टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद दहशत में इंदौर के बिल्डर्स, 4 को मिली है पुलिस सुरक्षा

Sanjay Gupta | Oct 19, 2026, 14:27 IST
Share
<strong>टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पाने वाले कारोबारियों और बिल्डर्स में सुरक्षा को लेकर हलचल बढ़ गई</strong>
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी पाने वाले कारोबारियों और बिल्डर्स में सुरक्षा को लेकर हलचल बढ़ गई

मुंबई में फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद मिनी मुंबई इंदौर में भी हलचल तेज हो गई है। इंदौर में जिन रसूखदारों को धमकियां मिल चुकी है,वे एक बार फिर चिंता में हैं। बता दें कि इंदौर में फरवरी-मार्च में एक के बाद एक कई रसूखदारों को धमकी मिली थी।

दरअसल, रविवार, 18 अक्टूबर को मुंबई में फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग (firing on Tiger Shroff) हुई थी। इस हमले में उनकी जान बच गई। हालांकि, बॉलीवुड में चिंता का माहौल है। हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। इसका असर अब मुंबई तक सीमित नहीं है। मिनी मुंबई यानी इंदौर में भी रसूखदारों, खासकर बिल्डर्स के बीच चिंता बढ़ गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियां

बता दें कि इंदौर में फरवरी-मार्च के दौरान कई बिल्डर्स और रसूखदारों को अवैध वसूली के लिए फोन आए थे। यह फोन लॉरेंस बिश्नोई गैंग और हैरी बॉक्सर के नाम से आए थे। इसमें क्राइम ब्रांच इंदौर ने स्पेशल टीम बनाकर जांच भी की थी। इसके बाद कई आरोपी पकड़े गए। इसमें नागदा, उज्जैन का राजपाल चंद्रावत और योगेश भाटी भी थे। ये सभी लॉरेंस गैंग के साथ जुड़े थे।

इंदौर में इन सभी को दी गई धमकी

इंदौर में बिल्डर विवेक दम्मानी को पांच करोड़ की वसूली की धमकी मिल चुकी है जिसकी शिकायत पर उन्होंने केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने सुरक्षा दी है। इसमें बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी गई थी।

इसके अलावा प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन पंवार व उनके पार्टनर कुंवर सिंह भूरिया को दस करोड़ की वसूली की धमकी दी गई थी। कॉलेज संचालक रंजन मित्तल को धमकी दी गई थी। इसके साथ ही कारोबारी संजय मोगरा (जैन) से 15 करोड़ मांगे थे। साथ ही मेवाड़ अस्पताल संचालक विक्रम मेवड़ा से पांच करोड़ मांगे थे।

बॉलीवुड सितारों पर हमले: गुलशन कुमार से सलमान खान तक, कब-कब निशाने पर आए सितारे | Bollywood Stars Attacked: From Gulshan Kumar to Salman Khan, When Stars Came Under Fire
Bollywood Stars Attacked: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सैफ अली खान पर हमले तक, कब-कब निशाने पर आए बॉलीवुड सितारे
19 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई बार डर और हिंसा की घटनाएं भी सामने आई हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी धमकियों ने फिल्म इंडस्ट्री की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं। 18 अक्टूबर 2026 को मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई। हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बच गए हैं।

पुलिस ने चार को दी हुई है सुरक्षा

वहीं लॉरेंस गैंग की सक्रियता के बाद इंदौर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार को सुरक्षा दी हुई है। दो-दो सशस्त्र पुलिसकर्मी इनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं। इसमें दम्मानी, संजय मोगरा, रंजन मित्तल शामिल हैं। ये सभी पुलिस सुरक्षा में ही निकलते हैं। वहीं निजी स्तर पर भी ये सतर्कता बरत रहे हैं।

जिला कोर्ट ने कहा था, लॉरेंस गैंग के साथ आरोपी

जिला कोर्ट ने पुलिस के प्रतिवेदन और शासन के पक्ष के आधार पर कहा कि गैंग से जुड़े चंद्रावत व भाटी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने कहा था कि गंभीर संगठित अपराधों में सिर्फ दूसरे आरोपियों को जमानत मिलने के आधार पर जमानत नहीं दी जा सकती।

दोनों जब दिल्ली की जेल में बंद थे, तब उन्होंने लॉरेंस गैंग से संपर्क किया था। साथ ही गैंग के साथ काम करने की इच्छा भी जताई थी। कोर्ट के मुताबिक यह बात दूसरे आरोपियों से अलग है और मामला गंभीर है। ऐसे संगठित अपराधों को देखते हुए दोनों को जमानत देना उचित नहीं होगा।

कौन हैं चंद्रावत और भाटी

बता दें कि दोनों के खिलाफ पहले भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। साल 2023 में एनआईए ने भी दोनों के खिलाफ जांच की थी। दोनों संगठित अपराधों में शामिल रहे हैं। उन्होंने वसूली के लिए खरगोन के दिलीप सिंह राठौर को भी धमकाया था। उन पर गोलियां भी चलवाई थीं।

इस मामले में राजपाल जेल में बंद था। अप्रैल में इंदौर पुलिस उसे जेल से रिमांड पर लेकर आई थी। वहीं, भाटी भी राजपाल के साथ जुड़ा हुआ था।

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ? सलमान खान के सहयोगियों को धमकी | Firing on Tiger Shroff: Lawrence Bishnoi Gang Involved? Threat to Salman Khan's Associates
Tiger Shroff Firing: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम, सलमान खान के साथ काम करने वालों को दी धमकी
18 Oct 2026 ,
By Sumit Kumar
Tiger Shroff Firing News: मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। सोशल मीडिया पोस्ट में सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकाया गया है। हालांकि, डीसीपी मोहित गर्ग ने बताया है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं।

Tags:
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियां
  • फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
  • टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग
  • फिल्म एक्टर टाइगर श्रॉफ
  • हैरी बॉक्सर
  • बिल्डर विवेक दम्मानी
  • प्रॉपर्टी कारोबारी चेतन पंवार
  • क्राइम ब्रांच इंदौर
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • firing on Tiger Shroff
अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के

By Jageshwar prasad

अब तक ग्यारह भर्तियों की जांच में चार सौ से ज्यादा सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग के
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा पुलिस का बड़ा खुलासा, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा पुलिस का बड़ा खुलासा, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी
इंदौर कांग्रेस को झटका, राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन पार्षदों के दल बदलने पर खारिज की मांग

By Sanjay Gupta

इंदौर कांग्रेस को झटका, राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन पार्षदों के दल बदलने पर खारिज की मांग
MP OBC Reservation: सरकार की SLP के साथ दो भाजपा नेता भी पहुंचे SC, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में यह होगी संभावनाएं

By Neel Tiwari

MP OBC Reservation: सरकार की SLP के साथ दो भाजपा नेता भी पहुंचे SC, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में यह होगी संभावनाएं
पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से अब भी चल रहा महादेव एप, 10 साल में 94 हजार करोड़ रूपए की अवैध सट्टेबाजी

By Arun Tiwari

पुलिस और नेताओं की मिलीभगत से अब भी चल रहा महादेव एप, 10 साल में 94 हजार करोड़ रूपए की अवैध सट्टेबाजी
पैरा एशियन गेम्स: राजस्थान की बेटियों ने जीता गोल्ड-सिल्वर, राइफल शूटिंग में मोना अग्रवाल पहले और अवनी लेखरा दूसरे नंबर पर

By Jageshwar prasad

पैरा एशियन गेम्स: राजस्थान की बेटियों ने जीता गोल्ड-सिल्वर, राइफल शूटिंग में मोना अग्रवाल पहले और अवनी लेखरा दूसरे नंबर पर
राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, सवाई माधोपुर में 5 घंटे बरसे बादल; किसानों को फसल खराब होने का डर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंडक, सवाई माधोपुर में 5 घंटे बरसे बादल; किसानों को फसल खराब होने का डर