श्योपुर तहसीलदार मनीषा मिश्रा हटाई गईं, राजस्व कर्मचारी समर्थन में उतरे

Sandeep Kumar | May 29, 2026, 17:34 IST
Share
tehsildar manisha mishra
tehsildar manisha mishra

श्योपुर तहसीलदार मनीषा मिश्रा तनाव के चलते बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनका समर्थन किया। मामले की जांच जारी है।

News in Short

  • तहसीलदार मनीषा मिश्रा पद से हटने के बाद तनाव में आईं।
  • शुक्रवार को अचानक बेहोश हुईं और जिला अस्पताल में भर्ती।
  • अपर कलेक्टर और अन्य अधिकारी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे।
  • राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनके समर्थन में प्रदर्शन किया।

News in Detail

श्योपुर तहसीलदार मनीषा मिश्रा को पद से हटा दिया गया,जिससे बाद वे तनाव में आ गई। इसके बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ी और बेहोश हो गईं। प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें होश आ गया है। इस बीच राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनके समर्थन में प्रदर्शन किया है।

अपर कलेक्टर पहुंचे अस्पताल

अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय और एसडीएम गगन मीणा सहित अन्य अधिकारी उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर लगातार तहसीलदार का इलाज कर रहे हैं।

श्योपुर में देवेंद्र गोयल की आत्महत्या: क्या है पूरा मामला?

पिछले मंगलवार को श्योपुर के टोड़ी गणेश बाजार निवासी देवेंद्र गोयल ने कलेक्ट्रेट में जहर गटककर आत्महत्या कर ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद लोग तहसीलदार मनीषा मिश्रा के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे और कार्रवाई की मांग की। कलेक्टर आईएएस शीला दाहिमा ने इस दबाव में तहसीलदार को गुरुवार को पद से हटाकर सामान्य निर्वाचन विभाग में अटैच कर दिया। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार पोस्ट वायरल हो रही थीं।

राजस्व विभाग का समर्थन

तहसीलदार मनीषा मिश्रा के समर्थन में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट में उतरे। उन्होंने कार्यालय का घेराव किया और नारेबाजी कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि मनीषा मिश्रा की कोई गलती नहीं है।

कर्मचारियों का कहना है कि तहसीलदार ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर देवेंद्र गोयल को अस्पताल पहुंचाया और वेंटिलेटर पर भर्ती कराया। अधिकारियों ने यह भी बताया कि वीडियो बनाने का उद्देश्य केवल पहचान सुनिश्चित करना था।

b5a951f3-a0a
b5a951f3-a0a

सोशल मीडिया पर विरोध

मनीषा मिश्रा के खिलाफ लगातार विरोध हो रहा है। प्रशासन और जांच एजेंसियां इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं। राजस्व विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी ने उचित कार्रवाई की और उनका विरोध नाजायज है। वे चाहते हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और तहसीलदार को न्याय मिले।

FAQ

  1. देवेंद्र गोयल ने कलेक्ट्रेट में आत्महत्या क्यों की?
    मंगलवार 27 मई को देवेंद्र गोयल अपनी समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट में गुहार लगाने पहुंचे। इस बीच पारिवारिक विवाद का समाधान नहीं होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया और उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...

जबलपुर क्रूज हादसा: द सूत्र की खबर पर लगी मुहर, गोपनीय पत्र बना जांच का अहम सबूत

तारीख पर तारीख का खेल खत्म: SC ने हाई कोर्ट्स के लिए फिर तय की 3 महीने की सख्त डेडलाइन

तरबूज बना काल: एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत, बेटा गंभीर

जिंदा शिक्षक बन गए मृत, मध्य प्रदेश एजुकेशन पोर्टल की बड़ी लापरवाही आई सामने

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्व विभाग
  • सोशल मीडिया
  • श्योपुर
  • आईएएस शीला दाहिमा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती