एमपी में रील प्रतियोगिता: 15 अप्रैल तक अपलोड करें और जीतें नकद पुरस्कार

Sandeep Kumar | Feb 27, 2025, 24:00 IST
Share
swachh-mp-reel-competition
swachh-mp-reel-competition

प्रतिभागियों को 15 अप्रैल तक गांवों में कचरे से जुड़ी जागरूकता पर रील बनाकर सरकार द्वारा निर्धारित लिंक पर अपलोड करनी होगी। यह रील स्वच्छता और कचरे की समस्या पर समाज को जागरूक करने का एक प्रयास होगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें युवाओं को 2 लाख रुपए तक के पुरस्कार मिलेंगे। प्रतियोगिता में कचरा प्रबंधन पर रील बनाने की चुनौती दी गई है। पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस प्रतियोगिता की घोषणा की। मंत्री ने बताया कि कचरा प्रबंधन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने के लिए यह प्रतियोगिता शुरू की गई है।

ये खबर भी पढ़िए... धर्मेंद्र सिंह चौहान बने मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता

मध्यप्रदेश सरकार ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल का नाम है स्वच्छ एमपी रील प्रतियोगिता , जिसके तहत राज्य सरकार युवाओं को 2 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि देने जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... EPFO ने फिर बढ़ाई UAN एक्टिवेशन की डेडलाइन, समझें ऑनलाइन प्रोसेस का आसान तरीका

कैसे करें भागीदारी?

प्रतिभागियों को 15 अप्रैल तक गांवों में कचरे से जुड़ी जागरूकता पर रील बनाकर सरकार द्वारा निर्धारित लिंक पर अपलोड करनी होगी। यह रील स्वच्छता और कचरे की समस्या पर समाज को जागरूक करने का एक प्रयास होगा।

ये खबर भी पढ़िए... ICAI Election : आईसीएआई की इंदौर शाखा की मैनेजिंग कमेटी के चुनाव संपन्न, रजत धनुका बने चेयरमैन

पुरस्कार और सम्मान

प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ 5 रीलों को नकद पुरस्कार (Cash Prize) दिया जाएगा। पहला पुरस्कार (First Prize): 2 लाख रुपए दूसरा पुरस्कार (Second Prize): 1 लाख रुपए तीसरा पुरस्कार (Third Prize): 50 हजार रुपए सांत्वना पुरस्कार (Consolation Prize): 25-25 हजार रुपए के दो पुरस्कार मंत्री ने कहा कि, इस पहल से न केवल प्रतिभागी आर्थिक पुरस्कार प्राप्त करेंगे, बल्कि वे समाज को जागरूक करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
ये खबर भी पढ़िए... दागी नेताओं के चुनाव लड़ने पर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कही ये बात...

स्वच्छता के संदेश का प्रसार

प्रहलाद सिंह पटेल (Pralhad Singh Patel) ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (Swachh Bharat Mission) के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इस मिशन की कल्पना की थी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम इस मिशन को साकार करने में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कचरे को सही तरीके से अलग किया जाए, तो यह आय का भी एक स्रोत बन सकता है।

कैमरा उठाएं और रील बनाएं

मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे एक बार कैमरा उठाकर स्वच्छता के संदेश के साथ रील बनाएं और http://mp.mygov.in पर अपलोड करें। यह एक बड़ी मौका है जहां वे न केवल पुरस्कार जीत सकते हैं, बल्कि समाज में स्वच्छता को बढ़ावा भी दे सकते हैं।

Tags:
  • प्रहलाद पटेल
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • प्रतियोगिता
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • रील
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई