Top News : खबरें आपके काम की

Manish Kumar | Mar 25, 2025, 22:27 IST
Photograph: (the sootr)
नमस्कार, सोने से पहले पढ़िए दिन की टॉप खबरें । खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

एमपी में साल में दो बार होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, अब CBSE मॉडल पर होगा काम

मध्य प्रदेश में अब शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सीबीएसई (CBSE) की तरह, अब एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा साल में दो बार होगी। यह नई व्यवस्था 2024-25 सत्र से शुरू होगी। पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी और दूसरी परीक्षा जुलाई-अगस्त में होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस बदलाव के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल 1965 में अमेंडमेंट कर नोटिफिकेशन जारी की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



झीरम घाटी हमले का मास्टरमाइंड चैतू ढेर , नक्सलियों का बड़ा कैडर फंसा

जवानों ने झीरम घाटी हमले के मास्टरमाइंड चैतू को मार गिराया है। दंतेवाड़ा-बीजापुर-नारायणपुर जिले की सरहद पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इसमें 5 से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। 3 शवों के साथ इंसास राइफल बरामद की गई हैं। नक्सलियों के बड़े कैडर्स की मौजूदगी की सूचना पर करीब 500 जवान कोर इलाके में घुसे हैं। सुबह 8 बजे से फायरिंग जारी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...




सौगात-ए-मोदी : ईद पर बीजेपी 32 लाख मुसलमानों को बांटेगी किट, क्या है प्लान?

बीजेपी ने अपने "सौगात-ए-मोदी" अभियान के तहत एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य भारतीय मुस्लिम, सिख, और ईसाई समुदायों तक पहुँचने और उनके साथ त्योहारों के दौरान भाईचारे और समर्थन का संदेश साझा करना है। यह अभियान ईद, बैसाखी, और गुड फ्राइडे जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान पूरे देश में चलाया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता इन त्योहारों के अवसर पर खास किट वितरित करेंगे, जो उन समुदायों को राहत पहुंचाने और उनका विश्वास जीतने के लिए डिजाइन की गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव की जमानत पर 27 मार्च को फैसला, हवाला कनेक्शन का किया खुलासा

बेंगलुरु। कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने हवाला से सोना खरीदने की बात कबूल ली है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने मंगलवार को अदालत को बताया कि रान्या ने 14.2 किलो सोने की खरीदारी में अवैध हवाला धन का इस्तेमाल किया। मामले में सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है। रान्या राव को 3 मार्च को केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था, जब वह भारी मात्रा में सोना लेकर यात्रा कर रही थीं।



TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने शिवराज सिंह चौहान को कहे अपशब्द, बीजेपी ने की माफी की मांग

टीएमसी (Trinamool Congress) सांसद कल्याण बनर्जी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर विवादित टिप्पणी की। बनर्जी ने शिवराज को "अमीरों का दलाल" (broker of the rich) कहा। बनर्जी ने कहा कि कृषि मंत्री चौहान गरीबों के लिए काम नहीं करते और केवल अमीरों के हित में काम करते हैं। बनर्जी ने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल को केंद्र से मिल रहे फंड की कमी को लेकर की थी, जहां बीजेपी के आरोपों के कारण फंडिंग में देरी हो रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, अतिथि शिक्षक भर्ती पर रोक का बताया ये कारण!

मध्य प्रदेश के अतिथि शिक्षकों (MP Guest Teachers) के लिए एक बार फिर निराशाजनक खबर आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने अतिथि शिक्षकों (Guest Teachers) की स्थाई भर्ती को लेकर बड़ा झटका दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विधानसभा में स्पष्ट किया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणा को लागू करने की कोई योजना नहीं है। यानी, अतिथि शिक्षकों को अब भी इंतजार करना पड़ेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कटनी की झिन्ना खदान पर एनजीटी का सख्त एक्शन, अब खनन पर पूरी तरह रोक

कटनी जिले की झिन्ना खदान को लेकर बड़ा फैसला आया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने इस खदान में खनन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। एनजीटी की भोपाल पीठ ने सुनवाई के बाद यह आदेश दिया है। अब अगली सुनवाई 26 मई को होगी। सुनवाई के दौरान एनजीटी को बताया गया कि खनन से जुड़ा विवाद सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका के तहत विचाराधीन है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



कांग्रेस ने मंत्री प्रतिमा बागरी पर लगाए फर्जी आरक्षण के लाभ लेने के आरोप

मध्य प्रदेश की नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार का कहना है कि बागरी ने अनुसूचित जाति के आरक्षण का गलत फायदा उठाया है। उनका आरोप है कि बागरी ने प्रशासनिक मिलीभगत से फर्जी जाति प्रमाण पत्र हासिल किया और आरक्षित सीट से चुनाव जीतकर मंत्री पद प्राप्त किया, जो संविधान और सामाजिक न्याय की मूल भावना के खिलाफ है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सरकारी अधिकारियों पर लैंड जिहाद के आरोप, बजरंग दल ने दी पाटन बंद करने की चेतावनी

जबलपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद द्वारा लगातार लैंड जिहाद, लव जिहाद और धर्मांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है पाटन अंतर्गत शासकीय रंगमंच की भूमि पर अवैध अतिक्रमण का। यहां पर अतिक्रमण कारियों के द्वारा कब्जा किए जाने से बजरंग दल के समर्थक भड़क गए। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शासकीय अधिकारियों को जमीन खाली करवाने का अल्टीमेटम देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



बीजेपी ने विधायक के पति को पार्टी से निकाला, यह काम पड़ गया भारी

रायपुर बीजेपी ने वरिष्ठ नेता और दो बार कि विधायक रहे सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से निकाल दिया है। सिद्धनाथ पैकरा सामरी विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे हैं। सिद्धनाथ पैकरा ने जिला पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ बयानबाजी की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



काम की खबर: 27 मार्च से बदल रहे हैं राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े नियम

मार्च के आखिरी सप्ताह में सरकार कुछ महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव करने जा रही है, जो सीधे तौर पर आम जनता की रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़े हैं। विशेष रूप से राशन कार्ड (Ration Card) और गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) से जुड़े नियमों में बड़े अपडेट होने वाले हैं। इनका उद्देश्य पारदर्शिता (Transparency) और सुरक्षा (Safety) सुनिश्चित करना है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



सोनू सूद की पत्नी और भतीजे का मुंबई-नागपुर हाईवे पर हुआ एक्सीडेंट, दोनों सुरक्षित

मंगलवार को एक गंभीर हादसा हुआ जब बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की पत्नी सोनाली सूद और उनके भतीजे की कार मुंबई-नागपुर हाईवे पर ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना काफी भयानक थी, लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी पत्नी और भतीजा "चमत्कारिक रूप से बच गए हैं" और दोनों पूरी तरह से ठीक हैं।



अब भारत में नहीं लगेगा गूगल टैक्स, डिजिटल विज्ञापन पर 6% शुल्क समाप्त

भारत सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए 1 अप्रैल 2025 से गूगल टैक्स (Google Tax) हटाने की घोषणा की है। यह टैक्स साल 2016 में लागू किया गया था, जिसके तहत भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे गूगल (Google) और मेटा (Meta) को किए गए भुगतान पर 6% शुल्क लिया जाता था। अब यह टैक्स समाप्त किया जा रहा है, जो अमेरिका के साथ व्यापारिक संबंधों को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • top news
  • top news trending news
  • काम की खबरें
  • खबरें काम की
  • top news today