सीहोर में बेखौफ हुए बदमाश, तलवार दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़खानी

Dolly patil | Jul 26, 2024, 14:16 IST
Share
ref
ref

बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल परिसर में घुसकर तलवार लहराते हुए छात्राओं के साथ छेड़खानी की है। इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने छात्रों को तलवार दिखाकर धमकी भी दी।

नफीस खान सीहोर

सीहोर के श्यामपुर कस्बे में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो अब स्कूल में जाकर सरेआम तलवार का खौफ दिखाकर बच्चों को डरा रहे हैं।

इतना ही नहीं बदमाश तलवार दिखाकर छात्राओ को छेड़ भी रहे हैं।ऐसी ही एक मामला पीएमश्री शासकीय शाला में घटित हुआ है।

यहां बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूल परिसर में घुसकर तलवार लहराते हुए छात्राओं के साथ छेड़खानी की है।इसका विरोध करने पर दोनों बदमाशों ने छात्रों को तलवार दिखाकर धमकी भी दी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में दोनों बदमाश सरेआम अपनी बाइक पर तलवार लेकर स्कूल में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक बदमाश युवकों के नाम सोहेल एवं सौरभ है। हालांकि स्कूल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

प्राचार्य ने शिकायत में क्या कहा

दरअसल श्यामपुर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार यानी 24 जुलाई को बाइक से आए दो युवकों ने स्कूल परिसर में तलवार लहराई थी। साथ ही छात्र-छात्राओं को गाली भी दी थी।

इसके बाद स्कूल की प्राचार्य फ्रांसिस्का बारा ने श्यामपुर पुलिस थाना में एक शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार सुबह दो लड़के सोहेल व सौरभ स्कूल परिसर में बाइक पर सवार होकर हाथ में तलवार लेकर आए और तलवार लहराकर बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे। दोनों युवकों ने लड़कियों का पीछा कर उन पर गंदे कमेंट्स किए।

इसके बाद पुलिस ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज के आधार दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • सीहोर
  • तलवार दिखाकर छात्राओं के साथ की छेड़खानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा