड़ाई है और इसके लिए हमें घर-घर जाकर लोगों से चर्चा करनी होगी।

वहीं सिंघार ने कहा कि कांग्रेस इंदौर की जनता के साथ खड़ी है। इंदौर की जनता को स्वच्छ पानी, साफ सड़कें और बोरिंग का साफ पानी चाहिए। भागीरथपुरा में हुई घटना के बाद सरकार मौतों के आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है। कहीं जगह पर आज हिंदू सम्मेलन हो रहा है, तो पहले सरकार हिंदू को बचाए तो सही।

अब कहां है भगवाधारी

उमंग सिंघार ने कहा कि बांग्लादेश में जो हिंदू मारे गए उनकी चिंता कर रही है बीजेपी लेकिन भागीरथपुरा में भी हिंदू ही मरे हैं। अब सारे भगवाधारी कहां गए क्यों भागीरथपुरा का मुद्दा नहीं उठा रहे हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि बीजेपी धार्मिक कट्टरता और नफरत के दम पर बहका कर वोट ले रही है । इतने सालों में सत्ता में रहने के बाद भी साफ पानी नहीं दे पा रही है। कांग्रेस एक नया अभियान शुरू करेगी और हम वाटर ऑडिट करेंगे हर एरिया में जाकर पानी की जांच कराएंगे और बताएंगे कि पानी साफ है कि नहीं है ।पटवारी ने कहा की अब लोगों को कांग्रेस की मदद करना है । हम तो लगातार मुद्दे उठा रहे हैं लेकिन अब वह बीजेपी का चाल चरित्र पहचाने और कांग्रेस को मजबूत करें।

Tags:
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • भागीरथपुरा कांड
  • कांग्रेस की न्याय यात्रा
  • एक करोड़ रुपए का मुआवजा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर