48 घंटे में भरने होंगे एमपी की सड़कों के गड्ढे, सुप्रीम कोर्ट ने 2 माह में मांगी रिपोर्ट
Amresh Kushwaha | May 18, 2026, 14:52 IST
supreme court road safety mp pothole 48 hoursrepair
सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों को 48 घंटे में सड़क के गड्ढे भरने के निर्देश दिए हैं। खुले नालों, मैनहोल और जलभराव वाली जगहों पर बैरिकेडिंग और रोशनी अनिवार्य होगी। दो महीने में रिपोर्ट मांगी गई है।
शॉर्ट में समझें क्या है पूरा मामला...
- सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने सभी राज्यों को सख्त निर्देश दिए हैं।
- सूचना मिलने के 48 घंटे के भीतर सड़क गड्ढे भरना अनिवार्य होगा।
- खुले नालों, मैनहोल और जलभराव वाली जगहों पर बैरिकेडिंग जरूरी है।
- मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दो माह में रिपोर्ट मांगी गई।
- पिछले पांच साल के गड्ढा हादसों का डेटा भी राज्यों से मांगा गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए कड़े निर्देश
कमेटी ने साफ कहा है कि सड़क किनारे खुले और बिना रोशनी वाले जलभराव क्षेत्र और खराब सड़कें जानलेवा दुर्घटनाओं की वजह बन रही हैं। सड़क सुरक्षा में लापरवाही से कई कीमती जानें जा चुकी हैं।
48 घंटे में भरने होंगे गड्ढे
इसके साथ ही खुले मैनहोल, नालों और जलभराव वाले स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग करना जरूरी होगा। रिफ्लेक्टिव टेप लगाना होगा और रात में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करनी होगी। बारिश के मौसम में ऐसी जगहों पर प्रकाश व्यवस्था और भी जरूरी हो जाती है।
b633acea-fa2
IRC मानकों का पालन अनिवार्य
कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो राज्य इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। यह चेतावनी मध्य प्रदेश सहित सभी राज्यों पर लागू होती है।
ddf4f7fa-62d
दो महीने में देनी होगी रिपोर्ट
यह कोई पहली बार नहीं है जब कमेटी ने इस तरह के निर्देश दिए हों। 2018 में भी रोड सेफ्टी कमेटी ने राज्यों को कई निर्देश जारी किए थे। उनमें हाईवे पेट्रोलिंग बढ़ाने, स्पीड मॉनिटरिंग, सड़क किनारे बैरियर लगाने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का ऑडिट शामिल था। वहीं, जमीनी हालात अभी भी बेहतर नहीं हुए हैं।
7efadc5e-703
पांच साल का हादसों का डेटा भी मांगा
मध्य प्रदेश में बारिश के मौसम में सड़कों की हालत हर साल बिगड़ती है। कई जिलों में गड्ढों और जलभराव से दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में यह निर्देश राज्य के लिए खासतौर पर अहम हैं।
4752b09c-ceb
ये खबरें भी पढ़िए...
बाकी 3 दिन क्या गड्ढे खोदने जाते हो, दिलावर ने अधिकारी को फोन पर ऐसा क्यों कहा?
सड़क पर गड्ढे होने से पहले अलर्ट देगा AI, अब लेजर मैपिंग से होगी हाईवे की निगरानी
राजस्थान में कागजी जंगलों से 100 करोड़ का गबन; न गड्ढे खोदे, न पौधे लगे, बस बजट डकार गए
8 फीट गहरे गड्ढे में जिंदा दफन हुआ मजदूर की मौत , 3 मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया!
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj