Top News : खबरें आपके काम की

नमस्कार, बिहार में सरकार गठन की तारीख तय हो गई है, 19 या 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। वहीं, कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने भारत को 30 रन से हराकर 15 साल बाद घरेलू मैदान पर जीत दर्ज की। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Manish Kumar
New Update
thesootr-top-news-16-November

Photograph: (The Sootr)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बिहार में सरकार गठन की आई तारीख, 19-20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह

top news: बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 नवंबर को हो सकता है। गांधी मैदान में होने वाले समारोह में पीएम मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान को बंद रखा जाएगा और आम लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बीजेपी और जेडीयू के बीच मंत्रिमंडल गठन और घटक दलों की हिस्सेदारी का फॉर्मूला तय हो गया है। 6 विधायकों पर 1 मंत्री पद का फॉर्मूला लागू हो सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कोलकाता टेस्ट: अफ्रीका ने भारत को 15 साल बाद उसके घर में 30 रन से हराया, जानें हार के तीन बड़े कारण

भारत को कोलकाता टेस्ट में साउथ अफ्रीका से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा। यह 15 साल बाद भारत के घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार है। इससे पहले 2010 में नागपुर टेस्ट में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारतीय टीम 124 रन का टारगेट नहीं चेज कर पाई और 9 विकेट पर 93 रन ही बना सकी। कप्तान शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए। वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके। दूसरी पारी में अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा 55 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में 153 रन पर ऑलआउट होकर भारत को 124 रन का टारगेट दिया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मौसम पूर्वानुमान (17 नवंबर) : एमपी-यूपी, दिल्ली में शीतलहर तो दक्षिण भारत में चिपचिपी गर्मी और बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 17 नवंबर 2025 के लिए मौसम पूर्वानुमान ( Weather Forecast) जारी किया है। इसके मुताबिक, 17 नवंबर को देश का मौसम मिलाजुला रहेगा। उत्तर भारत में शीतलहर जारी रहेगी। मध्य और दक्षिण में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी राज्यों में सूखा मौसम रहेगा। पूर्वी भारत में भी हल्की बारिश होगी। दक्षिण भारत में गर्मी बढ़ेगी। मध्यप्रदेश में मौसम सूखा रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर में आर्द्रता अधिक होगी। रात का तापमान 10-12°C रहेगा। दिन में 26-28°C तक जा सकता है। आइए जानते हैं पूरे भारत का विस्तृत मौसम अपडेट। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिका ने साउथ कोरिया को न्यूक्लियर पनडुब्बी बनाने की दी इजाजत, किम जोंग की नींद उड़ी

अमेरिका और साउथ कोरिया के बीच समझौते के तहत साउथ कोरिया को न्यूक्लियर पनडुब्बियां बनाने की अनुमति दी गई है। व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका इन पनडुब्बियों के लिए तकनीकी मदद और फ्यूल भी प्रदान करेगा। साउथ कोरिया, अमेरिका में 29.58 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगा। डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि पनडुब्बियां फिलाडेल्फिया के शिपयार्ड में बनेंगी। साउथ कोरिया के अधिकारियों का कहना है कि इन पनडुब्बियों का निर्माण कोरिया में तेजी से हो सकता है। साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि इस कदम से किम जोंग की नींद उड़ी होगी।

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, माड़वी देवा समेत 3 नक्सली सुकमा में ढेर, हथियारों का जखीरा बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 16 नवंबर रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों समेत 3 माओवादी ढेर हो गए। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए हैं। मारे गए नक्सलियों में नक्सली कमांडर और स्नाइपर स्पेशलिस्ट माड़वी देवा भी शामिल है। यह अपनी निशानेबाजी के लिए नक्सलियों के बीच खासा चर्चित था। मारे गए नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपए का इनाम भी था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामलाः हिरासत में लिए गए डॉ. उमर नबी के कई साथी

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. उमर नबी के साथियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उमर के नेतृत्व में एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पिछले साल सुसाइड बॉम्बर की तलाश में था। मॉड्यूल ने जसीर उर्फ दानिश को फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में रखा था। उसे सुसाइड बॉम्बर बनाने के लिए ब्रेनवॉश किया गया था, लेकिन जसीर ने आत्महत्या को इस्लाम के खिलाफ मानते हुए इनकार कर दिया। 10 नवंबर को दिल्ली के सुभाष मार्ग सिग्नल पर हुए ब्लास्ट में 13 की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

फरीदाबाद में बम अलर्ट के बाद 2 गिरफ्तार, नूंह और कश्मीर के लिंक सामने आए

दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार को पुलिस ने नूंह की हयात कॉलोनी से दो संदिग्धों रिजवान और शोएब को गिरफ्तार किया। शोएब अल-फलाह यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन है। दोनों पर आतंकियों को फंडिंग करने का आरोप है। इस दौरान नूंह के दो नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर डॉग स्क्वायड की मदद से चेकिंग की गई। एक संदिग्ध को जांच के बाद छोड़ दिया गया। काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने डॉ. प्रियंका शर्मा को हिरासत में लिया।

अटारी-वाघा बॉर्डर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, सर्दियों के लिए नया टाइम टेबल

publive-image

खबरें काम की: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया है। यह बदलाव सर्दियों में बढ़ती ठंड और दिन के छोटे होने के कारण किया गया है। अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 4:30 बजे शुरू होगी और 5:00 बजे समाप्त होगी। पहले इसका समय 5:00 से 5:30 बजे था। यह फैसला पर्यटकों की सुविधा और दिन की रोशनी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सर्दी बढ़ने के कारण शाम जल्दी ढलती है, जिससे यह बदलाव किया गया।

ग्वालियरः फॉर्च्यूनर-ट्रैक्टर टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी काटकर निकाले गए शव 

ग्वालियर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग मारे गए। हादसा ग्वालियर-झांसी हाइवे पर हुआ। सभी मृतक ग्वालियर निवासी थे। वे एक कार्यक्रम में शामिल होकर झांसी से लौट रहे थे। कार ट्रॉली के नीचे घुसी और शव कार और ट्रॉली के बीच फंसे थे। स्थानीय निवासियों और पुलिस ने कटर मशीन से शव निकाले।

मेक्सिको में Gen-Z का भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शन, 120 घायल, पुलिस पर हमला

Mexico Gen Z Protest Violence Photos Update; Claudia Sheinbaum | Corruption  | मेक्सिको में भ्रष्टाचार के खिलाफ GenZ का प्रदर्शन, 120 घायल: मेयर की मौत  से गुस्साए, राष्ट्रपति ...

मेक्सिको में शनिवार को Gen-Z ने बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यह गुस्सा पश्चिमी राज्य मिचोआकेन में मेयर कार्लोस मंजो की हत्या के बाद भड़का। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति निवास की दीवारें गिराईं और पुलिस पर हथौड़े, लाठियों से हमला किया। पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस विरोध में 120 लोग घायल हुए, जिनमें 100 पुलिस अधिकारी शामिल हैं। 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

चीन ने जापान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जारी की एडवाइजरी

चीन ने रविवार को जापान में चीनी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी जारी की। चीन का कहना है कि जापान में हालिया अपराधों के कारण चीनी नागरिकों के लिए स्थिति अब सुरक्षित नहीं रही। चीन की यह चेतावनी जापान की प्रधानमंत्री साने ताकेइची के ताइवान पर दिए गए भड़काऊ बयान के बाद आई। ताकेइची ने कहा था कि यदि चीन ने ताइवान पर हमला किया तो जापान सैन्य कार्रवाई करेगा। चीन ने इसे उकसाने वाला और गैर-जिम्मेदार बयान बताया है। जापान और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

पाकिस्तान में संविधान संशोधन के विरोध में लाहौर हाईकोर्ट के जज का इस्तीफा

पाकिस्तान में हाल ही में संविधान संशोधन के विरोध में लाहौर हाईकोर्ट के जज ने इस्तीफा दिया। जस्टिस शम्स महमूद मिर्जा ने 27वीं संविधान संशोधन को संविधान और न्यायपालिका पर हमला बताया। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट के दो वरिष्ठ जज भी इस्तीफा दे चुके थे। जस्टिस मंसूर अली शाह और जस्टिस अतर मिनल्लाह ने भी इसी संशोधन के विरोध में इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट की स्वतंत्रता को खत्म कर रहा है। ICJ ने भी इसे न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला बताया।

नौकरशाही में फेरबदल : 142 RPS के तबादले, 22 RAS अधिकारियों को भी कर दिया इधर-उधर

Jaipur. राजस्थान की नौकरशाही में फेरबदल की बयार चल रही है। पहले आईएएस और आईपीएस की जम्बो लिस्ट आई थी, तो अब आरएएस और आईपीएस की लिस्ट आ रही हैं। दो सप्ताह पहले करीब पौने दो सौ आईपीएस की लिस्ट आई थी। अब गृह विभाग ने शनिवार देर रात आदेश जारी कर 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। उधर, सरकार ने 22 आरएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री इंदर सिंह परमार ने राजा राममोहन राय को बताया अंग्रेजों का दलाल, मांगनी पड़ी माफी

मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। शनिवार, 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर कई अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। वहीं, एक कार्यक्रम में मंत्री परमार भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजा राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था। वहीं अब इस बयान को लेकर शिक्षा मंत्री ने माफी मांगी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

weather forecast मध्यप्रदेश मौसम पूर्वानुमान राजस्थान छत्तीसगढ़ इंदर सिंह परमार पाकिस्तान चीन RAS BSF डोनाल्ड ट्रम्प top news बीटिंग रिट्रीट उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार खबरें काम की RPS GEN-Z
Advertisment