Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, हिंसा के दो साल बाद मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी ने दी 7,300 करोड़ की योजनाओं की सौगात। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि SIR कराने का अधिकार केवल उसका है।साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Manish Kumar
New Update
thesootr-top-news-13-september-update

Photograph: (The Sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हिंसा के दो साल बाद मणिपुर पहुंचे पीएम मोदी: बोले मणिपुर के जज्बे को सलाम, 7,300 करोड़ की दी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मणिपुर का दौरा किया और इस दौरान चुराचांदपुर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरे को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि यह मणिपुर में मई 2023 में भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का पहला दौरा है। इस हिंसा में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच संघर्ष हुआ था, जिसके कारण राज्य में स्थिति बहुत तनावपूर्ण हो गई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने चुराचांदपुर में आयोजित रैली में राज्य के लोगों के जज्बे को सलाम किया और उनसे शांति का रास्ता अपनाने की अपील की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ट्रम्प की नाटो देशों से रूस पर कड़े प्रतिबंध और चीन पर टैरिफ लगाने की अपील

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने नाटो देशों को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। ट्रम्प ने कहा कि नाटो देशों को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा, ताकि रूस पर दबाव बढ़े। इसके साथ ही उन्होंने चीन पर 50% से 100% तक टैरिफ लगाने की भी सिफारिश की, जिससे रूस पर चीन का नियंत्रण टूट सके और युद्ध खत्म हो सके। ट्रम्प का मानना है कि अगर नाटो उनके सुझावों को मानता है तो यह युद्ध को जल्दी समाप्त कर देगा और हजारों जानें बचाई जा सकती हैं।

मिजोरम जुड़ा दिल्ली से, पीएम मोदी ने किया रेल लाइन का उद्घाटन, 45 घंटे में सफर होगा पूरा

देश दुनिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम में ऐतिहासिक बैराबी-सायरंग रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। यह परियोजना मिजोरम की पहली रेल कनेक्टिविटी है, जो न केवल राज्य के लिए, बल्कि पूरे उत्तर-पूर्वी भारत के लिए एक बड़ा कदम है। इस रेलवे लाइन से मिजोरम को दिल्ली, गुवाहाटी और कोलकाता से सीधे जोड़ा गया है। इससे यात्रा और व्यापार की गति बढ़ेगी।। परियोजना में 45 सुरंगें, 88 छोटे और 55 बड़े ब्रिज शामिल हैं, जिनमें कुतुबमीनार से ऊंचा एक पियर ब्रिज भी है। यह नया रेल मार्ग मिजोरम में विकास की नई दिशा प्रदान करेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौसम पूर्वानुमान 14 सितंबर : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, बिहार-उत्तराखंड में तेज बारिश, MP में उमस भरा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 14 सितंबर 2025 के मौसम पूर्वानुमान ( weather forecast ) को लेकर एक विस्तृत जानकारी जारी की है। मौसम के बदलते मिजाज से संबंधित जानकारी ने देशभर में लोगों को सतर्क किया है। 14 सितंबर को पूरे भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहेगी। पश्चिमी तट के राज्यों में भारी बारिश और उत्तर भारत में ठंडे मौसम का अनुमान है। दक्षिणी राज्यों में उमस और बारिश के साथ तापमान में वृद्धि होगी। इस रिपोर्ट में हम राज्यवार मौसम की जानकारी, तापमान और संभावित मौसम अलर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। मध्य प्रदेश में 14 सितंबर को मानसून का प्रभाव रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। विशेष रूप से भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बारिश हो सकती है। मौसम ठंडा और उमस भरा रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता ने किया सरेंडर, बीजापुर में 16 लाख के इनामी 2 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना और गंगालूर थाना की सीमा पर सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में बड़ी सफलता हासिल की। इस मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए, जिनकी पहचान हिड़मा पोडियम और मुन्ना मड़कम के रूप में हुई है। दोनों पर 8-8 लाख रूपए का इनाम घोषित था, जिससे कुल मिलाकर 16 लाख रूपए का इनाम था। वहीं 1 करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता से पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सलियों से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आरएसएस चीफ भागवत बोले, भारत की तरक्की से डर रहे दूसरे देश, इसलिए थोपे जा रहे टैरिफ

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एक बयान में कहा कि कुछ देशों को डर है कि अगर भारत और मजबूत हो जाता है तो उनका क्या होगा, इस वजह से भारत पर टैरिफ लगाए जा रहे हैं। भागवत ने यह टिप्पणी नागपुर में ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सरोवर के 7वें स्थापना दिवस पर दी। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए हुए यह कहा कि कुछ देश ऐसे कदम उठाते हैं, जो खुद को हमेशा चर्चा में देखना चाहते हैं और उनके कदमों के पीछे एक छिपा हुआ डर होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

राजस्थान विधानसभा में कैमरा विवाद : भाषा की मर्यादा तार-तार, आरोप-प्रत्यारोप की तीखी राजनीति

राजस्थान विधानसभा में हाल ही में दो नए कैमरे लगाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। डोटासरा ने कहा कि ये कैमरे विशेष रूप से महिला विधायकों की निगरानी के लिए लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कैमरों का अधिकतर ध्यान महिला विधायकों पर केंद्रित है, जो कि उनके निजी अधिकारों का उल्लंघन है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी पुलिस भर्ती 2025 : सिपाही के 7500 पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, SI का अगले सप्ताह

मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में सिपाही भर्ती ( Madhya Pradesh constable recruitment ) के एक साल से चल रहे वादे आखिरकार जमीन पर उतरने जा रहे हैं। 'द सूत्र' ने तीन सितंबर को ही एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि सिपाही भर्ती के साथ ही आठ साल से एसआई भर्ती का चल रहा इंतजार खत्म होने जा रहा है। इसके लिए शासन और पीएचक्यू स्तर पर सभी मुद्दे हल हो चुके हैं। कर्मचारी चयन मंडल ने शनिवार शाम को एमपी पुलिस भर्ती 2025 का विज्ञापन जारी कर दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR कराने का अधिकार केवल हमारा

चुनाव आयोग (EC) ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर कहा है कि वोटर लिस्ट बनाना और उसमें बदलाव करना उसका विशेषाधिकार है। EC ने संविधान के अनुच्छेद 324 का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि यह काम न तो अन्य संस्थाओं और न ही अदालतों के दायरे में आता है। चुनाव आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट को पारदर्शी बनाए रखने के लिए वह लगातार काम करता है। यह हलफनामा एडवोकेट अश्विनी कुमार उपाध्याय की याचिका पर दिया गया था, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से चुनावों से पहले SIR कराने का निर्देश देने की मांग की थी। EC ने 2025 में बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में SIR की तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया है।

भारतीय वायुसेना को 114 राफेल की जरूरत, 2 लाख करोड़ की डील प्रस्तावित

इंडियन एयर फोर्स ने रक्षा मंत्रालय को 114 'मेड इन इंडिया' राफेल लड़ाकू विमानों के लिए प्रस्ताव भेजा है। फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन और भारतीय एयरोस्पेस कंपनियां मिलकर इन विमानों का निर्माण करेंगी, जिसमें 60% सामान स्वदेशी होगा। यह प्रस्ताव पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में राफेल के शानदार प्रदर्शन के बाद आया है। प्रस्ताव की कुल लागत ₹2 लाख करोड़ से ज्यादा हो सकती है। रक्षा मंत्रालय, वित्त और अन्य विभाग इस पर विचार कर रहे हैं। यह सौदा अगर तय होता है, तो भारत की अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील होगी।

इजराइल ने UN में फ्रांस-ब्रिटेन को घेरा, कतर पर हमले को सही ठहराया

इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने शुक्रवार को UN महासभा में कतर पर इजराइल के हमले का बचाव किया। उन्होंने फ्रांस और ब्रिटेन की आलोचना की, जो इराक और सीरिया में हमले करते रहे थे। डैनन ने कहा कि अगर फ्रांस और ब्रिटेन के हमले जायज थे, तो इजराइल का कतर पर हमला भी सही है। 9 सितंबर को इजराइल ने कतर की राजधानी दोहा में हमास के चीफ खलील अल-हय्या को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे, जिससे कई देशों ने इजराइल की आलोचना की थी। डैनन ने सवाल उठाया, "क्या इजराइली खून की कोई कीमत नहीं है?"

अल्बानिया ने दुनिया का पहला AI मंत्री नियुक्त किया, भ्रष्टाचार पर रखेगी नजर

अल्बानिया ने दुनिया का पहला AI मंत्री नियुक्त किया है, जिसका नाम डिएला है। यह वर्चुअल मंत्री पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संचालित है और उसका काम सरकारी फंडिंग प्रोजेक्ट्स और पब्लिक टेंडरों में भ्रष्टाचार को रोकना है। प्रधानमंत्री एडी रामा ने इसे अपने कैबिनेट में चौथी बार चुनाव जीतने के बाद शामिल किया है। हालांकि, विपक्ष ने इसकी आलोचना की है और इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया है। डेमोक्रेटिक पार्टी का कहना है कि यह नियुक्ति संविधान के खिलाफ है और देश के लोकतांत्रिक ढांचे के अनुरूप नहीं है।

नेपाल में ओली के खिलाफ FIR, प्रदर्शनकारियों पर पुलिस को ज्यादती करने का आदेश देने का आरोप

Top News: नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के खिलाफ शनिवार को काठमांडू में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि 8 सितंबर को जब आंदोलन शुरू हुआ, तब ओली ने पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर हमला करने और ज्यादती करने का आदेश दिया था। ओली ने 9 सितंबर को भारी दबाव के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया और तब से वह आर्मी की सुरक्षा में हैं। वहीं, नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शुक्रवार को शपथ ली और घायल आंदोलनकारियों से मिलने काठमांडू के अस्पताल पहुंची। 6 दिनों तक चली हिंसा के बाद काठमांडू के कुछ इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन अभी भी 6 जगहों पर कर्फ्यू जारी है।

रूस के कामचटका में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

शनिवार को रूस के कामचटका क्षेत्र में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप के बाद पैसिफिक सुनामी चेतावनी केंद्र ने चेतावनी जारी की कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं। इस भूकंप की गहराई 39.5 किलोमीटर थी। पहले USGS ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई, लेकिन बाद में इसे 7.4 कर दिया गया। हालांकि, अभी तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। पिछले तीन महीनों में कामचटका में 7 तीव्रता से अधिक के तीन भूकंप दर्ज किए गए हैं, जिसमें 30 जुलाई का 8.8 तीव्रता वाला भूकंप भी शामिल है, जो दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप था।

कांगो में दो नाव दुर्घटनाओं में 193 लोगों की मौत, कई लापता

अफ्रीकी देश कांगो में इस हफ्ते दो अलग-अलग नाव दुर्घटनाओं में 193 लोग मारे गए और कई लोग लापता हैं। पहली घटना बुधवार को बासांकुसु क्षेत्र में हुई, जहां एक मोटरबोट पलटने से 86 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर छात्र थे। दूसरी दुर्घटना गुरुवार को कांगो नदी पर लुकोलेला इलाके में घटी, जब एक व्हेलबोट में आग लगने से वह पलट गई, जिसमें 107 लोग मारे गए। स्थानीय लोग ओवरलोडिंग और रात में यात्रा करने को हादसों की वजह मान रहे हैं, जबकि सरकार की लापरवाही का भी आरोप लगाया जा रहा है। हादसों की जांच जारी है।

top news मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ राजस्थान पीएम मोदी रूस मौसम पूर्वानुमान पुलिस भर्ती चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट इजराइल डोनाल्ड ट्रम्प
Advertisment