चोरी की फिर उन्हीं ज्वेलरी पर लिया गोल्ड लोन, डालडा गैंग गिरफ्तार
Neel Tiwari | Jun 25, 2024, 15:59 IST
THESOOTR
मध्यप्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों माढ़ोताल और विजयनगर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। लगभग 10 अपराध पंजीबद्ध होने के बाद पुलिस भी पशोपेश में थी कि आखिर लगातार हो रही इन चोरियों के पीछे किस शातिर गैंग का हाथ है...
डालडा गैंग :मध्यप्रदेश में जबलपुर पुलिस को एक ऐसी सेंधमार गैंग को पकड़ने में सफलता मिली है जो दिन के समय रेकी कर रात में घरों में सेंधमारी करते थे इस गैंग से कुल 30 लाख रुपए के चोरी किए जेवर बरामद हुए हैं। बीते दो माह में माढ़ोताल थाने में 9 तो विजयनगर में एक चोरी की शिकायत पुलिस को मिली। सभी चोरियों का तरीका एक ही तरह का था। यह चोर सूने घरों को निशाना बनाते थे और ताला तोड़कर आधी रात हाथ साफ कर नदारद हो जाते थे। शातिर चोरों ने कबूल किया कि चोरी के जेवरों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया था और बाकी बचे हुए चोरी के जेवरात जमीन में गाड़ दिए थे।
इन शातिर सेंधमारों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया जिसके बाद पुलिस को यह सूचना मिली कि गुलौआ चौक निवासी राहुल पटेल उर्फ डालडा और उसके साथियों का रहन-सहन आजकल कुछ बदला हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने राहुल उर्फ डालडा, विनोद केवट और आकाश केवट से कड़ी पूछताछ की जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। सेंधमारों की इस गैंग का सरगना राहुल पटेल उर्फ डालडा था। इन शातिर अपराधियों के कब्जे से 360 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी जिसकी कुल कीमत 30 लाख रुपए है वह बरामद की गई है।
जब आरोपियों से सघन पूछताछ की गई तो उन्होंने यह कबूला कि यह दिन के समय रेकी करते थे और रात को उन घरों को निशाना बनाते थे। शातिर चोरों ने चोरी किए गए कुछ जेवरों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन भी लिया था और बाकी बचे हुए चोरी के जेवरात जमीन में गाड़ दिए थे। पुलिस के द्वारा चोरी किए गए सभी जेवरों के साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी भी जब्त की है।
राहुल उर्फ डालडा ने अपना जुर्म माना

चोरी के बचे हुए जेवरात जमीन में गाड़े
जब आरोपियों से सघन पूछताछ की गई तो उन्होंने यह कबूला कि यह दिन के समय रेकी करते थे और रात को उन घरों को निशाना बनाते थे। शातिर चोरों ने चोरी किए गए कुछ जेवरों को गिरवी रखकर गोल्ड लोन भी लिया था और बाकी बचे हुए चोरी के जेवरात जमीन में गाड़ दिए थे। पुलिस के द्वारा चोरी किए गए सभी जेवरों के साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी भी जब्त की है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari