सिंधिया के पैरों में गिरी महिला सरपंच और पति, बोलीं- महाराज न्याय दिलाओ
Raj Singh | Feb 23, 2025, 12:01 IST
sarpanch
ग्वालियर में आदिवासी महिला सरपंच कुसमा बाई और उनके पति ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से न्याय की गुहार लगाई। वे सचिव द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक आदिवासी महिला सरपंच और उनके पति ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। दोनों रोते हुए सिंधिया के पैरों में गिर पड़े और न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने अपने दर्द को कागजों पर लिखकर केंद्रीय मंत्री को सौंपा। इसमें अधिकारियों और कानून पर सवाल उठाए गए हैं।
ये भी खबर पढ़ें... ज्योतिरादित्य सिंधिया से की अजीब मांग... राजा साहब! थकान लगती है, शराब सस्ती कर दो...
कुसमा बाई का कहना है कि सचिव की राजनीति में पकड़ के कारण उनके आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब लगता है कि कानून और अधिकारी केवल बड़े लोगों के कहने पर ही काम करते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से एक महीने का समय मांगा, ताकि उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का समाधान किया जा सके।
ये भी खबर पढ़ें... सिंधिया के दरबार में बर्खास्त शिक्षक ने खुद पर डाला केरोसिन, मच गया हड़कंप
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार ( 23 फरवरी ) को ग्वालियर में छह साल के बच्चे शिवाय गुप्ता से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि शिवाय ने इतनी कम उम्र में जो साहस दिखाया, वह प्रेरणादायक है। बता दें कि शिवाय का अपहरण 13 फरवरी को मुरार की सीपी कॉलोनी में हुआ था, जिसे पुलिस ने जल्द ही खोज लिया था।
शिवाय के मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने परिवार से वीडियो कॉल पर बातचीत की और वादा किया कि वह जल्द ही शिवाय से मिलने उनके घर आएंगे। मंत्री ने कहा कि यह बच्चा बड़े होकर प्रदेश का नवरत्न बनेगा।
सरपंच ने लगाया आरोप
बता दें कि कुसमा बाई, जो विशेष पिछड़ी सहरिया जनजाति से हैं, उन्होंने बताया कि वह अशिक्षित हैं। इसके चलते ग्राम पंचायत सचिव मस्तराम धाकड़ ने उन्हें कागजों पर अंगूठा लगाने के लिए दबाव डाला। सरपंच ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर सचिव ने उन्हें पद से हटवाने की धमकी दी और पंचायत के पंचों को डरा-धमकाकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया।
कानून और अधिकारियों पर सवाल उठाती सरपंच
ये भी खबर पढ़ें... सिंधिया के दरबार में बर्खास्त शिक्षक ने खुद पर डाला केरोसिन, मच गया हड़कंप
सिंधिया से मिले अपहृत बच्चे शिवाय गुप्ता के परिजन
सिंधिया का वादा और परिवार से वीडियो कॉल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman