Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | May 09, 2025, 21:20 IST
Share
TOP NEWS 9 MAY
Photograph: (the sootr)

नमस्कार, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL 2025 स्थगित कर दिया गया है जबकि भारत ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए बताया कि वह अपने नागरिकों को ढाल बना रहा है। इस खबर के साथ ही देश-दुनिया की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, स्थगित किए IPL 2025 के बचे मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब क्रिकेट की दुनिया में भी साफ दिखने लगा है। बीसीसीआई ने आईपीएल को एक सप्ताह के लिए टाल दिया है। बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी और बताया कि यह निर्णय एक सप्ताह के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि नए शेड्यूल का ऐलान एक सप्ताह बाद किया जाएगा। BCCI की ऑनलाइन हुई एक बैठक में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि इस सीजन में कुल 74 मुकाबले खेले जाने थे, जिनमें से अभी 16 मैच बाकी हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने दी भारत से पूर्ण युद्ध की गीदड़भभकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ पूर्ण युद्ध की धमकी दी है। आसिफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में किए गए हमलों के बाद अब युद्ध ही एकमात्र विकल्प बचा है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में भारत की तरफ से लगातार हमले किए गए हैं और अब स्थिति को संभालने का कोई अन्य तरीका नहीं बचा है। पाकिस्तान की ओर से तनाव को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कहा कि युद्ध की संभावना अब सामने आ चुकी है और पाकिस्तान की सेना को इस पर फैसला लेना होगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर गोलीबारी जारी है और तनाव बढ़ गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

BSF ने 7 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया, S400 और आकाश ने पाक ड्रोन को नष्ट किया

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार रात पाकिस्तान की ओर से 100 से ज्यादा ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया गया, लेकिन भारतीय मिसाइल डिफेंस सिस्टम S400 और आकाश ने हमले को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए, BSF ने सांबा इंटरनेशनल बॉर्डर पर 7 पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। इस हमले में 17 लोग मारे गए, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा उरी में सेना के जवानों से मिलने पहुंचे, और CM उमर अब्दुल्ला ने घायलों से मुलाकात की। पाकिस्तान की ओर से LoC पर कुपवाड़ा, उरी, आरएसपुरा और बारामुला में गोलीबारी और बमबारी जारी है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कर्नल सोफिया ने बताया-पाकिस्तान नागरिकों को ढाल बना रहा, 400 तुर्किये ड्रोन दागे

विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाए, कहा कि वह नागरिकों को ढाल बना रहा है और 400 तुर्किये ड्रोन दागे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात को भारतीय सीमा पर कई बार हमला किया, जिसमें ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। भारतीय सेनाओं ने इन ड्रोन हमलों को नष्ट कर दिया। कर्नल सोफिया ने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को नागरिक उड़ानों के लिए खुला रखा, ताकि भारत जवाबी हमला न कर सके। पाकिस्तान के नागरिक विमान ने दमम से लाहौर तक उड़ान भरी, जबकि भारत ने संयम दिखाते हुए अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमान सेवा की सुरक्षा सुनिश्चित की।

8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट 10 मई तक बंद, दिल्ली से 138 फ्लाइट्स कैंसिल

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण 8 राज्यों के 29 एयरपोर्ट्स को 10 मई तक बंद कर दिया गया है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इस दौरान दिल्ली एयरपोर्ट से 2 दिन में 138 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के बाद मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) पर अतिरिक्त दबाव आ गया है, क्योंकि अब यह यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका की फ्लाइट्स भी हैंडल कर रहा है। इंडिगो एयरलाइंस ने 10 मई तक श्रीनगर, जम्मू, और अन्य एयरपोर्ट्स की फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है। सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें यात्रियों को डबल सुरक्षा जांच से गुजरने की सलाह दी गई है।

भारत-पाकिस्तान तनाव: मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से की मुलाकात

भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के उरी और पुंछ में पाकिस्तान की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है। इसके अलावा, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सैन्य सुविधाएं हैं, जैसे चंडीगढ़ में वेस्टर्न कमांड और अंबाला में एयरफोर्स स्टेशन। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं के पूर्व प्रमुखों से मुलाकात की और ताजा हालात की जानकारी ली। गृह मंत्रालय ने इमरजेंसी पावर के तहत राज्यों को आदेश दिया है, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुखों से सुरक्षा पर चर्चा की। नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की लगातार फायरिंग में 17 नागरिकों की मौत हो गई है, जिनमें 5 बच्चे भी शामिल हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- देश में खाद्यान्न की कमी नहीं

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश की खाद्य सुरक्षा पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया हैं। भरोसा जताते हुए कहा कि देश में किसी भी अनाज की कोई कमी नहीं है। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीमा पर जवान तैनात हैं और खेतों में किसान पूरी तैयारी के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने जय जवान, जय किसान के नारे को याद दिलाया। इसे वैज्ञानिक व अनुसंधान के साथ जोड़ते हुए कहा कि देश हर मोर्चे पर देश मजबूत है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा गेहूं, चावल और दाल का बफर स्टॉक पूरी तरह भरा हुआ है और जनता को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत आत्मनिर्भर हो चुका है और किसी भी संकट या चुनौती का सामना करने में सक्षम है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत-पाक सीमा पर सैन्य गतिविधियां बढ़ी हुई हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Weather Report : दिल्ली में फुहारों की उम्मीद, उत्तराखंड में तेज बारिश के साथ आंधी का खतरा

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, जबकि उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और लोग उमस से बेहाल हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है। ऐसे में आने वाले दिनों में सतर्कता जरूरी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आतंकी तहव्वुर राणा 6 जून तक न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल लाया गया

मुंबई 26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को शुक्रवार को NIA रिमांड से पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। सुरक्षा कारणों से राणा को निर्धारित तारीख से एक दिन पहले पेश किया गया था। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद राणा को तिहाड़ जेल भेजा गया। NIA ने तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को अमेरिका से भारत लाया था, और उसे 18 दिन की कस्टडी में भेजा गया था। तहव्वुर राणा पर मुंबई और कोपेनहेगन में आतंकी हमले के लिए आवश्यक सामग्री मुहैया कराने का आरोप है।

UAE ने पाकिस्तान सुपर लीग को होस्ट करने से किया मना

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के लिए बड़ा झटका, जब यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बाकी बचे मैचों को होस्ट करने से मना कर दिया। शुक्रवार को PCB ने बयान जारी कर कहा था कि पीएसएल के बाकी मैच अब UAE में खेले जाएंगे, लेकिन अब UAE ने इस फैसले को खारिज कर दिया है। यह घटना रावलपिंडी के क्रिकेट स्टेडियम पर 8 मई को हुए हमले के बाद सामने आई, जब कराची किंग्स और पेशावर जाल्मी के बीच होने वाला मैच स्थगित कर दिया गया था। हमले के बाद, PSL को अब UAE में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। पाकिस्तान के इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह स्थिति पाकिस्तान की बेइज्जती को दर्शाती है।

केरल में निपाह वायरस के 6 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट निगेटिव, मरीजों की हालत गंभीर

केरल में निपाह वायरस के संदिग्ध 6 मामलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सभी मरीजों का इलाज मंजेरी मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने जानकारी दी कि मलप्पुरम जिले के जिलाधिकारी के तहत एक हाई लेवल कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी के माध्यम से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 49 लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है, ताकि निपाह वायरस के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश खारिज किया, कहा- मीडिया पर कार्रवाई का आदेश देना कोर्ट का कर्तव्य नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा न्यूज एजेंसी ANI के खिलाफ दिए गए आदेश को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि अदालत मीडिया को यह आदेश नहीं दे सकती कि वह क्या हटाए और क्या न हटाए। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायपालिका और मीडिया दोनों लोकतंत्र के स्तंभ हैं, और उन्हें एक-दूसरे का पूरक होना चाहिए। यह मामला ANI और विकिमीडिया फाउंडेशन के बीच मानहानि के एक केस से जुड़ा था, जिसमें विकिमीडिया ने विकिपीडिया पर केस की जानकारी सार्वजनिक की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने ANI के पक्ष में फैसला देते हुए विकिपीडिया से कुछ आपत्तिजनक सामग्री हटाने का आदेश दिया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया।

बाबा रामदेव ने कहा- रूह अफजा से जुड़े सभी वीडियो हटाए, दिल्ली हाईकोर्ट ने केस किया बंद

दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव के खिलाफ हमदर्द कंपनी की ओर से दायर मुकदमे को बंद कर दिया। बाबा रामदेव ने हलफनामे में कहा कि उन्होंने रूह अफजा के खिलाफ सभी वीडियो हटा दिए हैं और भविष्य में ऐसा आचरण नहीं दोहराया जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि रामदेव और पतंजलि फूड्स लिमिटेड के हलफनामे उनके लिए बाध्यकारी होंगे। विवाद तब शुरू हुआ जब रामदेव ने बिना हमदर्द कंपनी का नाम लिए रूह अफजा को 'शरबत जिहाद' कहा था, जिसके बाद मामला बढ़ गया था। 2 मई को हुई सुनवाई में जस्टिस अमित बंसल ने रामदेव के नए वीडियो पर तीखी टिप्पणी की थी।

top news | top news today | top news trending news | खबरें काम की | काम की खबर | काम की खबरें

Tags:
  • top news
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today
  • काम की खबर
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, एमपी कैबिनेट की बैठक में 24 हजार 500 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान

By The Sootr

छत्तीसगढ़ में 577 नए मोबाइल टावरों की मंजूरी, दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगी मजबूत डिजिटल पहचान
बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द

By VINAY VERMA

बस्तर से रायपुर के अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की सुविधा, NHM के तहत हुई डॉक्टरों की नियुक्तियां, 12 तक ज्वाइन नहीं तो नियुक्ति रद्द
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई