सुनो भई साधो... आखिर क्यों सिर्फ घोटाले बेच रहे हैं अखबार?

The Sootr | Published:
Share
suno-bhai-sadho-3-august
Photograph: (The Sootr)

लेखक पत्रकारिता की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि अब अखबारों में असल खबरें नहीं हैं। घोटाले की खबरें हर जगह हैं, लेकिन असल खबरें जैसे बिना घोटाले के काम करने वाली चीजें दिखानी चाहिए। पत्रकारिता की बुनियादी समझ और मेहनत की कमी है।

सुधीर नायक

सुनो भाई साधो, मैं सोच रहा हूं, अखबार मंगवाना बंद कर दूं। फालतू का खर्चा है। खबर रहती ही नहीं। अखबार वालों में न्यूज़ सेंस नहीं बचा। आज का अखबार उठाया तो हैड लाइन थी- मेडिकल घोटाला। अब तुम ही सोचो, साधो यह कोई खबर है? घोटाला नहीं होगा तो क्या हवन होगा।

पत्रकारों में पत्रकारिता की बेसिक नॉलेज तक नहीं बची। साधो, तुम्हें तो मालूम है, पत्रकारिता की क्लास जिस पाठ से शुरू होती है, वह यह है- "कुत्ता आदमी को काटे तो यह खबर नहीं है,आदमी कुत्ते को काटे तो वह खबर है।"

यह बेसिक रूल है और इसी पर पूरी पत्रकारिता टिकी है पर इसी का पालन नहीं हो रहा है। तभी तो अखबार बोरिंग हो गये। अखबार पढ़कर नींद आ जाती है। दोबारा सो जाते हैं, लोग।

ae8225f2-a60
ae8225f2-a60


घोटाला न्यूज नहीं है, घोटाला तो नेचर है...

साधो, इन्हें कौन समझाये। अरे भाई, कहीं घोटाला न हो तो वह खबर है। घोटाला न्यूज नहीं है, घोटाला तो नेचर है। घोटाला हुआ- यह लिखकर तुमने कौन सी तोप चला दी। ये तो पूरी दुनिया को मालूम है कि हुआ है। और तुम जितना छाप रहे हो उससे ज्यादा हुआ है।

अखबार से ज्यादा तो हमारी कालोनी का चौकीदार जानता है। इतना बड़ा बांध बन गया और लोगों ने सिर्फ खाना खाया, पैसा किसी ने नहीं खाया- ब्रेकिंग न्यूज़ यह है। अस्पताल से कोई बिना लुटे पिटे आ गया। कपड़े नहीं उतरे और बच्चे का एडमिशन हो गया। सरकारी दफ्तर से कोई हंसता हुआ लौटा, बिना पैसा खाये पचास वर्ष से जिंदा- ऐसी खबरें खोजो। तब तो पत्रकारिता है।

पर इसमें मेहनत लगती है। मेहनत कौन करे? बस, आजूबाजू से कोई घोटाला उठाया और छाप दिया। घोटाला ढूंढने कहीं दूर थोड़े ही जाना है। घोटाले तो बिखरे पड़े हैं। आंखें बंद करके कंकर फेंकोगे तो किसी घोटाले पर ही गिरेगा।

लोग घोटाला नहीं करेंगे तो और क्या करेंगे? करने को और क्या है? माला जपेंगे क्या? सबके पेट हैं। और पेट बढ़ रहे हैं। पुल क्या जाने के लिए बनता है?पुल खाने के लिए बनता है। जाने के काम भी आ जाता है, वह दीगर बात है। कोई पुल केवल जाने के लिए बन जाये तो वह खबर है। ऐसे पुल तलाशो, भाई।



इस व्यंग्य के लेखक कर्मचारी नेता सुधीर नायक हैं





thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • पत्रकारिता
  • घोटाला
  • कर्मचारी नेता सुधीर नायक
  • मेडिकल घोटाला
  • सुनो भाई साधो
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल