स्कूल में भोजपुरी गाने पर फूहड़ डांस, युवक-युवती ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Vikram Jain | Published:
Share
tikamgarh school dance drunk teacher video viral
tikamgarh school dance drunk teacher video viral

टीकमगढ़ में स्कूल में युवक और युवती के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों स्कूल में भोजपुरी गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं शराबी शिक्षक के वायरल वीडियो मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है।

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के सरकारी स्कूलों में दो वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था की गंभीरता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। टीकमगढ़ में स्कूल में युवक और युवती के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों स्कूल में भोजपुरी गाने में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। ये दोनों भोजपुरी गाने 'कमरिया अइठे लागी हो’ पर थिरकते नजर आ रहे हैं। वहीं जिले से शराबी शिक्षक का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक नशे में स्कूल में बच्चों को अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे। इस मामले में प्रशासन ने एक्शन लिया है। ये दोनों वायरल वीडियो से स्कूलों में अनुशासन को लेकर सवाल उठे हैं।

स्कूल में भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके

पहला वायरल वीडियो कन्या माध्यमिक शाला लिधोरा का बताया जा रहा है। जिसमें युवक-युवती भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में पीछे साफ तौर पर स्कूल का नाम और साउंड सिस्टम पर गाना बजता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में हेडमास्टर का कहना है कि यह वायरल वीडियो उनके स्कूल का नहीं है। सफाई में स्कूल के हेडमास्टर ने इसे 26 जनवरी के कार्यक्रम के बाद की किसी की शरारती हरकत बताया, लेकिन इस वीडियो को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें...

आत्माराम कॉलेज पर गंभीर आरोप, फीस जमा नहीं करने पर छात्रों को एग्जाम में किया फेल

बच्चों को गालियां देने वाला टीचर निलंबित

दूसरी ओर, पलेरा विकास खंड के पतारे गांव के प्राथमिक शासकीय स्कूल में एक शिक्षक का शराब के नशे में बच्चों को गालियाँ देते हुए वीडियो वायरल हो गया है। इस घटना के बाद शिक्षक राजकुमार कुशवाहा को निलंबित कर दिया गया है। यह वीडियो छात्रों के बीच भय और असमंजस का कारण बना है और शिक्षा के माहौल को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...

बच्चों ने कहा है अच्छा है हमारा स्कूल, हाईकोर्ट ने दिया आदेश - यहीं पढ़ाई पूरी करेंगे बच्चे

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

इन दोनों घटनाओं ने सरकारी स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। इससे पहले भी ऐसे मामले सामने आए हैं, लेकिन अब तक हालात जस के तस बने हुए हैं। इस घटना को देखकर कई लोग अब सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने से परहेज करने लगे हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

निजी स्कूलों पर सख्ती : बस फीस अलग से नहीं, बिना अनुमति फीस बढ़ोतरी पर रोक

हाईस्कूल शिक्षक भर्ती में ST, SC, OBC और दिव्यांगों को नहीं दी 5% छूट, HC ने सरकार से मांगा जवाब

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • वीडियो वायरल
  • Tikamgarh News
  • शिक्षक निलंबित
  • अश्लील डांस के आरोप
  • टीकमगढ़ न्यूज
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर