Top News : खबरें आपके काम की

Sourabh Bhatnagar | Mar 23, 2025, 08:12 IST
Share
thesootr
thesootr

नमस्कार, अच्छी खबरों से कीजिए आज के दिन की शुरुआत। खबरें ऐसी जो आपके रोजमर्रा के जीवन में आवश्यक हैं। इन खबरों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। तो आइए शुरू करते हैं।

केंद्र ने माना- चीन ने लद्दाख में 2 कस्बे बसाए

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि चीन ने दो नए काउंटी (कस्बे) बनाए हैं, जिनमें से कुछ हिस्सा भारत के लद्दाख क्षेत्र में आता है। सरकार ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इस मुद्दे को डिप्लोमैटिक स्तर पर सख्ती से उठाया गया है। लोकसभा में एक लिखित सवाल के जवाब में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने स्पष्ट किया कि भारत ने कभी भी अपनी जमीन पर चीन के अवैध कब्जे को स्वीकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा नए काउंटी बनाने से न तो भारत की इस इलाके में स्थिति पर कोई असर पड़ेगा और न ही चीन के इस जबरन कब्जे को कोई वैधता मिलेगी।

गौरतलब है कि चीन ने दिसंबर 2024 में अपने होतान प्रांत में हेआन और हेकांग नाम से दो नई काउंटी बनाने की घोषणा की थी। भारत ने इस पर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया था कि इन काउंटियों में शामिल कुछ क्षेत्र भारत के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का अभिन्न हिस्सा हैं और चीन का इस पर किया गया दावा पूरी तरह अवैध और अस्वीकार्य है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : प्याज निर्यात शुल्क किया 20% कम, किसानों को राहत

भारत सरकार ने 22 मार्च 2025 को एक अहम निर्णय लिया और प्याज के निर्यात पर लगे 20 फीसदी शुल्क को हटा दिया। यह निर्णय 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी होगा। केंद्र सरकार ने यह कदम महाराष्ट्र के किसानों की लगातार मांग के बाद उठाया है, क्योंकि प्याज पर निर्यात शुल्क के कारण किसानों को सही दाम नहीं मिल रहे थे और उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा था। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिल्ली HC जज के घर कैश की तस्वीरें सामने आईं, 500 रुपए के बंडल दिखे

दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के आवास से बरामद नकदी की तस्वीरें अब सार्वजनिक कर दी गई हैं। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने इस मामले की आंतरिक जांच पूरी करने के बाद 21 मार्च को सुप्रीम कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी थी। इसके अगले दिन, 22 मार्च की देर रात सुप्रीम कोर्ट ने यह रिपोर्ट सार्वजनिक की।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के साथ तीन तस्वीरें भी साझा की गई हैं, जिनमें 500 रुपए के जले हुए नोटों के बंडल साफ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 मार्च को जब जस्टिस वर्मा के घर में आग लगी थी, तब फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची थी। आग बुझाने के बाद टीम को वहां 4 से 5 अधजली बोरियां मिलीं, जिनमें बड़ी मात्रा में नोट भरे हुए थे।

IPL 2025 : RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, आज CSK-मुंबई भिड़ेंगे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आईपीएल 2023 का उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी KKR ने 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में RCB ने 16.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह जीत RCB के लिए 3 साल बाद आई है, जब उन्होंने 2022 में मुंबई के मैदान पर आखिरी बार KKR को हराया था।

वहीं, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच खेला जाएगा।

छत्तीसगढ़ के कवि-कथाकार शुक्ल को ज्ञानपीठ पुरस्कार

छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले हिंदी के शीर्ष कवि-कथाकार विनोद कुमार शुक्ल को इस साल का ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया जाएगा। इसकी घोषणा आज नई दिल्ली में की गई। दरअसल, 1 जनवरी 1937 को राजनांदगांव में जन्मे विनोद कुमार शुक्ल पिछले 50 साल से लेखन कर रहे हैं। विनोद कुमार शुक्ल की पहली कविता संग्रह 'अभिषेक जय हिंद' 1971 में प्रकाशित हुई थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

केंद्र सरकार का अश्लील कंटेंट पर कड़ा रुख, ग्वालियर हाईकोर्ट में कही ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील रील्स और कंटेंट के मुद्दे पर अहम कदम उठाया है। यह कदम उस जनहित याचिका के आधार पर दिया गया, जिसमें सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता और उसकी गंभीरता को उजागर किया गया था। याचिकाकर्ता ने सोशल मीडिया पर सेंसरशिप लागू करने और कड़े नियमों की मांग की थी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नागपुर हिंसा के बाद CM फडणवीस का बड़ा बयान, दंगाइयों की संपत्ति बेचकर होगी भरपाई

17 मार्च को नागपुर में विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के बाद हुई हिंसा पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति बेचकर वसूली जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो बुलडोजर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि पीड़ितों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा। जो लोग पुलिस पर हमला करने के दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कठोर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, विपक्ष के आरोपों को नकारते हुए फडणवीस ने कहा कि हिंसा कोई राजनीतिक साजिश या इंटेलिजेंस फेल्योर नहीं थी, और लेडी कॉन्स्टेबल के साथ छेड़छाड़ की खबर झूठी थी, हालांकि उन पर पत्थर फेंके गए थे।

CM मोहन यादव की विदेश यात्राओं खर्च हुए इतने करोड़ रुपए, खुद CM ने दी जानकारी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की दो विदेश यात्राओं पर कुल 18 करोड़ रुपए से अधिक खर्च हुए। यह जानकारी सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा में दी। यह जानकारी कांग्रेस MLA पंकज उपाध्याय द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में आई, जिसमें मुख्यमंत्री ने अपनी दो विदेश यात्राओं के खर्च और उनके उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान, अब सरकार से आस

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के अचानक बदलाव के कारण ओलावृष्टि (hailstorm) और तेज बारिश ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया। विशेष रूप से दमोह और पन्ना जिलों के विभिन्न गांवों में ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है, और वे अब मदद की उम्मीद कर रहे हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में धान और गेहूं खरीदी में गड़बड़ी पर लगेगी लगाम, निगरानी के लिए बनेगा कंट्रोल कमांड सेंटर

मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में धान और गेहूं की खरीद, भंडारण और परिवहन में होने वाली अनियमितताओं को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अधिकारियों को एकीकृत निगरानी तंत्र विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रणाली के तहत एक केंद्रीय कंट्रोल कमांड सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो पूरे प्रदेश में खरीदी में गड़बड़ी और अनाज से जुड़ी गतिविधियों पर पूरी तरह से निगरानी रखेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में 11 जिलों के बदल दिए अध्यक्ष

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कोरबा शहर में नाथूलाल यादव और बेमेतरा में आशीष छाबड़ा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूची के अनुसार बालोद से चंद्रेश हिरवानी, दुर्ग ग्रामीण की जिम्मेदारी राकेश ठाकुर को सौंपी गई है। इसी तरह सरगुजा बालकृष्ण पाठक, बलरामपुर में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कृष्ण प्रताप सिंह को सौंपी गई है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • छत्तीसगढ़
  • CG News
  • मध्य प्रदेश
  • top news
  • top news trending news
  • today top news
  • top news today
  • hindi news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती