KBC में सही जवाब देकर 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने अब किए सवाल

Pratibha Rana | Published:
Share
वववु
महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर

कौन बनेगा करोड़पति के चौथे सीजन में 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

BHOPAL. केबीसी (KBC) में 50 लाख रुपए जीतकर सुर्खियों में आई मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर (Female Tehsildar Amita Singh Tomar) फिर चर्चा में हैं। इस बार जबाव देकर नहीं सवाल उठाकर अमृता ने माहौल गरमा दिया है। प्रशासनिक अधिकारी होने के बावजूद उन्होने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जनिए उन्होंने पुलिस और प्रशासन पर तंज कसा है।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में कांग्रेस उम्मीदवार का पैनल नहीं तैयार, धार से हनी, देवास से सज्जन और विपिन, झाबुआ से भूरिया का नाम

तोमर ने कलेक्टर को हटाए जाने पर कसा तंज


अमिता सिंह तोमर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस और प्रशासन पर हमला बोला है। जिले के कलेक्टर को हटाए जाने पर उन्होंने लिखा- साहबी गई तो क्या सैलरी तो मिलती है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ना FIR करती है, ना ही कार्रवाई। अगर सामने से FIR कराओ, तो अव्वल तो पुलिस करती नहीं, बड़े साहबो के फोन पर कर भी से तो सालों साल कोई कार्यवाही नहीं, खुद तो पकड़ती नहीं जब तक ऊपर से डंडा न पड़े, बल्कि अपराधी पकड़ कर दे दिया तो भी छोड़ दिया जाता है। FIR पर क्या कार्यवाही होगी, आम जन को, समझ आता है।

रतरद
रतरद


ये खबर भी पढ़िए..देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर कुलपति, कुलसचिव पीएम मोदी से नहीं ले सके सौ करोड़ की ग्रांट

लूप लाइन में रखे जाने से थी नाराज; इसलिए दिया था इस्तीफा


श्योपुर जिले की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने पिछले साल अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी करने के आरोप लगाकर अपने पद से इस्तीफा दिया था। महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का आरोप था कि वह सीनियर तहसीलदार है। इसके बावजूद उन्हें पिछले 5 साल लूप लाइन में रखा जा रहा था।

ये खबर भी पढ़िए..लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कब होगी? जानिए सब कुछ

केबीसी में जीते थे 50 लाख


अमिता सिंह तोमर कौन बनेगा करोड़पति के चौथे सीजन में नजर आई थी। इस शो से उन्होंने 50 लाख रुपए जीते थे। अमिता अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने राजनीतिक बयान भी दिए थे, जिन्हें लेकर उन पर पूर्व में करवाई भी हुई थी। हॉट सीट पर बैठी अमिता का अमिताभ बच्चन के साथ कौन-बनेगा करोड़पति का खेल काफी दिलचस्प और हंसी के हल्ले-फुल्के सवालों की झड़ी से भरपूर रहा था। वहीं एक इंटरव्यू में अमिता ने बताया था कि पहले दुनिया उन्हें केबीसी वाली मैडम के नाम से पुकारती थी, लेकिन फिर तबादले वाली मैडम कहकर मजाक उड़ाया जाता था।

ये खबर भी पढ़िए..नहीं रहे अमीन सयानी,कभी आवाज सुनने के लिए रेडियो घेरकर बैठ जाते थे लोग

कौन हैं तहसीलदार अमिता सिंह तोमर?


अमिता सिंह तोमर 2003 में नायाब तहसीलदार बनीं थीं। 2011 में उन्हें तहसीलदार के पद पर प्रमोट किया गया था। बता दें, अमिता के 20 सालों के सेवाकाल में 10 जिलों में 28 से ज्यादा बार तबादले हो चुके हैं। इसलिए लोग उन्हें ट्रॉसफर वाली मैडम के नाम से जानते हैं। अमिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहीं अमिता के पति ग्वालियर में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी हैं।

Tags:
  • KBC
  • केबीसी
  • Female Tehsildar Amita Singh Tomar
  • महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर