मध्य प्रदेश भाजपा की नई टीम में युवा जोश और अनुभव का संतुलन

Ravi Awasthi | Oct 23, 2025, 20:01 IST
Share
balance-of-youth-and-experience-in-new-team-of-mp-bjp
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 29 सदस्यीय नई टीम घोषित की। इस बार कार्यकारिणी छोटी लेकिन अधिक युवा है, जिसमें इंदौर का दबदबा भी दिखा ।

BHOPAL. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरुवार को पार्टी की 29 सदस्यीय नई टीम की घोषणा की। इस कार्यकारिणी में चार मोर्चों के अध्यक्ष भी शामिल किए गए हैं। पूर्व अध्यक्ष वी.डी. शर्मा की तुलना में इस बार की टीम छोटी लेकिन अधिक युवा है।

उपाध्यक्ष और मंत्री पदों में कटौती, गुंजाइश बरकरार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष खंडेलवाल सहित अब इकाई 30 सदस्यीय हो गई है। पिछली टीम की तुलना में इस बार सात पदाधिकारी कम किए गए हैं। वीडी शर्मा की टीम में जहाँ 14 उपाध्यक्ष, 13 मंत्री और 6 महामंत्री थे, वहीं नई टीम में अब 9 उपाध्यक्ष और 9 मंत्री बनाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, खंडेलवाल ने दोनों ही श्रेणियों में एक-एक अतिरिक्त नेता को समायोजित करने की गुंजाइश फिलहाल रखी है।

यह भी पढ़ें.. सिंधिया फैक्टर खत्म, अब नियमों के दायरे में बनेगी एमपी बीजेपी की नई टीम

रावत और मनीषा सिंह को प्रमोशन

नई टीम में लगभग एक दर्जन पुराने चेहरों को दोबारा मौका मिला है। इनमें कई को पदोन्नति भी दी गई। पूर्व विधायक रणबीर सिंह रावत, जो पिछली कार्यकारिणी में महामंत्री थे, अब उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसी तरह, विधायक मनीषा सिंह को भी प्रदेश मंत्री से पदोन्नत कर उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वरिष्ठ नेताओं की पसंद को भी अहमियत

प्रदेश अध्यक्ष ने नई टीम में वरिष्ठ नेताओं की पसंद और संतुलन को बनाए रखा है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के करीबी प्रभुलाल जाटव तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, पूर्व संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ और मध्यप्रदेश युवा कल्याण आयोग के पूर्व अध्यक्ष निशांत खरे को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

यह भी पढ़ें.. गणेश परिक्रमा की राजनीति नहीं करती, पार्टी कहे तो झांसी से लड़ूंगी चुनाव: उमा भारती

दर्जनभर पुराने चेहरों की वापसी

29 सदस्यीय इस नई कार्यकारिणी में कांतदेव सिंह, रणबीर सिंह रावत, मनीषा सिंह, लता वानखेड़े, रजनीश अग्रवाल, राहुल कोठारी, संगीता सोनी, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट और लोकेंद्र पाराशर जैसे नेताओं को पुनः शामिल किया गया है। पूर्व मंत्री राहुल कोठारी और लता वानखेड़े को इस बार महामंत्री बनाया गया है।

इंदौर का दबदबा बरकरार

नई कार्यकारिणी में इंदौर से चार नेताओं को स्थान मिला है। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को महामंत्री, पूर्व आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा को किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष, जबकि सांवेर के भगवान सिंह परमार को एससी मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, पिछली टीम में शामिल कविता पाटीदार और जीतू जिराती को इस बार जगह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें.. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल क्यों बोले- नेता फील्ड में कम कागजों में ज्यादा कर रहे वर्क

आशीष अग्रवाल फिर बने मीडिया प्रभारी

मधुर व्यवहार और संवाद कौशल के लिए पहचाने जाने वाले आशीष (उषा) अग्रवाल को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व मीडिया प्रभारी और बाद में मंत्री रहे लोकेंद्र पाराशर को भी पुनः मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, अखिलेश जैन को फिर से कोषाध्यक्ष और पिछली टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे खरगोन के श्याम महाजन को इस बार कार्यालय मंत्री पद की कमान सौंपी गई है।

महिलाओं की संख्या घटी,महिला मोर्चा अध्यक्ष की घोषणा शेष

पिछली प्रदेश कार्यकारिणी में जहां 9 महिला पदाधिकारी थीं। वहीं इस बार टीम का आकार घटने से संख्या 7 रह गई है। हालांकि, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभी महिला मोर्चा अध्यक्ष के नाम की घोषणा नहीं की है।

यह भी पढ़ें.. एमपी बीजेपी: नेताओं की आपत्तियों से अटकी कार्यकारिणी, दिल्ली ने लौटाई सूची

Tags:
  • एमपी बीजेपी
  • गौरव रणदिवे
  • आशीष अग्रवाल
  • प्रदेश उपाध्यक्ष
  • मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
  • लता वानखेड़े
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं