सोशल मीडिया रील्स के चक्कर में बाघों की जान खतरे में, वन विभाग हुआ सख्त
Ramanand Tiwari | Published:
tiger-social-media-forest-department-warning
सोशल मीडिया पर लाइक्स के चक्कर में बाघों की लोकेशन वायरल करने वालों पर अब कानूनी डंडा चलेगा। वन विभाग ने कहा अब वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई।
जंगल में बाघ दिखना रोमांचक अनुभव हो सकता है, लेकिन उसे कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की होड़ अब चिंता का विषय बन गई है। वन विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि बाघ का पीछा करना, टॉर्च की रोशनी डालकर उसे परेशान करना या उसकी लोकेशन सार्वजनिक करना कानूनन अपराध माना जा सकता है। ऐसा करने वालों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कुछ वर्षों में वन्यजीवों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे हैं। लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़ में कई लोग बाघ जैसे संवेदनशील वन्यजीवों के बेहद करीब पहुंच जाते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल वन्यजीवों की निजता का उल्लंघन नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
हाल ही में पेंच नेशनल पार्क के बफर क्षेत्र से लगे एक गांव में बाघ दिखाई दिया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने बाघ पर टॉर्च की रोशनी डालकर उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वन विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए लोगों को चेताया है कि भविष्य में ऐसी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
छिंदवाड़ा पूर्व वनमंडल के डीएफओ स्वरूप दीक्षित के अनुसार, कई लोग वाहवाही और लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से बाघों की मौजूदगी से जुड़े फोटो और वीडियो सार्वजनिक कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह की जानकारी से शिकारी भी वन्यजीवों की गतिविधियों का पता लगा सकते हैं, जिससे शिकार की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। वन विभाग ने आम नागरिकों और वन्यजीव प्रेमियों से अपील की है कि वे ऐसे वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें।
वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ. अंकित मेश्राम बताते हैं कि बाघ सामान्य परिस्थितियों में शांत स्वभाव का होता है। वह शिकार करने के बाद एकांत और सुरक्षित स्थान पर रहना पसंद करता है। लेकिन यदि उसे बार-बार परेशान किया जाए, तेज रोशनी डाली जाए या उसके बेहद करीब जाने की कोशिश की जाए तो वह आक्रामक व्यवहार भी कर सकता है। ऐसी स्थिति इंसानों और वन्यजीवों, दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
वन विभाग के सख्त नियमों के मुताबिक यह एक गंभीर अपराध है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत इस पर कार्रवाई होती है। जानबूझकर जानवर को परेशान करने पर जेल की हवा खानी पड़ेगी।वीडियो वायरल करने की चाहत आपको सीधे कोर्ट पहुंचा सकती है।
छिंदवाड़ा जिले में बीते महीनों में बाघों से जुड़े गंभीर मामले सामने आए हैं। हर्रई क्षेत्र के जमुनिया गांव में वन विभाग ने बाघ के अंग बेचने की कथित साजिश रच रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, तामिया क्षेत्र के छातीआम गांव में भी बाघ के शिकार का मामला सामने आया था। इन घटनाओं ने वन्यजीव संरक्षण को लेकर प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।
बाघ का जंगल में दिखना प्रकृति की खूबसूरती का हिस्सा है, मनोरंजन का साधन नहीं। कुछ मिनट की रील या वायरल वीडियो किसी वन्यजीव की सुरक्षा और इंसानी जिंदगी से ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हो सकते।
जरूरत इस बात की है कि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी समझी जाए और जंगलों के असली मालिकों को उनका सुकून वापस लौटाया जाए।
यह खबरें भी पढ़ें...
मिसिंग बाघिनों के बाद वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, हाईटेक सिस्टम से निगरानी
रसूखदारों ने बदला जंगल का भूगोल, बांधवगढ़ रिजर्व में खतरे में बाघों की जिंदगी
कान्हा नेशनल पार्क में आठ बाघों की मौत मचा हड़कंप, हाई कोर्ट ने वन विभाग से मांगा जवाब
देश का सबसे बड़ा बाघ शिकारी बट्टू गिरफ्तार, भारत से म्यांमार तक करता था तस्करी
सोशल मीडिया की सनक बन रही जंगलों के लिए खतरा
विशेषज्ञों का कहना है कि यह केवल वन्यजीवों की निजता का उल्लंघन नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
पेंच के पास हुई घटना के बाद बढ़ी चिंता
वन विभाग ने क्यों जारी की चेतावनी?
बाघ को परेशान करना क्यों पड़ सकता है भारी?
जंगल में बाघ दिख जाए तो क्या करें?
- सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- बाघ का पीछा न करें।
- टॉर्च या फ्लैश लाइट का इस्तेमाल न करें।
- शोर-शराबा या भीड़ इकट्ठा करने से बचें।
- उसकी लोकेशन सोशल मीडिया पर साझा न करें।
- वन विभाग को सूचना देना सबसे बेहतर विकल्प है।
कानून क्या कहता है?
जब शिकार की घटनाएं बढ़ा रही हों चिंता
जंगल तमाशे की जगह नहीं हैं
जरूरत इस बात की है कि सोशल मीडिया की जिम्मेदारी समझी जाए और जंगलों के असली मालिकों को उनका सुकून वापस लौटाया जाए।
यह खबरें भी पढ़ें...
मिसिंग बाघिनों के बाद वन विभाग ने बढ़ाई चौकसी, हाईटेक सिस्टम से निगरानी
रसूखदारों ने बदला जंगल का भूगोल, बांधवगढ़ रिजर्व में खतरे में बाघों की जिंदगी
कान्हा नेशनल पार्क में आठ बाघों की मौत मचा हड़कंप, हाई कोर्ट ने वन विभाग से मांगा जवाब
देश का सबसे बड़ा बाघ शिकारी बट्टू गिरफ्तार, भारत से म्यांमार तक करता था तस्करी
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav