सरकार ने मंदसौर और कटनी कलेक्टर को बदला, जल्द आएगी तबादलों की जंबो सूची
Ravi Singh | Jul 23, 2024, 17:48 IST
transfer collecto
मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार 23 जूलाई को कटनी और मंदसौर कलेक्टर बदल दिए हैं। कटनी कलेक्टर मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है तो मंदसौर कलेक्टर कटनी कलेक्टर बनाया है, वहीं, IAS अदिति गर्ग को मंदसौर कलेक्टर का जिम्मा दिया है।
मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार 23 जूलाई को कटनी और मंदसौर कलेक्टर बदल दिए। कटनी कलेक्टर IAS अवि प्रसाद को मंत्रालय में उपसचिव पदस्थ किया गया है तो मंदसौर कलेक्टर IAS दिलीप कुमार यादव को कटनी कलेक्टर बनाया है। वहीं, IAS अदिति गर्ग को मंदसौर कलेक्टर का जिम्मा दिया है।
आपको बता दें कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची तैयार है। 23 जुलाई को कटनी और मंदसौर जिले के कलेक्टरों के तबादले के साथ ही प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत हो गई है। मध्यप्रदेश में कई जिलों के कलेक्टर बदले जाना हैं। जिलों के साथ ही मंत्रालय में भी अपर सचिव, प्रमुख सचिव और विभाग अध्यक्ष के पद पर लंबे समय से जमे अफसरों को बदले जाने की चर्चा है। मंत्रालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में दो और तीन साल से एक ही स्थान पर काबिज कुछ अफसर के विभागों में परिवर्तन किया जाएगा।
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद, सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा, रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल, मंडला कलेक्टर सलोनी सिडाना, टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा, छतरपुर कलेक्टर संदीप जीआर, निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, सागर कलेक्टर दीपक आर्य, आगर मालवा कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता, अलीराजपुर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, खंडवा कलेक्टर अनूप कुमार सिंह, खरगौन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित, रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे, विदिशा कलेक्टर बुद्धेश वैद्य, दतिया कलेक्टर संदीप कुमार माकिन, अशोकनगर कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी, भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव और मुरैना कलेक्टर अंकित अस्थाना का तबादला हो सकता है।
ये खबर भी पढ़ें...
Union Budget 2024 : वित्त मंत्री सीतारमण के बजट में रेलवे के लिए कोई घोषणा नहीं
बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की अपने विभागों के ACS, PS और सचिवों से पटरी नहीं बैठ रही है। बता दें कि जिलों में अभी तक 2014 बैच तक के IAS कलेक्टर बन चुके हैं। हालांकि अभी भी 2011, 2012, 2013 बैच के कुछ आईएएस को कलेक्टर बनाने का मौका नहीं मिला। इसी तरह प्रमोटी अफसर भी कलेक्टर बनने की राह देख रहे हैं। इसी के साथ प्रदेश में 2-3 संभागों के कमिश्नर बदले जाने की चर्चा है। इसके अलावा डीजीपी को भी बदला जा सकता है। वहीं ईओडब्ल्यू और लोकायुक्त डीजी के साथ इन संस्थानों के एसपी स्तर के अधिकारियों में भी जबरदस्त बदलाव होगा।
![्ि]()
प्रशासनिक सर्जरी की हुई शुरुआत
इन जिलों के कलेक्टर बदलेंगे
ये खबर भी पढ़ें...
Union Budget 2024 : वित्त मंत्री सीतारमण के बजट में रेलवे के लिए कोई घोषणा नहीं
मंत्रालय में भी बदलाव संभव
्ि
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari