एमपी बीजेपी: टीम खंडेलवाल के गठन में सामाजिक उपेक्षा का आरोप, बुंदेलखंड-बघेलखंड में सियासी उबाल

Ravi Awasthi | Oct 24, 2025, 16:48 IST
Share
mp-bjp-team-tussle
Photograph: (The Sootr)

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम के बाद बघेलखंड व बुंदेलखंड में विरोध तेज। लोधी व गुर्जर समाज ने प्रतिनिधित्व न मिलने पर नाराजगी जताई।

BHOPAL. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई 29 सदस्यीय टीम के ऐलान के बाद संगठन के भीतर आंचलिक और सामाजिक असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। बघेलखंड और बुंदेलखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं व कुछ जातिगत संगठनों ने खुले तौर पर विरोध दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें... मध्य प्रदेश भाजपा की नई टीम में युवा जोश और अनुभव का संतुलन

सोशल मीडिया पर असंतोष की लहर

खंडेलवाल की नई टीम का आकलन पार्टी में सामाजिक व क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से किया जा रहा है। रीवा और सीधी अंचल से कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। कुछ पोस्टों में सीधे प्रदेश संगठन पर “क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बिगाड़ने” के आरोप लगाए गए हैं।

रीवा से जुड़े नेता राजेश पांडेय और शरदेंदु तिवारी को कार्यकारिणी से बाहर किए जाने पर एक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया पर वीडी शर्मा और राजेश पांडेय का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा-“काश! वीडी भाई साब का जन्मदिन न मनाते…”

vd birthday
vd birthday

यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और इसे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा गुट के असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें... सिंधिया फैक्टर खत्म, अब नियमों के दायरे में बनेगी एमपी बीजेपी की नई टीम

यह भी पढ़ें... एमपी बीजेपी: नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची

प्रतिनिधित्व न मिलने से लोधी समाज नाराज

suraj singh
suraj singh

टीकमगढ़ के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह लोधी ने फेसबुक पर तीखा बयान देते हुए लिखा- “सालों से बीजेपी के लिए चप्पलें घिस रहे लोधी समाज के नेताओं को आराम करने दिया गया, उसके लिए धन्यवाद!”

गुर्जर समाज ने बताया सामाजिक अपमान

gurjar
gurjar

उधर, सकल गुर्जर समाज ने प्रदेश कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व न मिलने पर पत्र जारी किया है। समाज के प्रदेश संयोजक रमेश गुर्जर ने लिखा-गुर्जर समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें... दमोह पर गुप्त, कलचुरी, मुगल, मराठा और अंग्रेजों की रही हुकूमत, आप कब जा रहे हैं इसे निहारने

गुर्जर ने लिखा कि प्रदेश की 131 विधानसभा और 18 लोकसभा सीटों पर समाज के निर्णायक मतदाता हैं, फिर भी प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। पिछले चुनाव में पार्टी की जीत में समाज की बड़ी भूमिका रही, फिर भी उन्हें दरकिनार कर दिया गया।

Tags:
  • एमपी बीजेपी
  • बुंदेलखंड
  • सोशल मीडिया
  • फेसबुक
  • बघेलखंड
  • प्रदेश कार्यकारिणी
  • गुर्जर समाज
  • लोधी समाज
  • गुर्जर
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा