Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Dec 27, 2024, 07:52 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, AIIMS में ली अंतिम सांस

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह (92 साल) की उम्र में निधन हो गया। गुरुवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

2. पूर्व PM के निधन पर 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। साथ ही, शुक्रवार को आयोजित होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। गुरुवार देर रात मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया, जहां लोगों को उनके अंतिम दर्शन का अवसर दिया जाएगा। आज उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

3. MP के कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट

मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो मौसमी सिस्टम के मिलने से मध्य प्रदेश के मौसम में काफी उथल-पुथल देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

4. 48 घंटों में लाखों टूरिस्ट बर्फबारी देखने हिमाचल पहुंचे

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 48 घंटे में, यानी 24 से 26 दिसंबर के बीच, लगभग 81 हजार गाड़ियों के माध्यम से 3 लाख से अधिक पर्यटक प्रदेश में आए हैं।

सबसे ज्यादा पर्यटक शिमला में देखे गए हैं, जहां करीब 65 हजार गाड़ियों में लगभग पौने 2 लाख लोग पहुंचे हैं। इसके बाद कुल्लू जिला दूसरे स्थान पर है, जहां बीते दो दिनों में 16 हजार गाड़ियों के जरिए करीब सवा लाख पर्यटक पहुंचे हैं। ये पर्यटक कुल्लू और मनाली के साथ-साथ आसपास के अन्य पर्यटन स्थलों पर भी जा रहे हैं।

5. महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़े के बाद सरकार ने प्रशासक धाकड़ को हटाया

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार ने मंदिर के प्रशासक गोपाल धाकड़ को हटा दिया है। उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने इसकी पुष्टि की है। धाकड़ को 14 अगस्त 2024 को महाकाल मंदिर समिति का प्रशासक बनाया गया था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

6. थाइलैंड जाने से पहले 100 बार सोचें... अब तक कई भारतीय हुए गायब

छत्तीसगढ़ सरकार ने खुलासा किया है कि गायब हुए भारतीय नागरिकों को विदेश में गुलाम बनाकर रखा जा रहा है। उन नागरिकों के साथ साइबर ठगी का काम करवाया जा रहा है। केंद्र गृह मंत्रालय को भेजी गई सूची में 17 लोगों का नाम है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

7. MP के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन रहेंगे बंद

मध्य प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश (winter vacation) यानी कि ठंड की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इस अवकाश की शुरुआत 31 दिसंबर, मंगलवार से होगी और यह 4 जनवरी 2025, शनिवार तक जारी रहेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

8. कांग्रेस 26 जनवरी से संविधान बचाओ पद यात्रा निकालेगी, वर्किंग कमेटी की बैठक में ऐलान

कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को देशभर में जनसंपर्क अभियान 'संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा' शुरू करने की घोषणा की। यह निर्णय कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बेलगावी में हुई विस्तारित बैठक के बाद लिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

9. बदले फ्लाइट के लगेज नियम, अब कितने बैग ले जा सकते हैं साथ? जानें

अगर आप भी नए साल की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, फ्लाइट यात्रा के लिए एक नया नियम लागू किया गया है, जिसे जानना बेहद जरूरी है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

10. धान उगाने वाले किसान को प्रति हेक्टेयर मिलेंगे 2 हजार रुपए

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने किसानों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 26 दिसंबर को हुई कैबिनेट बैठक में धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • National News
  • CG News
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच