फिल्मी स्टाइल में चलती कार से कूदी महिला, बोली-मुझे बचा लो, जानें क्या है मामला, देखें वीडियो

Sanjay Dhiman | Aug 29, 2025, 15:18 IST
Share
tikaamgad women crying
Photograph: (the sootr)

टीकमगढ़ में एक महिला ने चलती कार से कूदकर युवक पर जान से मारने का आरोप लगाया। महिला ने लोगों से मदद की गुहार तो लगाई, लेकिन पुलिस की मदद लेने से इंकार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ शहर में गुरुवार दोपहर उस समय लोग सकते में आ गए, जब एक महिला फिल्मी स्टाइल में चलती कार से कूद पड़ी। कार से बाहर आते ही महिला ने लोगों से चिल्लाकर मदद की गुहार लगानी शुरू कर दी। इस घटनाक्रम के कारण कुछ ही देर में शहर के व्यस्त चाैराहे पर काफी भीड़ जमा हो गई।

महिला लगातार मुझे बचा लो, मुझे बचा लो" की गुहार लगा रही थी। आसपास के लोगों ने इस बीच उस बोलेरो चालक को रोकने की कोशिश की, जिससे महिला कूदी थी, लेकिन वह मौके से भाग खड़ा हुआ। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महिला ने चिल्लाते हुए यह आरोप लगाया कि युवक ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया है और अब उसकी जान को खतरा है। महिला का कहना था कि युवक ने उसे बर्बाद कर दिया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अब एमपी के पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेगी एसओपी, जानें क्या होगा

एमपी में हर दिन हो रहा एक पुलिसकर्मी पर हमला, अब रीवा में पुलिसकर्मी को युवकों ने पीटा, ये आंकड़े चौंका देंगे

victum lady
victum lady

कार चालक युवक पर धमकी देने का आरोप

महिला की चिल्लाने की आवाज से आसपास के लोग दंग रह गए। उन्होंने तुरंत उसे सहारा दिया और पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया कि युवक ने उसे मारने की धमकी दी और वह घबराई हुई थी। महिला के अनुसार, वह इस रिश्ते में लंबे समय से परेशान थी। उसने कहा कि वह अपनी जान बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती थी।

पुलिस के पहुंचने से पहले गायब हुई महिला

इस घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक महिला घटनास्थल से गायब हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से महिला के बारे में पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की। कोतवाली थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि महिला की शिकायत अभी तक थाने में दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वे मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

विधायक के घर के सामने से चोरी हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली, पुलिस ने 1300 सीसीटीवी खंगाल कर किया बरामद

इंजन से लेकर कोच तक हर जगह रेलवे की नजर, देश की सभी ट्रेनों के हर कोच में लगेंगे सीसीटीवी

चलती कार से महिला के कूदने की घटना को ऐसे समझें

चलती कार से कूदी महिला: टीकमगढ़ के जिला अस्पताल चौराहे पर महिला ने एक युवक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए चलती कार से कूदकर मदद की अपील की।

महिला का बयान: महिला ने बताया कि वह पिछले तीन साल से युवक के साथ रह रही थी और युवक ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया था।

पुलिस जांच जारी: टीकमगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, हालांकि महिला अभी तक थाने में शिकायत दर्ज करने नहीं आई है।

कोतवाली थाना प्रभारी का बयान: थाना प्रभारी उपेंद्र छारी ने बताया कि पुलिस ने युवक और महिला दोनों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास पूछताछ की जा रही है।

समाज पर प्रभाव: घटना ने यह संदेश दिया कि समाज में खतरनाक रिश्तों और मानसिक शोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है।

महिला और युवक का तीन साल पुराना रिश्ता

महिला का दावा है कि वह पिछले तीन वर्षों से युवक के साथ रह रही थी। इस दौरान उसे कई बार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया गया। महिला ने बताया कि कार चालक युवक उसके ही मकान में लंबे समय से रह रहा है, जो उसे परेशान भी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि यह महिला टीकमगढ़ के बुढे़रा की रहने वाली है, फिलहाल इसका नाम सामने नहीं आ सका है। यह घटना टीकमगढ़ के अस्पताल चाैक पर घटित हुई, यहां कुछ लोग उसे पुलिस के पास भी लेकर गए, लेकिन यहां महिला ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से मना कर दिया,और चुपचाप कहीं चली गई।

1209f7b8-496
1209f7b8-496


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

चलती कार से महिला के कूदने का यह सनसनीखेज वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो में महिला कार से बाहर कूदती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • टीकमगढ़
  • सोशल मीडिया
  • सीसीटीवी फुटेज
  • टीकमगढ़ पुलिस
  • चलती कार से कूदी महिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा