रतलाम, उज्जैन से होकर गुजरेगी ये पूजा स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल

Sandeep Kumar | Oct 27, 2024, 22:25 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-27T220014.791
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-27T220014.791

दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ये ट्रेन भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर और बीना स्टेशन से होकर गुजरेगी। ट्रेन संख्या 09029/09030 उधना-गोरखपुर-उधना के मध्य चलेगी।

भारतीय रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन गुजरात के उधना से यूपी के गोरखपुर जंक्शन को जोड़ेगी। गाड़ी संख्या 09029/09030 उधना-गोरखपुर-उधना को दीपावली और छठ पूजा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है। यह गाड़ी भोपाल मंडल के संत हिरदाराम नगर एवं बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर जाएगी।

दिवाली में भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना हो जाएंगे कंगाल

ये रहेगा ट्रेन का टाईम टेबल

गाड़ी संख्या 09029 उधना-गोरखपुर स्पेशल दिनांक 27.10.2024 रविवार को उधना से 23.20 बजे चलकर, अगले दिन सोमवार को 11.00 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी। इसके बाद 13.05 बजे बीना से होते हुए अगले दिन मंगलवार को 04.00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09030 गोरखपुर -उधना स्पेशल दिनांक 29.10.2024 मंगलवार को गोरखपुर से 07.00 बजे चलकर 22.30 बजे बीना, अगले दिन बुधवार को 01.50 बजे संत हिरदाराम नगर से होते हुए 13.00 बजे उधना पहुंचेगी।

भोपाल मंडल से गुजरेंगी 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

इन स्टेशनों पर होगा ट्रेन का स्टॉप

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में सूरत, सयान, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा, मनकापुर जंक्शन से होते हुए बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन में पटाखे ले जाने की सोच रहे हैं तो सावधान, पकड़े गए तो होगी जेल

कोच कंपोजीशन

इस गाड़ी में 3 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 7 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 5 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआरडी सहित कुल 19 कोच रहेंगे। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

भोपाल मंडल के गुना स्टेशन से गुजरेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल रेलवे न्यूज
  • स्पेशल ट्रेन
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • भारतीय रेलवे न्यूज
  • दिवाली छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि