देर रात लगी टीम हेमंत खंडेलवाल की क्लास, वर्चुअल मीटिंग में आलाकमान दे डाली ये नसीहतें
Sourabh Bhatnagar | Oct 25, 2025, 13:53 IST
team-hemant-khandelwal-conduct-virtual-meeting-bjp-leaders-CM-MOHAN-YADAV
कल रात भोपाल में बीजेपी की एक वर्चुअल मीटिंग हुई। इस दौरन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम को भाजपा नेताओं ने कुछ अहम सलाह दी।
Bhopal.कहते हैं कि राजनीति में किसी भी पार्टी की पहचान उसके नेताओं और पदाधिकारियों के व्यवहार से बनती है। मध्यप्रदेश बीजेपी के नए पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने साफ-साफ नसीहतेंदे डाली हैं। उन्होंने कहा कि अगर लोगों का भरोसा बनाना है, तो तरीका ही नहीं, व्यवहार भी सही और साफ-सुथरा होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि लोग पार्टी को उसके पदाधिकारियों के आचरण से ही पहचानते हैं। अगर कोई नेता या पदाधिकारी बदतमीज़ी करेगा, घमंड दिखाएगा या अनुशासन नहीं रखेगा, तो उसकी वजह से पूरी पार्टी की छवि खराब होती है।
बता दें कि शुक्रवार देर रात बीजेपी के नए पदाधिकारियों के साथ हुई वीडियो कॉल में पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें ये सभी नसीहतेंदीं।
ऐसा काम न करें कि पार्टी की छवि खराब हो
यह भी जोड़ा कि कार्यकर्ता का पार्टी से जुड़ाव (Engagement) पदाधिकारियों के रवैये पर निर्भर करता है। कोई भी ऐसा काम न करें जिससे पार्टी की छवि धूमिल हो।
खबरें ये भी...
एमपी बीजेपी: टीम खंडेलवाल के गठन में सामाजिक उपेक्षा का आरोप, बुंदेलखंड-बघेलखंड में सियासी उबाल
BJP प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल की टीम में इंदौर से रणदिवे, डॉ. खरे को पद, बरूआ और चावड़ा को जिम्मेदारी
बिहार चुनाव पर फोकस, फिजिकल बैठक स्थगित
इसी कारण मध्यप्रदेश संगठन की फिजिकल बैठक (Physical Meeting) फिलहाल स्थगित रखी गई है। पहली बैठक बिहार चुनाव प्रचार (Election Campaign) समाप्त होने के बाद होगी।
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा
- नई टीम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं कि वे बूथ स्तर (Booth Level) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में भाग लें।
- साथ ही, आत्मनिर्भर भारत अभियान (Self-Reliant India Campaign) के तहत आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
- भाजपा ने 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti) और 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती (Birsa Munda Jayanti) पर जनजातीय गौरव दिवस (Tribal Pride Day) मनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिन्हें संगठन में स्थान नहीं मिला, उन्हें बाद में अवसर
वर्चुअल बैठक का महत्व
चुनाव दो चरणों में होंगे, 6 और 11 नवंबर को, और नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
खबरें ये भी...
बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: टीम हेमंत में सिंधिया समर्थक प्रभुराम को बड़ी जिम्मेदारी
BJP इंदौर नगर कार्यकारिणी में विधानसभा दो और चार में ऐसे तालमेल बैठा रहे सुमित मिश्रा, नजरें घोषणा पर
बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान
सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाकर मुख्य धारा में लाया गया है। इस टीम में 25 पदाधिकारी बनाए गए हैं। इनके साथ ही चार मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भी बनाए गए हैं।
नई कार्यकारिणी में लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, गौरव रणदिवे और राहुल कोठारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं आशीष अग्रवाल को दूसरी बार मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
a012878e-f61
c2283b81-b0a
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman