टीमकगढ़ में पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल, एसपी ने 6 आरक्षकों को किया सस्पेंड
Vikram Jain | Sept 16, 2024, 13:52 IST
Tikamgarh Video of policemen gambling goes viral
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पुलिस आरक्षकों को जुआ खेलते हुए देखा जा सकता है। मामला सामने आने के बाद एसपी रोहित काशवानी ने 6 कॉन्स्टेबल को निलंबित कर दिया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जिन पुलिस आरक्षकों पर जुआ-सट्टा रोकने जिम्मेदारी थी, वही इसे बढ़ावा देने में लिप्त पाए गए हैं। जिले में पुलिस आरक्षकों का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी (SP Rohit Kashwani) ने बड़ी कार्रवाई ही है। एसपी ने जुआ खेलने वाले 6 कॉन्स्टेबल को निलंबित (suspend) कर दिया है। साथ ही वायरल वीडियो (gambling viral video) की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि आरक्षकों पर जुआ खेलते हुए वीडियो सामने आया है। जिसमें कोतवाली, देहात, दिगौड़ा और पुलिस लाइन में तैनाक आरक्षक एक साथ बैठकर जुआ खेलते दिखाई दे रहे हैं। मामले में 6 आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए आरक्षकों में मनोज अहिरवार (कोतवाली), अनिल पचौरी (कोतवाली), सूरज राजपूत (कोतवाली) भुवनेश्वर अग्निहोत्री (देहात थाना) सलमान खान (दिगौड़ा थाना) रितेश मिश्रा (पुलिस लाइन) शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... RTO की 'गालीबाज' महिला कॉन्स्टेबल और उप निरीक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शन
एसपी रोहित काशवानी ने आगे बताया कि वायरल वीडियो की जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पता लगाया जा रहा है कि यह वीडियो कितने दिन पुराना है। और जुआ खेलने के दौरान मौके पर और कौन-कौन मौजूद था। जांच के आधार पर कुछ और कॉन्स्टेबल पर भी कार्रवाई की जा सकती है।
सोशल मीडिया पर वायरल जुआ खेलने का यह पिछली दिपावली का बताया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी जुआ खेलते दिख रहे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरक्षकों पर जुआ खेलते हुए वीडियो किसने बनाया था। साथ ही किसने इसे वायरल किया है।
6 आरक्षकों पर गिरी गाज
ये खबर भी पढ़ें... RTO की 'गालीबाज' महिला कॉन्स्टेबल और उप निरीक्षक पर गिरी गाज, विभाग ने लिया एक्शन
वायरल वीडियो की जांच के निर्देश
सोशल मीडिया पर वायरल जुआ खेलने का यह पिछली दिपावली का बताया जा रहा है। जिसमें पुलिसकर्मी जुआ खेलते दिख रहे हैं। पुलिस यह जांच कर रही है कि आरक्षकों पर जुआ खेलते हुए वीडियो किसने बनाया था। साथ ही किसने इसे वायरल किया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari