Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Nov 22, 2025, 21:42 IST
Share
thesootr-top-news-22-November
Photograph: (The Sootr)

नमस्कार, तिरुपति लड्डू विवाद में खुलासा हुआ कि मिलावटी घी से 20 करोड़ लड्डू बनाए गए। वहीं, अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की मीटिंग से यूक्रेन जंग पर नया विवाद उठ रहा है। साथ ही, देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

तिरुपति लड्डू विवाद में नया खुलासा, मिलावटी घी से बने 20 करोड़ लड्डू

top news :तिरुपति लड्डू विवाद में नया खुलासा हुआ है, जिसमें मिलावटी घी से 20 करोड़ लड्डू बनाए गए। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन बीआर नायडू से पूछताछ की। 2019 से 2024 के बीच 48.76 करोड़ लड्डू बनाए गए, जिनमें 20 करोड़ लड्डू मिलावटी घी से तैयार थे।
TTD ने उत्तराखंड की भोलेबाबा डेयरी को ब्लैकलिस्ट किया था, लेकिन सप्लाई जारी रही। यह मिलावट कई डेयरियों से हुई, जिनमें वैष्णवी डेयरी और माल गंगा डेयरी शामिल हैं। इस घोटाले की शुरुआत 2022 में घी में मिलावट की शिकायतों के बाद हुई थी।

G20 समिट में मेलोनी से मिले पीएम मोदी, डि-सिल्वा को गले लगाया

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में G20 समिट में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। मोदी ने ब्राजीली राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को गले लगाया और समिट के पहले सेशन में भाषण दिया। उन्होंने वैश्विक चुनौतियों पर भारत का दृष्टिकोण दुनिया के सामने रखा। मोदी ने पुराने डेवलपमेंट मॉडल की आलोचना करते हुए कहा कि इसे बदलना जरूरी है। अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा ने 2026 की G20 अध्यक्षता को 'खाली कुर्सी' को सौंपने की बात कही। 2026 में G20 की अध्यक्षता अमेरिका को मिलनी है, लेकिन कोई अमेरिकी अधिकारी समिट में शामिल नहीं हुआ।

मौसम पूर्वानुमान (23 नवंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश भागों में हल्की बारिश और ठंड का असर

खबरें काम कीःभारत के मौसम पूर्वानुमान ( weather forecast ) 23 नवंबर को विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश और ठंडी हवा का संकेत देता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, कई स्थानों पर मौसम बदलने की संभावना है, जिससे कुछ राज्यों में हल्की बारिश और ठंडी हवा चल सकती हैं। विशेषकर उत्तर भारत और मध्य भारत में तापमान में हलका बदलाव होगा। इसी बीच, दिल्ली, मुंबई, पुणे, भोपाल और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में मौसम सुहावना रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के इस पूर्वानुमान में आम नागरिकों को मौसम की तैयारी के लिए दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में 23 नवंबर को मौसम सुहावना रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में मौसम ठंडा और हल्का रहेगा। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्का बदलाव आएगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

अमेरिकी और रूसी अधिकारियों की मीटिंग से यूक्रेन जंग पर नया विवाद, कई अफसरों को जानकारी नहीं

अक्टूबर में अमेरिकी और रूसी अधिकारियों के बीच एक सीक्रेट मीटिंग हुई। इस बैठक की जानकारी अमेरिकी विदेश विभाग और नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के अधिकारियों को नहीं थी। यह मीटिंग बिना सरकारी मंजूरी के आयोजित की गई थी, जिससे कई अधिकारी नाराज हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस मीटिंग में यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए 28 प्लान वाला प्रपोजल तैयार किया गया। मीटिंग में ट्रम्प प्रशासन के स्टीव विटकॉफ, जारेड कुशनर और रूस के किरिल दिमित्रिएव शामिल थे। किरिल दिमित्रिएव पर 2022 से अमेरिकी प्रतिबंध लगे हैं, लेकिन उन्हें इस मीटिंग में शामिल होने की छूट दी गई। दिमित्रिएव को पुतिन का करीबी माना जाता है और यूक्रेन जंग पर उनकी अहम भूमिका रही है।

सिविल जज भर्ती 2022 : हाईकोर्ट का आदेश, रिजल्ट फिर से जारी करो, ST उम्मीदवारों को मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सिविल जज भर्ती-2022 (civil judge recruitment 2022) में आरक्षित वर्गों के कम चयन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 121 ST पदों के लिए एक भी चयनित उम्मीदवार नहीं होने को लेकर हाईकोर्ट ने गंभीर चिंता जताई। इस मामले में याचिकाकर्ता की ओर से यह बताया गया कि परीक्षा के दौरान आरक्षण नीति का पालन सही तरीके से नहीं किया गया। यह मुद्दा विधानसभा तक भी पहुंचा, जिससे राज्य सरकार और न्यायपालिका पर दबाव बढ़ा। हाईकोर्ट ने अब आदेश दिया है कि एसटी और एससी उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ अंक में छूट दी जाए और परीक्षा परिणाम में सुधार किया जाए। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की उलटी गिनती शुरू, जल्द होगा शेड्यूल का ऐलान

MUMBAI. भारत और श्रीलंका में फरवरी में आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप 2026 होगा। फैंस शेड्यूल के ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईसीसी टूर्नामेंट की तैयारी तेजी से चल रही है। इस बार 20 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। टीमों के ग्रुप का फैसला हो चुका है। सभी की नजरें ग्रुप पर हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP से खान सर की कोचिंग पढ़ने गई लड़की धोखे का शिकार, नौकरी का झांसा देकर दलालों ने भेजा रेड लाइट एरिया

बिहार के किशनगंज जिले से नाबालिग लड़की की झकझोर कर देने वाली कहानी सामने आई है। बता दें कि मध्यप्रदेश की नाबालिग लड़की बहादुरगंज के प्रेमनगर रेडलाइट एरिया से जान बचाकर स्थानीय पुलिस स्टेशन (किशनगंज थाना) पहुंची। इस लड़की ने जैसे ही अपनी कहानी बताई सब सुनकर चौंक गए। दरअसल नाबालिग लड़की ने किशनगंज पुलिस को बताया कि वह रेडलाइट एरिया से बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाकर आई है। लड़की ने बताया कि वह खान सर (khan sir bpsc) कि कोचिंग पढ़ने के लिए आई थी। इसके बाद पार्ट टाइम जॉब की तलाश में गलत कामों में फंसा दिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी : आमजन को न्याय व्यवस्था में तभी विश्वास होगा, जब केवल सत्य जीतेगा

Jaipur. राजस्थान हाई कोर्ट ने अपने एक आदेश में कहा कि जब सत्य विफल होता है, तो न्याय भी विफल हो जाता है। लोगों का न्यायिक व्यवस्था में विश्वास तभी होगा, जब सत्य की ही जीत होगी। जस्टिस अनूप ढंड की अदालत ने यह टिप्पणी सुंदर सिंह व अन्य की याचिका को खारिज करते हुए की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हिड़मा के करीबी समेत 37 नक्सलियों ने तेलंगाना में डाले हथियार, 1.40 करोड़ का था इनाम

माओवाद के शीर्ष संगठन से जुड़े 37 सदस्यों ने तेलंगाना में एक साथ सामूहिक आत्मसमर्पण कर दिया है। छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (Dandakaranya Special Zonal Committee) और खासकर बस्तर स्थित माओवादी गढ़ के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। सरेंडर करने वालों में दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य मूचाकी सोमडा उर्फ एर्रा भी शामिल हैं, जो छत्तीसगढ़ के कुख्यात माओवादी कमांडर हिड़मा के सबसे भरोसेमंद साथियों में से एक था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस और DMK मिलकर लड़ेंगे तमिलनाडु विधानसभा चुनाव, सीट बंटवारे के लिए कमेटी बनी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और DMK एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने सीट बंटवारे पर औपचारिक बातचीत के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी गठबंधन का रोडमैप तैयार करेगी और सीटों का बंटवारा तय करेगी। 2026 के चुनाव में एक्टर विजय की पार्टी से गठबंधन की अटकलें अब खत्म हो गई हैं। कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम ने इन अटकलों को खारिज किया और DMK के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया। यह दोनों पार्टियां 2001 में भी साथ में चुनाव लड़ी थीं और सरकार बनाई थी। अगले साल अप्रैल के अंत में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव हो सकते हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र में 10 बिल पेश होंगे, प्राइवेट कंपनियों को एटॉमिक पॉवर प्लांट लगाने की अनुमति

संसद के शीतकालीन सत्र में 10 नए बिल पेश होंगे। इनमें एटॉमिक एनर्जी बिल भी शामिल है। इस बिल में प्राइवेट कंपनियों को न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापित करने की अनुमति मिल सकेगी। देश में अब तक न्यूक्लियर पावर प्लांट्स सरकार के कंट्रोल वाली कंपनियों से ही बनते थे। इसके अलावा, हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बिल भी पेश होगा। इस बिल में UGC, AICTE, NCTE को खत्म कर एक ही कमीशन में जोड़ा जाएगा। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगा। 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी और कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होगी।

दुनिया में H5N5 बर्ड फ्लू से पहली मौत, संक्रमित व्यक्ति मुर्गी पालता था

अमेरिका के वॉशिंगटन में H5N5 बर्ड फ्लू से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह H5N5 वेरिएंट का दुनिया में पहला पुष्ट मामला है। मृतक उम्रदराज था और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त था। वह ग्रेज हार्बर काउंटी का निवासी था और घर में मुर्गी समेत कई घरेलू पक्षी पालता था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पक्षियों के रहने की जगह में बर्ड फ्लू के निशान पाए गए। संक्रमित होने की वजह घर के पक्षी या आसपास के जंगली पक्षी हो सकते हैं। विभाग ने कहा कि आम जनता के लिए जोखिम बहुत कम है और कोई और पॉजिटिव केस नहीं आया है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो तख्तापलट साजिश के आरोप में गिरफ्तार

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जाइर बोल्सोनारो को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वे पिछले 100 दिनों से घर में नजरबंद थे और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कर रहे थे। बोल्सोनारो को गिरफ्तार करते समय वे ब्राजीलिया में मेडिकल टेस्ट करवा रहे थे। सितंबर में उन्हें तख्तापलट साजिश के आरोप में 27 साल 3 महीने की सजा सुनाई गई थी। अदालत ने यह माना था कि वह सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश के मुख्य नेता थे।

पाकिस्तान ने अमेरिका को दो नए पोर्ट देने का प्रस्ताव रखा, चाबहार से 115 किमी दूर

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने अमेरिका को दो और पोर्ट देने का प्रस्ताव दिया। ये पोर्ट बलूचिस्तान के ओरमारा और जिवानी में स्थित हैं, जो ईरान के चाबहार बंदरगाह के पास हैं। जिवानी पोर्ट भारत द्वारा डेवलप किए जा रहे चाबहार पोर्ट से सिर्फ 115 किमी दूर है। ये पोर्ट रेअर अर्थ मिनरल्स के परिवहन में मदद करेंगे। अमेरिका का उद्देश्य अरब सागर में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना है। इसके अलावा, चीन के CPEC रूट पर निगरानी रखना भी अमेरिका की रणनीति है।



Tags:
  • weather forecast
  • मध्यप्रदेश
  • पीएम मोदी
  • कांग्रेस
  • मौसम पूर्वानुमान
  • राजस्थान
  • छत्तीसगढ़
  • सिविल जज भर्ती
  • AICTE
  • top news
  • UGC
  • DMK
  • इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी
  • खबरें काम की
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती