Swadeshi Mela : स्वदेशी की संकल्पना में आयातित वस्तुओं का निर्माण भारत में जरूरी, मेले में हुआ संवाद

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 06, 2025, 12:53 IST
Share
The sootr
The sootr

स्वदेशी को अपनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। वर्तमान समय दुनिया में भारत के वर्चस्व का समय है और भारत वर्तमान में दुनिया का चमकता सितारा बन रहा है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

MP News : स्वदेशी को अपनाना ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए। वर्तमान समय दुनिया में भारत के वर्चस्व का समय है और भारत वर्तमान में दुनिया का चमकता सितारा बन रहा है। भारत को आत्मनिर्भर बनाना है और चायना व अन्य देशों से मुकाबला करना है तो हमें स्वदेशी को अपनाने के साथ ही स्वरोजगार की ओर युवाओं को प्रेरित करना होगा तभी हमारा देश आर्थिक रूप से समृध्द होगा...।

ये बात एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्यप्रदेश एवं स्वदेश जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में उद्यमी संवाद कार्यक्रम एवं उन्नत भारत के लिए स्वदेशी मेला आयोजन की बैठक में नई दिल्ली के अखिल भारतीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच के कश्मीरी लाल ने कही। इस दौरान स्वदेशी की संकल्पना में आयातित वस्तुओं का निर्माण भारत में ही हो.. इस विषय को लेकर भी संवाद भी हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : Sant Ravidas Swarojgar Yojna : बिजनेस सेटअप के लिए मिलेगा 50 लाख तक का लोन

भारत की ताकत है युवाशक्ति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कश्मीरी लाल ने यहां का युवावर्ग आज सभी क्षेत्रो में नेतृत्व कर रहा है और यही युवाशक्ति भारत की ताकत हैं। उन्होंने कहा उद्योग एवं व्यापार को आगे बढ़ाना है हमें इनोवेशन एवं तकनीकी उन्नयन के साथ अपने विजन को धरातल पर उतारना होगा तभी हम भारत को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में सफल होंगे। अब समय आया है. जब देश के नौजवान नौकरी मांगने वाले नहीं अपितु नौकरी देने वाले बनें उद्यमियों व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए आपने स्वदेशी के अवलंबन, स्वरोजगार, उद्यमिता, सहकारिता व विकेंद्रीकरण पर विचार कर'रोजगार सृजन केंद्र' की स्थापना पर बल दिया।

ये खबर भी पढ़ें : MP Swarojgar Yojna : सरकार कम ब्याज दर पर बिजनेस के लिए देती है लोन, ऐसे करें आवेदन

तत्परता से कार्य कर रहा है स्वदेशी जागरण मंच

सभागार में उपस्थिति उद्योगपतियों से जिसमें फार्मा, कन्फेक्शनरी, इंजीनियरिंग, केमिकल, प्लास्टिक, कारूगेटेड बॉक्स, फुटवियर, रिचार्जेबल बैटरी जैसे निर्माताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वदेशी जागरण मंच एमएसएमई को बढ़ावा देने के साथ ही इन्हें समस्याओं से बाहर निकलने का मार्ग भी प्रशस्त करता है। कश्मीरी लाल ने यह भी बताया कि उद्यमिता की बेहतरी के लिए स्वदेशी जागरण मंच सदैव तत्परता से कार्य कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : 20 देशों के विदेशी श्रद्धालुओं का Bharat में जमावड़ा | Prayagraj Maha Kumbh को लेकर कही ये बात

एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश मेहता ने अपने उद्बोधन में कश्मीरी लाल के अल्प प्रवास पर एसोसिएशन को दिए समय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि समृध्द भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वदेशी जागरण मंच लगातार कार्य कर रहा है और छोटे छोटे उद्यमियों की हौसला अफजाई कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Namo Bharat ट्रेन में यात्रा करें मुफ्त, जानें लायल्टी पॉइंट्स की पूरी जानकारी

इनकी रही उपस्थिति

इंदौर में बैठक का संचालन विशाल पुरोहित ने किया और आभार तरूण व्यास ने माना। इस अवसर पर सुधीर दाते, रमणवीर सिंह अरोरा, केशव दुबोलिया, डॉ. सुरेश चौपडा, मनोज द्विवेदी सहित सतीश मित्तल, अनिल पालीवाल, अजयसिंह दासुंदी, कमलेश त्रिवेदी, मोहनसिंग रघुवंशी, दिपक सुराणा, गिरीश पंजाबी, मालवा चेम्बर से अजितसिंह नारंग सहित बड़ी संख्या में उद्योगपतियों व अन्य संगठनों के प्रतिनिधिगण व गणमान्य जन उपस्थित रहे। एसोसिएशन की ओर अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Tags:
  • India
  • India chaina dispute
  • madhyapradesh
  • mpnews
  • Story of Swadeshi pen
  • Bharat
  • Swadeshi
  • chaina economy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच