जानिए किसे मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के श्मशान में हो रही तंत्र साधना, कौन करा रहा विजय अनुष्ठान

Rahul Garhwal | Oct 18, 2023, 24:00 IST
Share
जानिए किसे मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के श्मशान में हो रही तंत्र साधना, कौन करा रहा विजय अनुष्ठान
जानिए किसे मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के श्मशान में हो रही तंत्र साधना, कौन करा रहा विजय अनुष्ठान

मध्यप्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में तंत्र साधना की जा रही है। साधक गुप्त रूप से विजय अनुष्ठान करा रहे हैं।

UJJAIN. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। बीजेपी और कांग्रेस युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई हैं। इसी बीच उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए तंत्र साधना की जा रही है। हालांकि द सूत्र इसकी पुष्टि नहीं करता है।

चिताओं के बीच कमलनाथ की फोटो के साथ तंत्र साधना

चक्रतीर्थ श्मशान में भैरव भगवान की मूर्ति के पास पूर्व सीएम कमलनाथ का फोटो रखा है। चारों ओर चिताएं धधक रही हैं। 6 तांत्रिक घेरा बनाकर मंत्र पढ़ रहे हैं। हवन और पूजन सामग्री के अलावा पुतले, नींबू और शराब से भी तंत्र क्रिया की जा रही थी।

तंत्र साधक ने क्या बताया ?

तंत्र साधना कर रहे भय्यू महाराज ने बताया कि कांग्रेस सरकार बनाने के लिए विजय अनुष्ठान किया जा रहा है। पहले जैसे विधायकों की खरीद - फरोख्त न हो, इसलिए पूजन कर रहे हैं। ये पूजा साधक गुप्त रूप से करा रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन रविवार को इंदौर-1 से विधायक संजय शुक्ला के लिए भी विजय अनुष्ठान किया गया। अब कमलनाथ के लिए किया जा रहा है।

विजय अनुष्ठान के बारे में जानिए...

तंत्र साधक भय्यू महाराज ने बताया कि जीत के लिए बगलामुखी, भैरवी, भैरव और पुतली साधना के साथ विजय अनुष्ठान किया जाता है। ये तंत्र क्रिया 9 दिन तक लगातार चलती है। पूजन राज में 9 बजे रात से लेकर 1 बजे तक चलता है।

ये खबर भी पढ़िए..

विंध्य में कांग्रेस को बड़ा झटका, श्रीनिवास तिवारी के पोते सिद्धार्थ बीजेपी में शामिल, त्योंथर से हो सकते हैं उम्मीदवार

उज्जैन का चक्रतीर्थ श्मशान ही क्यों ?

महाकाल की नगरी में शिप्रा किनारे का श्मशान नवरात्र में तंत्र साधकों के लिए सबसे बड़ा केंद्र बन जाता है। खासतौर से चक्रतीर्थ श्मशान में देशभर के तांत्रिक आते हैं और तंत्र क्रिया करते हैं। उज्जैन में दक्षिणमुखी महाकाल विराजते हैं। ये तंत्र साधकों के लिए सबसे फलदाई माने जाते हैं। तांत्रिकों का मानना है कि चक्रतीर्थ श्मशान में की गई कोई पूजा विफल नहीं होती।

Tags:
  • Madhya Pradesh Assembly elections
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव
  • Tantra Sadhana for Kamal Nath
  • Tantra Sadhana in the crematorium of Ujjain
  • rituals for the victory of Congress
  • Chakratirtha crematorium
  • कमलनाथ के लिए तंत्र साधना
  • उज्जैन के श्मशान में तंत्र साधना
  • कांग्रेस की जीत के लिए अनुष्ठान
  • चक्रतीर्थ श्मशान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा