गोवंश पालकों को मिलेगा क्रेडिट कार्ड, पालन-पोषण का खर्च उठाएगी सरकार

Dolly patil | Updated:
Share
गोपालों को CM का तोहफा!
गोपालों को CM का तोहफा!

सीएम डॉ मोहन यादव ( CM Mohan Yadav) आज भोपाल के रविंद्र भवन में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने गौ-पूजा भी की है। इसी के साथ उन्होंने कहा की अब गोवंश पालने वालों को क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (CM Mohan Yadav)आज, 2 नवंबर को भोपाल के रविंद्र भवन में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने गौ-पूजा भी की।मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रवींद्र भवन परिसर में कार्यक्रम के दौरान गोवंश का पूजन कर कहा कि गोवंश पालने वालों को अब क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जाएगी।

CM मोहन के गोवर्धन पूजा के आदेश पर बिफरी कांग्रेस, दे डाली ये नसीहत

सीएम ने क्या कहा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसानों को तो क्रेडिट कार्ड मिलता ही है, अब गोवंश पालने वालों को भी यह सुविधा मिलेगी, ताकि वे गोवंश के पालन-पोषण के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकें। 10 से अधिक गोवंश पालने वालों को विशेष अनुदान दिया जाएगा और नगर निगम के क्षेत्रों में 5 से 10 हजार गोवंश के पालन के खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी।

लाखों में गोवंश, MP में आठ लाख पार, फिर भी गोवर्धन पर गोबर का संकट

गोपालकों को किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में 10 श्रेष्ठ गोपालकों को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक कृष्णा गौर और सांसद आलोक शर्मा समेत कई गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर उपस्थित रहे। साथ ही स्वामी अच्युतानंद और गो संरक्षण में विशेष योगदान देने वाले स्वामी हरिओम आनंद भी शामिल हुए।

दुग्ध उत्पादन में प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री ने गोवंश के अवैध परिवहन और तस्करी रोकने हेतु 7 साल की सजा के प्रावधान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो किसान और गोपालक दुग्ध उत्पादन में योगदान देंगे, उन्हें बोनस भी प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अमूल जैसी सफल संस्थाओं के मॉडल का अध्ययन किया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के सभी 51 हजार गांवों में दुग्ध उत्पादन को 9% से बढ़ाकर 20% तक किया जाए।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय और गंगा, भारत की संस्कृति और सभ्यता की आत्मा हैं। वेद, पुराण, उपनिषद जैसे शास्त्रों में गौ-महिमा का वर्णन किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि स्कंदपुराण में गाय को देवी का दर्जा दिया गया है और इसे ईश्वर द्वारा वंदनीय माना गया है। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन हमारा कर्तव्य ही नहीं, धर्म भी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Madhya Pradesh News
  • Latest Madhya Pradesh News in Hindi
  • एमपी के सीएम मोहन यादव
  • गोवर्धन पूजा
  • govardhan puja
  • govardhan puja 2024
  • किसानों को तो क्रेडिट कार्ड
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?