दमोह में स्वदेशी मेले से मुस्लिम व्यापारियों को निकाला, भेदभाव का आरोप

Raj Singh | Nov 19, 2024, 12:17 IST
Share
NO ENTRY MELA
NO ENTRY MELA

दमोह में स्वदेशी मेले से मुस्लिम व्यापारियों को धर्म के आधार पर निकालने का आरोप लगा है। प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है। वहीं मेले में भाग लेने आए व्यापारी अब अपने स्टॉल बुकिंग और यात्रा खर्च के रिफंड की उम्मीद कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के दमोह में आयोजित स्वदेशी मेले का उद्देश्य स्वरोजगार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना था। हालांकि, यह मेला अब भेदभाव के आरोपों की वजह से विवादों में है। मुस्लिम व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें मेले से सिर्फ उनके धर्म के आधार पर बाहर निकाल दिया गया।

दमोह के तहसील ग्राउंड में 14 अक्टूबर से मेला शुरू हुआ था। यह 24 नवंबर तक चलने वाला है। इसे स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित किया गया है। मंच के पोस्टरों में समानता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता जैसे आदर्शों को प्रमुखता से दिखाया गया, लेकिन मुस्लिम व्यापारियों के निष्कासन ने आयोजकों की नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मुस्लिम व्यापारियों ने लगाए ये आरोप

मेले में शामिल होने आए मुस्लिम व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने स्टॉल बुकिंग और भागीदारी शुल्क का भुगतान किया था। बावजूद इसके, उन्हें आयोजकों द्वारा कहा गया कि मुसलमानों को अनुमति नहीं है। आगरा के व्यापारी मोहम्मद राशिद ने दावा किया कि मेरा नाम पूछने के बाद मेरी दुकान बंद कर दी गई। हमारी 10 दुकानें थीं, लेकिन हमें सब बंद करने को कहा गया। कुछ ऐसा ही लखनऊ के व्यापारी शब्बीर ने कहा कि हमसे दुकानें लगाने से मना कर दिया गया और वहां से चले जाने को कहा गया। भदोही के व्यापारी वकील अहमद ने कहा कि लगभग 15-20 मुस्लिम व्यापारियों को बाहर कर दिया गया।
नेमप्लेट विवाद: योगी सरकार की तरह रतलाम नगर निगम का फैसला, विरोध में उतरे मुस्लिम पक्ष, जानिए पूरा मामला

गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई- प्रशासन

दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह एक निजी आयोजन है और इसमें भागीदारी तय करने का अधिकार आयोजकों का है। हालांकि, हमने अधिकारियों को मामले की गहन जांच के निर्देश दिए हैं। यदि कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर के कपड़ा कारोबारियों की ट्रक से भिड़ी कार, तीन व्यापारियों सहित चार की मौत

रिफंड की उम्मीद में व्यापारी

मेले में भाग लेने आए व्यापारी अब अपने स्टॉल बुकिंग और यात्रा खर्च के रिफंड की उम्मीद कर रहे हैं। मुस्लिम व्यापारियों ने कहा कि रिफंड की प्रक्रिया से ही मेले की विश्वसनीयता बहाल हो सकती है।

FAQ

  1. स्वदेशी मेले में मुस्लिम व्यापारियों के साथ क्या हुआ?
    मुस्लिम व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें धर्म के आधार पर मेले से बाहर कर दिया गया।
  2. स्वदेशी जागरण मंच का इस मामले पर क्या कहना है?
    स्वदेशी जागरण मंच ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
  3. दमोह कलेक्टर ने क्या प्रतिक्रिया दी है?
    दमोह कलेक्टर सुधीर कोचर ने मामले की जांच का आश्वासन दिया और कहा कि यह एक निजी आयोजन है।
  4. व्यापारियों को रिफंड मिलने की संभावना है?
    व्यापारियों ने रिफंड की उम्मीद जताई है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
  5. स्वदेशी मेले का उद्देश्य क्या था?
    इस मेले का उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना और स्थानीय उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करना था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • एमपी पुलिस
  • दमोह
  • मध्य प्रदेश
  • दमोह न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा