गोली मारकर बाघ की हत्या, खाल, नाखून और दांत ले गए शिकारी
Amresh Kushwaha | Aug 11, 2024, 14:07 IST
बाघ का शिकार
भोपाल के पास चिकलोद रेंज में शिकारियों ने बाघ को गोली मारकर हत्या कर दी। शिकारियों ने बाघ को मारने के बाद उसकी खाल, नाखून और दांत साथ ले गए
भोपाल के पास चिकलोद रेंज के आशापुरी गांव के जंगल में शिकारियों ने गोली मारकर बाघ का शिकार किया। शिकारियों ने बाघ को मारने के बाद उसकी खाल, नाखून और दांत ले गए। बाघ का एक पंजा शरीर से दूर मिला।
औबेदुल्लागंज वनमंडल के अधिकारियों ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को आशापुरा बीट में एक तालाब के पास बाघ का शव मिला, जिसमें गोली के निशान थे, जिससे पता चलता है कि बाघ का शिकार किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ विवेक सागर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखिए तस्वीरें...
इस मामले में औबेदुल्लागंज वनमंडल ने शकील और नसीम नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपियों के पास से जब्त मोबाइल और दो बंदूकों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। घटना के समय दोनों आरोपी घटनास्थल के आसपास मौजूद थे, जिसकी पुष्टि उनके मोबाइल की लोकेशन से हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...ESB की परीक्षा में हर पेपर कोड की अलग फीस, शिवराज सरकार के समय सिंगल फीस स्कीम भी खत्म
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में चार गांवों के 45 लोगों से पूछताछ की गई, जिसके बाद 13 लोगों से विस्तार से पूछताछ की गई। इन लोगों से मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई।
आरोपियों के मोबाइल में बाघ से जुड़े फोटो और वीडियो मिले, इसलिए मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी शकील और नसीम के मोबाइल में बाघ के शिकार से जुड़ी बातचीत की रिकार्डिंग मिली, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...पहलवान शिवानी ने विनेश पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- दो वेट कैटेगरी में ट्रायल की अनुमति नहीं, फिर भी उसे चुना गया
डीएफओ हेमंत रैकवार के अनुसार, 13 जुलाई को बाघ के शिकार की जानकारी मिली थी। इसके बाद 6 टीमों ने आशापुरी के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 24 घंटे की मेहनत के बाद 14 जुलाई को दोपहर 2:30 बजे आशापुरी गांव के तालाब के पास के नाले में सर्च टीम ने बाघ का शव ढूंढा।
![आशापुरी गांव के पास स्थित तालाब के पिछले हिस्से में नाले नुमा इस पठार में बाघ का कंकाल 14 जुलाई 2024 को वन अमले को मिला था।]()
टीम के सदस्यों ने पानी में चलते हुए बाघ के शव को ढूंढा, जब एक सदस्य के पैर में कुछ टकराया, जो बाघ का कंकाल निकला। बाघ के कंकाल की बरामदगी के बाद पोस्टमॉर्टम कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
औबेदुल्लागंज वनमंडल के अधिकारियों ने बताया कि 14 जुलाई 2024 को आशापुरा बीट में एक तालाब के पास बाघ का शव मिला, जिसमें गोली के निशान थे, जिससे पता चलता है कि बाघ का शिकार किया गया था।
ये खबर भी पढ़िए...ढोल-नगाड़ों और डांस के साथ विवेक सागर का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, देखिए तस्वीरें...
दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
ये खबर भी पढ़िए...ESB की परीक्षा में हर पेपर कोड की अलग फीस, शिवराज सरकार के समय सिंगल फीस स्कीम भी खत्म
चार गांवों के 45 लोगों से पूछताछ
आरोपियों के मोबाइल में बाघ से जुड़े फोटो और वीडियो मिले, इसलिए मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी शकील और नसीम के मोबाइल में बाघ के शिकार से जुड़ी बातचीत की रिकार्डिंग मिली, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये खबर भी पढ़िए...पहलवान शिवानी ने विनेश पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- दो वेट कैटेगरी में ट्रायल की अनुमति नहीं, फिर भी उसे चुना गया
6 टीमों ने किया सर्च ऑपरेशन
आशापुरी गांव के पास स्थित तालाब के पिछले हिस्से में नाले नुमा इस पठार में बाघ का कंकाल 14 जुलाई 2024 को वन अमले को मिला था।
टीम के सदस्यों ने पानी में चलते हुए बाघ के शव को ढूंढा, जब एक सदस्य के पैर में कुछ टकराया, जो बाघ का कंकाल निकला। बाघ के कंकाल की बरामदगी के बाद पोस्टमॉर्टम कर उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman