ड्यूटी से गायब तहसीलदार, एमपी सरकार ने जारी किया फरमान

thesootr Desk | Aug 15, 2025, 17:19 IST
Share
Mp tehsildar
Mp tehsildar

मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपनी ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सरकार के फैसले से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में अब सरकार की ओर से चेतावनी दी गई है।

मध्य प्रदेश सरकार ने ड्यूटी के टाइम पर ऑफिस से गायब रहने वाले तहसीलदार और नायब तहसीलदार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ड्यूटी के समय अफसर गायब रहते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी संभागायुक्तों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

ये भी पढ़िए... इंदौर के 9 तहसीलदार, नायब तहसीलदार समय पर नहीं दे रहे लोकसेवा, कलेक्टर ने लगाई पेनल्टी

तहसीलदार क्यों कर रहे हैं विरोध

मध्य प्रदेश सरकार कैबिनेट ने 3 जून को बड़ा फैसले लेते हुए राजस्व अधिकारियों, न्यायिक और गैर-न्यायिक कार्यों का विभाजन किया था। इसके बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने सरकार के फैसले का विरोध करना शुरू कर दिया। इस बात की जानकारी राजस्व विभाग के अपर सचिव ने दी है। इधर, मध्यप्रदेश राजस्व विभाग ने तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ओर से गायब होने वाले रवैये को अनुशासनहीनता बताया है।

ड्यूटी से गायब तहसीलदार की खबर को एक नजर में समझें

👉 मध्य प्रदेश में तहसीलदार और नायब तहसीलदार ड्यूटी से गायब हैं। ये सभी सरकार के फैसले से नाराज होकर हड़ताल कर रहे हैं।

👉 सरकार ने ड्यूटी के दौरान अफसरों के गायब रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

👉 सभी संभागायुक्तों को सरकार ने निर्देश दिया है कि ड्यूटी से गायब पाए गए अफसरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

👉 सरकार के 3 जून के फैसले के बाद तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने विरोध शुरू किया था।

👉 प्रशासन ने कहा कि ड्यूटी से गायब रहना अनुशासनहीनता है और हड़ताल या सामूहिक अवकाश को दुर्व्यवहार माना जाता है।

ये भी पढ़िए... MP News: अब HC तय करेगा तहसीलदारों की हड़ताल का भविष्य, अवैध घोषित करने दायर हुई PIL

कैबिनेट ने संभागायुक्तों को दिया निर्देश

अब संभागायुक्तों को निर्देश जारी करते हुए नियम का हवाला दिया गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि विभाग के 22 नवंबर 2006 के स्थायी निर्देश और मध्य प्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अनुसार हड़ताल, धरना या सामूहिक अवकाश जैसी गतिविधियां दुर्व्यवहार की श्रेणी में आता है।
प्रशासन की ओर से संभागायुक्तों को यह भी कहा गया है कि मध्यप्रदेश तहसीलदार हड़ताल की वजह से उनके ड्यूटी से गायब होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है। अगर कोई ड्यूटी से गायब मिलता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई कर जानकारी राजस्व विभाग को भेज दें।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मध्य प्रदेश तहसीलदार

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • मध्यप्रदेश तहसीलदार हड़ताल
  • तहसीलदार हड़ताल
  • मध्यप्रदेश राजस्व विभाग
  • मध्य प्रदेश तहसीलदार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड